Thursday, August 13सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुर

Corona: कानपुर में जाहिल उपद्रवियों ने डाक्टरों और पुलिस पर बरसाए पत्थर, पीएसी भी पहुंची

Corona: कानपुर में जाहिल उपद्रवियों ने डाक्टरों और पुलिस पर बरसाए पत्थर, पीएसी भी पहुंची

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुरः अपनी जान खतरे में डालकर कोरोना संक्रमितों को बचा रहे डाक्टर और पुलिस कर्मी इस वक्त किसी देवदूत से कम नहीं हैं, लेकिन जाहिल उपद्रवियों को यह समझ नहीं आ रहा है। कोरोना प्रकोप से जूझ रहे कानपुर के हाॅट स्पाॅट बजरिया इलाके में आज बुधवार को ऐसा ही कुछ हुआ। वहां 9 लोगों को क्वारंटाइन कराने को लेने पहुंची डाक्टरों की टीम और पुलिस टीम पर कुछ उपद्रवियों ने विरोध करते हुए पत्थराव किया। पुलिस ने काफी मशक्कत करते हुए चिकित्सकों की टीम को सुरक्षित निकाल दिया। पुलिस-पीएसी ने पहुंचकर उपद्रवियों को खदेड़ा इसके बाद जाहिल उपद्रवियों ने भीड़ की शक्ल में इकट्ठा होकर पथराव तेज कर दिया। कई थानों की फोर्स ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को वहां से खदेड़ा। मामले को लेकर सीसामऊ सीओ त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि बजरिया के जुगियाना मोहल्ले में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। रिपोर्ट आने पर...
Corona Virus Update: यूपी में एक और मौत, कुल 2059 हुए पाॅजिटिव केस

Corona Virus Update: यूपी में एक और मौत, कुल 2059 हुए पाॅजिटिव केस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सीतापुर, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः प्रदेश में कोरोना संकट का प्रकोप जारी है। संक्रमितों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। बुधवार को यूपी के बरेली में कोरोना से एक युवक की मौत हो गई। यह बरेली में कोरोना से पहली और प्रदेश में 35वीं मौत बताई जा रही है। इसके साथ ही प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 2059 तक पहुंच गई है। बताया जाता है कि प्रदेश के कोरोना प्रभावित कुल 60 जिलों में 53 में ही अब एक्टिव केस बाकी हैं। अच्छी बातः 463 लोग ठीक होकर घर भी लौटे कोरोना संकट के बीच अच्छी बात यह है कि सरकार के जबरदस्त प्रयासों से 463 कोरोना संक्रमित लोग ठीक हो गए हैं। अब 1557 मामले ही बचे हैं। कोरोना संक्रमितों की पूरे आंकड़ों पर नजर डालें तो सबसे ज्यादा 401 संक्रमित लोग राजधानी लखनऊ और आगरा में हैं। ये भी पढ़ेंः बड़ी खबरः कानपुर पुलिस लाइन सील, आरआई-LIU इंस्पेक्टर व सिपाही को कोरोना जहां यह संख्या 215 हो गई है...
बड़ी खबरः कानपुर पुलिस लाइन सील, आरआई-LIU इंस्पेक्टर व सिपाही को कोरोना

बड़ी खबरः कानपुर पुलिस लाइन सील, आरआई-LIU इंस्पेक्टर व सिपाही को कोरोना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर के सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली जगह पर कोरोना ने सेंध लगा दी है। कानपुर नगर में एक एलआईयू इंस्पेक्टर, आरआई और एक सिपाही के कोरोना पाॅजिटिव होने की पुष्टि हुई है। इसके बाद कानपुर पुलिस लाइन को सील कर दिया गया है। दरअसल, सोमवार रात को ही पुलिस लाइन के सैनिटाइजेशन का काम शुरू कर दिया गया था। इसके बाद पुलिस लाइन के एक हिस्से को सील कर दिया गया। सैनेटाइजेशन का काम शुरू कर दिया गया है। वहीं एहतियात के सभी कदम उठाए जा रहे हैं। प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। वहीं पुलिस अधिकारी भी स्थिति पर पूरी नजर रख रहे हैं। 28 इलाके हुए हाटस्पाट, SSP आफिस तक खतरा दरअसल, देर रात तीन पुलिस कर्मियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव आई थी। इनमें एक पुलिस लाइन के आरआई-2 और एक एलआईयू इंस्पेक्टर तथा एक सिपाही हैं। बता दें कि पुलिस लाइन में 800 से ज्यादा पुलिसकर्मी रहते हैं। कई के परिवार भ...
वीडियोः कानपुर डीएम ने अपनी वायरल ‘जूते’ वाली फोटो की सच्चाई बताई

