जब बांदा जेल पहुंचे जिला जज के साथ डीएम-एसपी, पढ़िए कैसी मिली व्यवस्थाएं..
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में जिला जज डा. बब्बू सारंग के साथ जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल और पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने संयुक्त रूप से जिला जेल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पाकशाला से लेकर, सर्दी से बचाव के उपायों और महिला बंदियों के साथ बंद बच्चों को लेकर भी जानकारी ली। जानकारी के अनुसार निरीक्षण में जेल के अस्पताल, पाकशाला एवं बैरकों का निरीक्षण किया गया।
महिला बंदियों के साथ बंद बच्चों को गरम कपड़े मुहैया कराने के निर्देश
साथ ही महिला व पुरुष बंदियों से विधिक सहायता एवं अन्य किसी तरह की समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई। ठंड से बचाव की व्यवस्थाएं जांची गईं। महिला बंदियों के साथ रह रहे छोटे बच्चों को
https://samarneetinews.com/banda-kiran-committed-suicide-after-7-months-of-love-marriage-then-husband-also-took-this-step/
गर्म कपड़ों का वितरण कराने के निर्देश दिए।...