Wednesday, November 11सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में नहर में गिरी बाइक, भाई की मौत और बहन-भांजा घायल

बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी

Car and bike collision in Banda, brother-in-law's death- brother-in-law Gambhir

समरनीति न्यूज, बांदा : तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर केन नहर में जा गिरी। हादसे में भाई-बहन और भांजा घायल हो गया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान भाई ने दम तोड़ दिया। भांजे को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के कीरतपुर में रहने वाले लवकुश (28) दीवाली पर कामदगिरि के दर्शन गए थे।

वहां से सोमवार रात वापस लौट रहे थे। अतर्रा से रिश्ते की बहन संजू उर्फ सीमा (35) पत्नी अर्जुन तथा भांजे रौनक (14) को साथ ले लिया। बहन-भांजे बांदा के क्वेटरा मोहल्ले में रहते हैं। सभी लोग बाइक से बांदा के लिए निकले।

तभी अतर्रा कस्बे में ही बाइक अनियंत्रित होकर केन नहर में जा गिरी। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने आनन-फानन तीनों को बाहर निकाला। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के दौरान लवकुश ने दम तोड़ दिया। भांजे रौनक को डाक्टरों ने गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया है।

ये भी पढ़ें : Banda : युवक को सांप ने काटा, डिब्बे में बंद कर अस्पताल पहुंचा..

ये भी पढ़ें : UP News : युवकों ने घोड़ी से बनाए यौन संबंध, वीडियो वायरल होने पर रिपोर्ट दर्ज