वीडियोः कानपुर डीएम ने अपनी वायरल ‘जूते’ वाली फोटो की सच्चाई बताई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, वीडियो, सेहत
मनोज सिंह शुमाली, कानपुरः सोशल मीडिया पर कई बार कुछ लोग ऐसा दुष्प्रचार कर देते हैं कि संबंधित व्यक्ति को सफाई देनी पड़ जाती है। ऐसा ही कुछ कानपुर के जिलाधिकारी ब्रह्मदेव राम तिवारी के साथ हुआ। कोरोना संकट से जूझ रहे कानपुर प्रशासन के प्रयासों की हर कोई सराहना कर रहा है। वहीं  सोशल मीडिया पर किसी ने उनकी एक फोटो गलत कैप्शन के साथ वायरल कर दी। इस फोटो में वह झुककर अपने जूते की ओर देख रहे हैं और एक पुलिस कर्मी भी पास में बैठा जूते की ओर ही कुछ देखने की कोशिश कर रहा है। शरारती तत्वों ने वायरल कर दी फोटो इसी बीच किसी ने उनकी फोटो खींच ली। बाद में इस फोटो को सोशल मीडिया पर गलत कैप्शन के साथ वायरल कर दिया। वायरल करने वाले ने फोटो के साथ लिखा कि कानपुर के डीएम ने दरोगा से अस्पताल के गेट पर अपने जूते सेनेटाइज कराए...। जिलाधिकारी ने बताई पूरी बात बताते हैं कि देखते ही देखते यह मैसेज सोशल मीडिया ...
Corona: कानपुर में 3 और कोरोना पाॅजिटिव मिले, 5 संदिग्धों की मौत

Corona: कानपुर में 3 और कोरोना पाॅजिटिव मिले, 5 संदिग्धों की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर शहर के हाॅटस्पाॅट क्षेत्रों से लगातार कोरोना पाॅजिटिव मामले मिल रहे हैं। रविवार को जहां एक साथ 20 मामले सामने आए थे। वहीं आज सोमवार को मेडिकल कालेज की जांच लैब में 3 और मामलों का खुलासा हुआ है। इनमें एक मामला मन्नापुरवा तथा दूसरा बाबूपुरवा और तीसरा गड़रिया मोहाल का है। इस तरह आज शाम तक संक्रमितों की संख्या 195 पर पहुंच गई है। वहीं तीन कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 19 ऐसे लोग हैं जो ठीक होकर घर जा चुके हैं। हैलट में कोविड-19 हॉस्पिटल के आइसीयू में आज 5 कोरोना संदिग्धों की मौत की भी खबर सामने आई है। इन पांचों के सैंपुल जांच के लिए भेजे गए हैं जिनकी रिपोर्ट आना बाकी है। कुल 148 मामलों की जांच रिपोर्ट आई जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी डा अशोक शुक्ला ने बताया है कि 148 नमूनों की जांच रिपोर्ट आई है। इनमें से 3 मामले कोरोना पॉजिटिव हैं। इनमें एक मामल...
फिरोजाबादः सिपाही की पत्नी की गोलियों से भूनकर हत्या, फिर एक काॅल से मचा हड़कंप..

फिरोजाबादः सिपाही की पत्नी की गोलियों से भूनकर हत्या, फिर एक काॅल से मचा हड़कंप..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, फिरोजाबादः जिले में समवार को एक सनसनीखेज वारदात ने सभी को हिलाकर रख दिया। एक सिपाही की पत्नी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। हत्या की यह वारदात जिले के शिकोहाबाद कस्बे में हुई। महिला का शव घर में खून से लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। हत्या के बाद महिला के चचेरे भाई के पास गई फोन काल से हड़कंप मच गया। यह काल महिला के सिपाही पति की थी जिसने पत्नी की लाश घर में पड़ी होने की जानकारी दी थी। दरअसल, हत्या का आरोप महिला के पति पर है जो एक सिपाही है। वह आगरा जिले में 112 में तैनात है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगरा में तैनात है आरोपी सिपाही बताया जाता है कि आगरा में डायल 112 में तैनात यतेंद्र सिंह का परिवार फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में रहता है। उनकी पत्नी सरोज उर्फ पिंकी पुत्री रामप्रकाश निवासी मैनपुरी की रहने वाली थीं। वह अपनी तीन बेट...
Corona: कानपुर में एक साथ 20 और मिले, पत्रकार समेत 185 हुए

