Wednesday, May 8सही समय पर सच्ची खबर...

Banda : जिसकी हत्या की सजा काटकर लौटा, उसी के भाई से पत्नी के अवैध संबंध बने कत्ल की वजह, पढ़िए पूरी खबर..

Big disclosure of Banda police : Wife's illegal relationship with his brother, whose murder sentence returned, became reason for murder

समरनीति न्यूज, बांदा : पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में बांदा पुलिस ने हत्याकांड का बड़ा खुलासा किया है। दरअसल, तीन दिन पहले जिले के बिसंडा क्षेत्र में उम्रकैद की सजा काटकर लौटे बालकरन की हत्या हो गई थी। उसे तीन गोलियां मारी गई थीं। मृतक के भाई ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मुकदमा लिखाया था। एसपी श्री अग्रवाल ने बताया कि

कैरी गांव के बालकरन (45) की हत्या में उसकी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है।

2005 में किया था कत्ल, 18 बाद लौटा तो पत्नी हो चुकी थी पराई

उन्होंने बताया कि 2005 में बालकरन ने अपने पड़ोसी राजाराम पटेल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में उसे उम्रकैद की सजा हुई थी। 18 साल सजा काटने के बाद वह जनवरी 2023 में जेल से रिहा हुआ। जेल से आकर घर पर पत्नी के साथ रह रहा था। बीती 23 अगस्त की रात घर के बरामदे में सोते समय उसकी गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी।

अवैध संबंधों को लेकर पत्नी से होता था विवाद, इसलिए हुई कत्ल

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बालकरन के जेल में सजा काटने के दौरान उसकी पत्नी संतोषिया के मृतक राजाराम पटेल के भाई राजकुमार से अवैध संबंध हो गए थे। जेल से छूटकर वह घर लौटा तो पत्नी से उसका इस बात को लेकर विवाद होने लगा। पत्नी ने प्रेमी के साथ साजिश रची।

पत्नी ने फोन कर प्रेमी को बुलाया, फिर सोते समय 3 गोलियां मारी

बताते हैं कि घटना वाले दिन बालकरन चटाई पर सो रहा था। तभी पत्नी ने फोन करके प्रेमी राजकुमार को बुलाया। राजकुमार अपने दो अन्य साथियो के साथ वहां पहुंचा। उसे तीन गोलियां मारी। इसके बाद फरार हो गया। पुलिस ने पत्नी संतोषिया, उसके प्रेमी राजकुमार पटेल और पड़ोसी रामनरेश पटेल उर्फ पंचा को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें : Banda : अधिकारी को शिक्षक ने दिखाईं आंखें, की अभद्रता-FIR दर्ज, पढ़िए पूरी खबर..

काॅलेज में घुसकर शोहदों ने छात्रा से की छेड़छाड़, बाल पकड़कर पीटा-एक गिरफ्तार..