Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में बड़ी वारदात, बहन को गाली देने का विरोध करने पर भाई की हत्या

In Chitrakoot aunt beheaded nephew with an axe, herself told reason for murder

समरनीति न्यूज, बांदा : बहन को गाली देने का विरोध करने पर एक सिरफिरे ने युवक की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। लोगों के आने से पहले वह फरार हो गया। घायल को पहले जिला अस्पताल बांदा लाया गया। वहां से गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर ले जाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है।

बांदा में भीषण हादसे, आंगनबाड़ी कार्यकत्री समेत 3 की मौत-एक घायल

जसपुरा क्षेेत्र के झझरीपुरवा में हुई वारदात

जानकारी के अनुसार जसपुरा के झझरीपुरवा के रहने वाला युवक श्यामबरन (20) बुधवार दोपहर खेत में बकरी चरा रहा था। इसी बीच पड़ोसी युवक रामचंद भी खेत में आ गया। बताते हैं कि वह युवक की बहन को गालियां देने लगा। श्यामबरन ने उसका विरोध किया। इसपर रामचंद्र ने उसपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

बेवफाई : पति संग करवा चौथ की शाॅपिंग करने गई पत्नी चकमा देकर जीजा संग फुर्र..

कुल्हाड़ी से जानलेवा प्रहार से वह घायल होकर नीचे गिर पड़ा। आसपास के लोग मौके पर दौड़े तो आरोपी वहां से भाग गया। जिला अस्पताल से कानपुर ले जाते समय घायल ने दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें : Kanpur : कपड़ा कारोबारी के बेटे की अपहरण कर हत्या, आशनाई में महिला टीचर के बॉयफ्रेंड ने.. 

मृतक के परिजनो का कहना है कि रामचंद मृतक की बहन व चचेरी बहन से अक्सर रास्ते में छेड़छाड़ करता रहा है। घरवालों ने लोकलाज के भय से पुलिस से शिकायत नहीं की। लेकिन आरोपी के घरवालों को उलाहना दिया। इसी खुन्नस के चलते आरोपी ने बहनों को गाली देना शुरू किया। विरोध पर भाई की हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें : UPSSSC Pet 2023 : सेना के जवान समेत सोल्वर गैंग के 4 मुन्ना भाई गिरफ्तार, बिहार-कौशांबी..