Friday, February 13सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुर

कानपुरः जहरीली शराब से दो मरे, प्रधान समेत 6 गंभीर

कानपुरः जहरीली शराब से दो मरे, प्रधान समेत 6 गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुरः लाॅकडाउन के बीच कानपुर में जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि ग्राम प्रधान समेत छह लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही रविवार सुबह पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं उच्चाधिकारी भी हैलट अस्पताल पहुंचे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना सजेती थाना क्षेत्र के गांव मवई भच्चन की बताई जा रही है। सभी पांचों बीमार लोगों को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उच्चाधिकारी हैलट पहुंचे बताया जाता है कि गांव का रहने वाला ढिल्लर उर्फ अनूप सचान (30) ट्रक चालक है। उसने बीती रात गांव के अंकित सचान (32) समेत अन्य लोगों के साथ शराब पी थी। शराब पीते ही उनकी हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में उनको अस्पताल ले जाया गया। वहां अनूप और अंकित की मौत हो गई। वहीं ग्राम प्रधान रणधीर सिंह (65), प्रिंस (18), विवेक (32), ल...
कानपुर के चमनगंज में सर्वे कर रहीं नर्सों से छेड़छाड़-अश्लीलता, विरोध पर हत्या की धमकी

कानपुर के चमनगंज में सर्वे कर रहीं नर्सों से छेड़छाड़-अश्लीलता, विरोध पर हत्या की धमकी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुरः कोरोना संकट के बीच कानपुर के हाॅट स्पाॅट बने चमनगंज इलाके से आज एक बेहद घिनौनी घटना सामने आई। वहां चार दरिंदों ने मेडिकल स्टाफ की चार नर्सों के साथ छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकतें भी कीं। इतना ही नहीं उनके विरोध में जान से मारकर चमनगंज में ही गाढ़ देने की धमकी तक दे डाली। नर्सों ने किसी तरह उच्चाधिकारियों के साथ-साथ पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों दरिंदों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में पीड़िताओं की तहरीर पर पुलिस ने चारों दरिंदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। चारों को जेल भेजा जा रहा है। बता दें कि अपनी जान पर खेलकर कोरोना संकट के बीच लोगों के स्वास्थ्य के लिए काम करने वालीं नर्सों के साथ ऐसी हरकत करके इन दरिंदों ने पूरे समाज को कलंकित करने का काम किया है। चमनगंज में घर-घर सर्वे कर रही थीं नर्सें सीओ सीसामऊ त्रिपुरारी पांडेय ने बताया है कि शहर के ...
रात में अचानक घर से लापता लड़की की लाश मिली, बाप-बेटे पर मुकदमा

रात में अचानक घर से लापता लड़की की लाश मिली, बाप-बेटे पर मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः फतेहपुर जिले में बीती रात घर से लापता एक किशोरी की लाश गांव के बाहर खेतों में पड़ी मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने सूचना पर मौके पर पहुंचकर छानबीन की। लड़की के गले व शरीर पर खरोंच और काले निशान मिलने से हत्या की बात स्पष्ट हो रही है। वहीं लड़की के परिवार के लोगों ने गांव के एक युवक और उसके पिता पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। रात में घर से लापता हो गई थी लड़की बताते हैं कि औंग थाना क्षेत्र खुमान खेड़ा मजरे रियारी के इंद्रपाल की बेटी अंजनी उर्फ अंजू गुरुवार रात अचानक घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बाद में देर रात लड़की का शव गांव किनारे खेत में पड़ा मिल गया। लोगों ने इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। सूचना पर एसपी प्रशांत वर्मा भी मौके पर प...
बड़ी खबरः यूपी सरकार का बड़ा फैसला, 15 जिलों के हॉट स्पॉट आज रात 12 बजे से सील

