Sunday, May 12सही समय पर सच्ची खबर...

Banda : पहले गर्भवती पत्नी को पीटकर घर से निकाला, फिर फांसी लगाकर दी जान

Banda Breaking : Young man hanged in Banda's Naraini some time ago, due to this
प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक शराबी व्यक्ति ने पहले अपनी गर्भवती पत्नी की पिटाई करके उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद खुद फांसी लगाकर जान दे दी। घटना को लेकर सभी हैरान हैं। परिवार में कोहराम मच गया है। बताते हैं कि शादी के बाद पहली बार पत्नी गर्भवती हुई थी। मृतक शराब का लती था और आए दिन नशे में पत्नी से मारपीट करता था।

जानकारी के अनुसार बबेरू कस्बे के साहू मोहाल तिंदवारी रोड पर रहने वाले दीपक लोधी (28) शराबी था। बताते हैं कि मंगलवार शाम को वह शराब के नशे में धुत्त होकर घर पहुंचा।

वहां पत्नी ने शराब पीने को लेकर पत्नी ने नाराजगी जताई। दोनों में विवाद होने लगा। पत्नी भी झगड़ने लगी। बात इतनी बढ़ गई कि पति ने पिटाई करके पत्नी को घर से निकाल दिया।

आसपास के लोगों व परिजनों ने उसे समझाने का प्रयास किया। बाद में युवक ने रात में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के चचेरे भाई ओमकार का कहना है कि वह चार भाइयों में सबसे बड़ा था।

ये भी पढ़ें : बांदा में नहर में गिरी बाइक, भाई की मौत और बहन-भांजा घायल