Friday, April 26सही समय पर सच्ची खबर...

पढ़िए ! कौन हैं बांदा के नए सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला

Read ! Who is new City Magistrate of Banda, Sandeep Kela?

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में नवागत पीसीएस अधिकारी संदीप केला ने सिटी मजिस्ट्रेट पद पर कार्यभार ग्रहण किया है। वह बुलंदशहर से स्थानांतरण होकर बांदा आए हैं। वह बांदा विकास प्राधिकरण के सचिव पद की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। ‘समरनीति न्यूज’ ने उनसे बातचीत की। उनकी प्राथमिकताएं भी जानी।

BDA सचिव की भी संभालेंगे जिम्मेदारी

जानकारी के अनुसार नवागत सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि उनकी प्राथमिकता रहेगी कि सिटी की कानून व्यवस्था बनी रहे। सबसे अहम जोर अतिक्रमण पर रहेगा। यही कोशिश रहेगी कि जनता को अतिक्रमण के अभिशाप से मुक्ति दिलाई जा सके। साथ ही जनता की समस्याओं का समय से निस्तारण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी कार्य निमयपूर्वक सरकार की प्राथमिकता पर किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि वह बुलंदशहर, पीलीभीत, शाहजहांपुर आदि जिलों में रह चुके हैं।

ये भी पढ़ें : UP : माफिया मुख्तार अंसारी ICU में भर्ती, जेल में देर रात बिगड़ी तबियत 

UP : स्टंटबाज लड़कियों पर होगा एक्शन, 33 हजार जुर्माना, FIR.., अब गिरफ्तारी के लिए तलाश