Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

UP : स्टंटबाज लड़कियों पर होगा एक्शन, 33 हजार जुर्माना, FIR.., अब गिरफ्तारी के लिए तलाश

Police Action will be taken against stunt girls

समरनीति न्यूज, लखनऊ : नोएडा में स्कूटी पर स्टंटबाजी और अश्लीलता फैलाने वाली लड़कियों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। इन लड़कियों की स्कूटी का 33 हजार का चालान कट चुका है। अब इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। पुलिस दोनों लड़कियों और स्कूटी चलाने वाले लड़के की तलाश में जुटी है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था नोएडा का वीडियो

बताते चलें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक चलती स्कूटी पर पीछे बैठीं लड़कियां स्टंटबाजी कर रही हैं। साथ ही जमकर अश्लीलता भी फैला रही हैं। स्कूटी पर बैठी लड़कियां एक दूसरे को गुलाल लगा रही हैं और फूहड़ तरीके से एक दूसरे से एक्ट कर रही हैं।

Police Action will be taken against stunt girls

यह वीडियो तेजी से लाखों यूजर के बीच वायरल हुआ। पुलिस के पास भी पहुंचा। पुलिस ने वीडियो में नजर आने वाली दोनों लड़कियों और लड़के खिलाफ मुकदमा लिखते हुए कार्रवाई की। स्कूटी का चालान काटते हुए 33 हजार रुपए का जुर्माना लगाया।

ये भी पढ़ें : Lucknow : युवती की अश्लील फोटो वायरल, भोजपुरी सिंगर निशा समेत 3 पर FIR..

तीनों में कोई भी हेलमेट नहीं लगाए हुए था। तीनों के खिलाफ अश्लीलता फैलाने का मामला भी दर्ज हुआ है। तीनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उनकी तलाश कर रही है। यह वीडियो थाना सेक्टर 113 के सेक्टर 78 का बताया जा रहा है। मामले में डीसीपी विद्या सागर मिश्रा का कहना है कि वीडियो वायरल होने के बाद स्कूटी का 33 हजार का चालान काटते हुए तीनों के खिलाफ अश्लीलता फैलाना का मुकदमा लिखा गया है।

ये भी पढ़ें : स्टंटबाजी : रईसजादे का ठसका पुलिस पर भारी, चलती स्कार्पियों के बोनट पर पैर और हाथ में झंडा