बड़ी खबरः यूपी सरकार का बड़ा फैसला, 15 जिलों के हॉट स्पॉट आज रात 12 बजे से सील

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ, सीतापुर, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए यूपी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने प्रदेश के ज्यादा संक्रमित जिलों को बुधवार यानी आज रात 12 बजे से 13 अप्रैल तक सील करने का निर्णय लिया है। इन जिलों के उन इलाकों के लोगों को बाहर निकलने की इजाजत नहीं होगी, जहां पर ज्यादा संक्रमित लोग हैं। इसके बाद कोई भी बाहर नहीं निकल सकेगा। प्रदेश के इन 15 जिलों के हॉट स्‍पॉट इलाकों को सील किया जाएगा। अब बिना मास्क घर से नहीं निकल सकेंगे सील करने की यह प्रक्रिया आज रात 12 बजे से लागू हो जाएगी। इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश में कोई भी 30 अप्रैल तक बिना मास्क घर से नहीं निकल सकेगा। सभी को 3 लेयर के मास्क लगाना जरूरी होगा। वरना मास्क न लगाने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। आज रात से चार दिन के लिए सील होंगे किसी वाहन को जिलों में बिना पास के इंट्री नहीं मिलेगी। सरकार का यह आदेश आज रात...
कन्नौज में सांसद समेत चार पर मुकदमा, तहसीलदार की पिटाई का मामला

कन्नौज में सांसद समेत चार पर मुकदमा, तहसीलदार की पिटाई का मामला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः कन्नौज में सदर तहसीलदार से हुई मारपीट मामले में भाजपा सांसद सुब्रत पाठक समेत उनके समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। तहसीलदार ने मंगलवार रात को सदर कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी थी। मामला सांसद से जुड़ा होने के कारण उच्चाधिकारियों ने भी संज्ञान लिया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि सांसद समेत चार नेताओं और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहसीलदार की तहरीर पर मुकदमा लिखा गया है। घटना की सभी ने की थी निंदा बताते हैं कि सांसद के अलावा मीडिया प्रभारी सचिन शर्मा, उनके समर्थक सौरभ कटियार, शिवेंद्र सिंह के खिलाफ नामजद तथा 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। कोतवाल नागेंद्र पाठक ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया है कि तहसीलदार की तहरीर पर 147, 332, 353, 504, 506, 452, 269, 270, 188 के अलावा एससी एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। बताते चलें कि मंगलवार दोपहर ...
फतेहपुर में प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने खुद को गोली से उड़ाया

फतेहपुर में प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने खुद को गोली से उड़ाया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र में एक गांव निवासी लवकुश (23) का गांव की एक लड़की से प्रेमप्रसंग चल रहा था। लड़की इंटर पास छात्रा थी। परिवार के लोग दोनों के इस रिश्ते को पसंद नहीं करते थे। गांव के लोगों ने बताया कि दोनों के बीच घंटों फोन पर बातचीत होती थी। परिवार के लोग इसपर रोक लगाते थे। सोमवार देर रात 11 बजे के बाद प्रेमी ने फोन करके प्रेमिका को खंडहरनुमा अपने पैतृक घर में बुलाया। वहां एक कोठरी में भूसा भरा हुआ था। छानबीन में जुटी पुलिस इसी बीच रात करीब 12 बजे दो बार गोली की आवाज से सनसनी फैल गई। गांव के लोग भागकर परिजनों के साथ वहां पहुंचे, लेकिन अंधेरे के कारण कुछ दिखाई नहीं दिया। ग्रामीणों ने दोनों की खूब तलाश की। बाद में दोनों के शव खंडरनुमा घर में पड़े मिले। ये भी पढ़ेंः पति का अफेयर, पत्नी ने प्रेमिका के प्राइवेट पार्ट में भरा मिर्ची पाउडर लड़के के ह...
कन्नौज में तहसीलदार की बुरी तरह पिटाई, सांसद पर आरोप

कन्नौज में तहसीलदार की बुरी तरह पिटाई, सांसद पर आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कन्नौजः लॉकडाउन के बीच कन्नौज में तहसीलदार के सरकारी आवास में घुसकर कुछ लोगों ने उनकी लाठी-डंडों से पिटाई की। इससे उनके चेहरे व शरीर पर चोटें भी आई हैं। तहसीलदार ने सांसद व उनके समर्थकों पर मारपीट का आरोप लगाया है। मामले की जानकारी पर डीएम-एसपी भी मौके पर पहुंचे। दोनों आला अधिकारियों ने मामले की जांच की है। घटना को लेकर सरकारी महकमों में खलबली मच गई। सूचना पर पहुंचे डीएम-एसपी बताया जाता है कि मंगलवार दोपहर सदर तहसीलदार अरविंद कुमार अपने सरकार आवास पर मौजूद थे। कहा जा रहा है कि इसी दौरान 10-15 हमलावर उनके आवास में जा घुसे। फिर उनके साथ मारपीट भी की। पहले थप्पड़ मारे, फिर उनको दौड़ा-दौड़ाकर डंडों से पीटा। इसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर डीएम राकेश कुमार मिश्रा और एसपी अमरेंद्र प्रसाद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। तबतक हमलावर वहां से भाग चुके थे। ये...
कानपुर में कोरोना वायरस के 6 पाॅजिटिव मरीज मिले, दो अफगानी शामिल

