Monday, August 3सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा पुलिस

Banda : शहर के शुक्लकुआं में फांसी पर लटका युवक, जसपुरा में विवाहिता..

Banda : शहर के शुक्लकुआं में फांसी पर लटका युवक, जसपुरा में विवाहिता..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा शहर में पत्नी से झगड़े के बाद पति ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला बांदा शहर के शुकुलकुआं इलाके का है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बताते हैं कि मृतक शराब का आदी था। शराब से मना करने की वजह से पत्नी से झगड़ा हुआ। शराब पीने को लेकर होती थी कलह जानकारी के अनुसार शुकुलकुआं मोहल्ले के रहने वाले मुकेश (24) ने रात में साड़ी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। मां श्यामपति ने बेटे का शव लटकते देखा तो चीख पड़ीं। रोने-पीटने की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग भी वहां पहुंचे। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। ये भी पढ़ें : Banda : लगभग 35 साल की अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की मां श्यामपति ने बताया कि मुकेश 3 भाइयों में दूसरे नंबर के थे। ...
Banda : लगभग 35 साल की अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी

Banda : लगभग 35 साल की अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक 35 साल की महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। महिला का शव नहर किनारे झाड़ियों में फंसा मिला है। आसपास के लोगों को आशंका है कि महिला की हत्या करके शव को फेंका गया है। पुलिस का कहना है कि शव करीब 8 से 10 दिन पुराना है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची बिसंडा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आसपास के लोगों के जरिए शव की पहचान कराने का प्रयास किया जाएगा। ये भी पढ़ें : बांदा में उम्रकैद की सजा काटकर लौटे व्यक्ति की गोलियों से भूनकर हत्या https://samarneetinews.com/stick-on-thsak-challans-of-those-who-drive-on-vehicles-with-brahmin-rajput-gurjar-written-on-them/...
बांदा में शहर के युवा मोबाइल दुकानदार ने फांसी लगाकर दी जान, वजह..

बांदा में शहर के युवा मोबाइल दुकानदार ने फांसी लगाकर दी जान, वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा शहर में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। मां ने बेटे को इस हाल में देखा तो चीख-पुकार मच गई। परिवार के बाकी लोग भी वहां पहुंचे। किसी तरह उसे नीचे उतारा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवार के लोगों ने घटना का कारण अज्ञात बताया है। मामले की छानबीन में जुटी पुलिस जानकारी के अनुसार शहर के देवनगर झील का पुरवा के रहने वाले पुष्पेंद्र निगम (27) पुत्र उमाशंकर आज सुबह करीब 10 बजे घर में फांसी लगा ली। युवक ने निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल पर जाकर सुसाइड की। काफी देर तक बाहर न आने पर पहुंची मां प्रभा निगम ने वहां जाकर देखा। बेटे की मौत से परिवार में कोहराम उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के जीजा राजू निगम का कहना है कि पुष्पेंद्र शहर के बलखंडीनाका मुहल्ले में मोबाइल की दुकान करते थे। गुरुवा...
उम्रकैद की सजा काटकर लौटे व्यक्ति की गोलियों से भूनकर हत्या

उम्रकैद की सजा काटकर लौटे व्यक्ति की गोलियों से भूनकर हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले में एक बड़ी वारदात सामने आई है। उम्रकैद की सजा काटकर लौटे व्यक्ति की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन कराई। पुलिस अधिकारियों ने डाग स्कवायड और फारेंसिक टीम के साथ मौके सबूत जुटाए। बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस जानकारी के अनुसार बिसंडा के कैरी गांव के बालकरण पटेल (40) की रात करीब 10 बजे बदमाशों ने घर में घुसकर गोलियों से भून डाला। परिजनों का कहना है कि बदमाशों ने उसे एक के बाद एक चार गोलियां मारी हैं। गोलियों की आवाज से इलाके में सनसनी फैल गई। ये भी पढ़ें : बांदा में दो बहनों में इस जरा सी बात पर झगड़ा, एक ने दी जान..   उसकी पत्नी संतोषियों की गोलियों की आवाज सुनकर ही नींद खुल...
दो बहनों में इस जरा सी बात पर झगड़ा, एक ने दी जान..

दो बहनों में इस जरा सी बात पर झगड़ा, एक ने दी जान..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले में एक बड़ी चौंकाने वाली बात सामने आई है। सगी बहनों में जरा सी बात पर कहासुनी हो गई। झगड़े के बाद एक बहन ने जहर खाकर जान दे दी। परिवार के लोग घटना से हैरान हैं। सभी दुखी भी हैं। पिता ने बताई यह बात.. जानकारी के अनुसार चिल्ला के मदनपुर गांव के जुबैर की बेटी कायनात (15) का घर के कामकाज को लेकर बड़ी बहन शिबरा से झगड़ा हो गया। बड़ी बहन ने छोटी को डांट दिया। बाद में मां फिरदौस ने भी उसे डांटा। आहत होकर उसने गेहूं में रखीं सल्फास की गोलियां खा लीं। हालत बिगड़ने के बाद परिवार के लोगों को इसकी जानकारी हुई। परिवार के लोग उसे मेडिकल कालेज पहुंचे। वहां उसने दम तोड़ दिया। पिता ने पूरी घटना की जानकारी दी। ये भी पढ़ें : बांदा में बड़ा हादसा : स्कार्पियों ने दो भाइयों को रौंदा, एक ने दम तोड़ा https://samarneetinews.com/banda-children-organized-dhi-in-c...
Banda : सोफिया शादी के 3 महीने बाद फांसी पर लटकी मिली, हत्या का आरोप..