कानपुर में कोरोना वायरस के 6 पाॅजिटिव मरीज मिले, दो अफगानी शामिल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर में शुक्रवार दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज के तब्लीगी जमात से लौटे 6 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं। खास बात यह है कि इनमें दो विदेशी हैं जो अफगानिस्तान के हैं। आज सुबह लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी की जांच रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ। इसके साथ ही जिला प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य विभाग तक के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आज आई है जांच रिपोर्ट, मच गया हड़कंप मामले में सीएमओ डा अशोक शुक्ला ने सभी संक्रमित लोगों को नारायणा से हैलट के कोविड-19 वार्ड में शिफ्ट करने के आदेश दिए। बताते चलें कि इससे पहले कानपुर में एनआरआइ सिटी में अमेरिका से लौटे बुजुर्ग में कोरोना वायरस पाॅजिटिव मिला था। दिल्ली निजामुद्दीन मरकज से लौटे थे सभी बताते दें कि दो दिन से पुलिस दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से देशभर में फैले इन जमातियों को ढूंढ रही थी। चौंकाने वाली बात यह है कि इनम...
बड़ी खबरः कानपुर में दरोगा-सिपाही दौड़ाकर पीटे गए, उन्नाव के टीआई-एयरफोर्स कर्मी पर FIR

बड़ी खबरः कानपुर में दरोगा-सिपाही दौड़ाकर पीटे गए, उन्नाव के टीआई-एयरफोर्स कर्मी पर FIR

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर पुलिस को आज गुरुवार रात उस वक्त मुश्किलों का सामना करना पड़ा, जब उन्हीं के विभाग के टीआई और एक एयरफोर्स कर्मी ने अपने साथियों के साथ चकेरी थाना पुलिस पर हमला कर दिया। पुलिस टीम को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। किसी तरह पुलिस ने खुद को बचाया। बाद में मौके पर पहुंचे फोर्स ने एयरफोर्स के जवान और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस का ट्रैफिक इंस्पेक्टर (टीआई) मौके से फरार है। बताते हैं कि आरोपी टीआई उन्नाव जिले में तैनात है, जिसकी तलाश में पुलिस टीम जुट गई हैं। घर के बाहर लगाए थे पंचायत, पुलिस के टोकने पर भड़के बताया जाता है कि कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के सनिगवां केआर पुरम में आज गुरुवार रात करीब 10 बजे कुछ लोग घर के बाहर पंचायत सी लगाए बैठे थे। इनमें केआर पुरम सनिगवां निवासी टीआई इंदरपाल सिंह सेंगर भी मौजूद थे। वह उन्नाव यातायात पुलिस में ट्रैफिक इंस्पेक्ट...
कानपुरः जूही में मिले दो युवकों के शव, छानबीन में जुटी पुलिस

कानपुरः जूही में मिले दो युवकों के शव, छानबीन में जुटी पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के जूही इलाके में आज गुरुवार को दो युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास रहने वाले लोगों ने इसी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। दोनों की पहचान जूही नहरिया स्थित काकोनी कंपाउंड के सामने झोपड़ी में रहने वाले प्लंबर मनोज (38) तथा मूलरूप से फर्रुखाबाद जिले के फतेहगढ़ निवासी संतोष उर्फ श्यामू के रूप में हुई। वहां रहने वाले एक युवक ने बताया कि दोनों की मौत शराब पीने से होने की बात लग रही है। मरने वाला एक युवक फर्रुखाबाद जिले का उधर, क्षेत्र की परमपुरवा चौकी इंचार्ज देवनारायण द्विवेदी ने इस बारे में कहा कि मृतक के परिजनों को सूचना देकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि मृतक मनोज के परिवार वालों को जानकारी दे दी गई है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्...