Banda : सोफिया शादी के 3 महीने बाद फांसी पर लटकी मिली, हत्या का आरोप..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज एक नवविवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। विवाहिता के मायके पक्ष के लोगों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि, विवाहिता का पति मुंबई में रहकर काम करता है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पति मुंबई में करता है काम, ससुर ने कही यह बात जानकारी के अनुसार हड़हा गांव युसुफ मुंबई में रहकर काम करते हैं। उनकी पत्नी सूफिया (22) उनके नरैनी क्षेत्र के हड़हा गांव में रहती हैं। मंगलवार दोपहर उनका ससुर लतीफ पहुंचा तो बहू का शव फांसी पर लटकता देखा। ये भी पढ़ें : बांदा में बड़ा हादसा : स्कार्पियों ने दो भाइयों को रौंदा, एक ने दम तोड़ा  शोर सुनकर आसपास के लोग भी पहुंच गए। शव को सभी ने नीचे उतारा। ससुर का कहना है कि फांसी का कारण अज्ञात है। ससुर का कहना है कि वह घटना के समय नरैनी...
बांदा में छात्र की हत्या, चाकू से हमलाकर दिया वारदात को अंजाम

बांदा में छात्र की हत्या, चाकू से हमलाकर दिया वारदात को अंजाम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक दलित छात्र की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। हत्या की इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात देहात कोतवाली क्षेत्र हुई है। पुलिस ने आपराधिक किस्म   के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार जानकारी के अनुसार जौरही गांव के रहने वाले राजेंद्र कुमार का बड़ा बेटा प्रेमचंद्र (21) बीए का छात्र था। बताते हैं कि बीती रात वह घर के बाहर बैठा हुआ था। इसी बीच घर के सामने से गांव का ही युवक राजू आरख गुजरा। ये भी पढ़ें : Banda : युवक की पीठ में घोंपा चाकू, जुआरी ने विरोध पर किया हमला..   इसपर प्रेमचंद्र ने उसे नमस्कार करते हुए पूछा कहां जा रहे हो। इसपर शराब के नशे में राजू ने प्रेमचंद्र को गालियां देना शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों में झगड़ा होने लगा। चाकू से छात्र पर ताड़बतोड...

Banda : युवक की पीठ में घोंपा चाकू, जुआरी ने विरोध पर किया हमला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर कोतवाली क्षेत्र के छिपटहरी मुहल्ले में जुआ खेल रहे युवकों ने एक युवक से विवाद कर दिया। बात इतनी बढ़ गई कि एक जुआरी ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी को जेल भेजे जाने की कार्रवाई चल रही है। शहर के छिपटहरी मोहल्ले का मामला जानकारी के अनुसार छिपटहरी मोहल्ले का रहने वाला फैसल (20) घर में दुकान चलाता है। आज सुबह वह घर के बाहर घूम रहा था। बताते हैं कि वहीं पास में मोहल्ले के पड़ोसी तमरोज और अल्लाजान नाम के युवक जुआ खेल रहे थे। अल्लाजान जुआ में रुपए हार गया। ये भी पढ़ें : बांदा पूर्व ब्लाक प्रमुख गोलीकांड में नया मोड़, CCTV फुटैज बता रहे कुछ और.., आरोपी की SP से गुहार उसने पास में खड़े फैसल की जेब में हाथ डाल दिया। फैसल ने विरोध करते हुए उसे डांटा। इसपर आरोपी ने उसकी पीठ में चाकू से हमला कर दिया। प...
Banda : केन नदी में युवती ने लगाई छलांग, नाविकों ने बचाई जान

Banda : केन नदी में युवती ने लगाई छलांग, नाविकों ने बचाई जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज युवती ने पुल से केन नदी में छलांग लगा दी। किसी तरह आसपास नावों में मौजूद नाविकों ने उसकी जान बचाई। साथ ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवती को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान युवती की हालत ठीक बताई जा रही है। हालांकि, परिवार के लोग घटना का कारण नहीं बता पा रहे हैं। नाविकों ने किसी तरह बचाई महिला की जान जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के पल्हरी नहर पट्टी के रहने वाले गजराज की बेटी मधु (18) आज दोपहर केन नदी सड़क पुल पर पहुंची। ये भी पढ़ें : बांदा पुलिस को सफलता, शहर में 21 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार वहां कुछ देर रुकने के बाद उसने नदी में छलांग लगा दी। नदी के आसपास मौजूद मल्लाहों ने उसे बाहर निकाला। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। युवती को अस्पताल ले जाया गया। परिवार के लोगों ने फिलहाल घटना का कारण अज्ञात बताया ...
बांदा पुलिस को सफलता, शहर में 21 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

बांदा पुलिस को सफलता, शहर में 21 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवार के निर्देशन में बांदा पुलिस ने 21 लाख की स्मैक के साथ एक युवक को पकड़ा है। पकड़ा गया युवक शातिर तस्कर बताया जा रहा है। पुलिस उससे पूछताछ करके उसके साथियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। जानकारी के अनुसार शहर के क्योटरा चौराहे के पास से पुलिस ने अभियुक्त इंद्रजीत निषाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से 210 ग्राम स्मैक बरामद की। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने एक प्रेसवार्ता में दी। पकड़े गए तस्कर ने बताया कि फर्रुखाबाद से लाकर बांदा में स्मैक बेचने का काम करता था। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम की सराहना की है। ये भी पढ़ें : बांदा अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी ने लगाई फांसी, कंडोलेंस से मरीज परेशान..  https://samarneetinews.com/drunken-bully-opened-fire-in-banda-youth-injured-mob-handed-over-to-police/...