Corona: कानपुर में एक साथ 20 और मिले, पत्रकार समेत 185 हुए

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर में रविवार को एक पत्रकार समेत 20 कोरोना पाॅजिटिव केस सामने आए हैं। इस बार 20 पाॅजिटिव में 13 महिलाएं हैं। वहीं कोरोना पाॅजिटिव पुलिस कर्मी 7 हो गए हैं वहीं एक पत्रकार भी इनमें शामिल है। इस तरह कानपुर में कुल कोरोना पाॅजिटिव केस अब 185 हो गए हैं। एक साथ इतने मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने इसपर सख्ती शुरू कर दी है। सीएमओ ने दी मामलों की जानकारी इस बात की जानकारी देते हुए सीएमओ अशोक शुक्ला ने बताया है कि अब कानपुर में कोरोना पाॅजिटिव मामले 185 हो गए हैं, वहीं एक्टिव केस 173 हैं। 3 लोगों की मौत हो गई है। 9 लोग ठीक होकर घर लौटकर जा चुके हैं। ये भी पढ़ेंः Corona: कानपुर के वरिष्ठ ENT स्पेशलिस्ट डा. रोहित मेहरोत्रा की देश के ईएनटी सर्जन से खास अपील.. उधर, एक दिन में 20 कोरोना पाजिटिव केस सामने आने से स्वास्थ्य विभाग के साथ-सा...
फतेहपुर में यमुना से मिले दरोगा-सिपाही और नाविक के शव

फतेहपुर में यमुना से मिले दरोगा-सिपाही और नाविक के शव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, कानपुरः फतेहपुर जिले में अपने कर्तव्य डगर एक दरोगा और सिपाही ने प्राण न्यौछावर कर दिए। साथ ही नाव चला रहे नाविक की भी जान चली गई। तीनों के शव आज रविवार सुबह 16 घंटे बाद यमुना नदी से बरामद कर लिए गए हैं। बीती रात से पुलिस शवों की तलाश में जुटी थी। शवों के मिलने के साथ ही महकमे के सभी लोगों की आंखें नम हो गईं। आसपास के गांव के लोग भी गमगीन हो गए। नाव पलटने से हुआ था हादसा फतेहपुर जिले के किशुनपुर जिले में शनिवार देर शाम को उस वक्त हादसा हुआ था जब चौकी इंचार्ज अपने हमराही सिपाही के साथ यमुना पार नाव से गश्त पर लाकडाउन की स्थिति देखने जा रहे थे। बीच मझदार में नाव के पहुंचने के बाद तेज हवा में नाव अनियंत्रित होकर पलट गई थी। इससे दोनों पुलिस कर्मी और नाविक भी डूब गया था। तभी से पुलिस, पीएएसी और प्राइवेट गोताखोर उनकी तलाश में जुटे थे। आज सुबह उनके शव बरामद हुए। यह था पूरा घटनाक्र...
कानपुर में 6 और कोरोना पाॅजिटिव, कुल 113 हुए

कानपुर में 6 और कोरोना पाॅजिटिव, कुल 113 हुए

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर में 6 और कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही अब कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 113 हो गई है। इनमें ज्यादातर पाॅजिटिव लोग कुली बाजार के हैं। शुक्रवार को आई कोरोना जांट रिपोर्ट में भी पाॅजिटिव आए कुल में 6 में से 5 कुली बाजार के हैं। वहीं एक पाॅजिटिव मामला रेल बाजार थाना क्षेत्र के मीरपुर मोहल्ले से सामने आया है। कुली बाजार से मिले सबसे ज्यादा मामले  बताया जाता है कि कुली बाजार में आज जहां कोरोना पाॅजिटिव केस मिला है, उसी इलाके में स्थित मस्जिद से पहले भी एक पाॅजिटिव केस मिल चुके हैं। बता दें कि कुली बाजार शहर का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बन चुका है। बीते दिनों से लगातार कानपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। गुरुवार को भी कानपुर में सुबह 8 पाॅजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई थी। सरकार कोरोना पर नियंत्रण के लिए लगातार प्रयास कर रही है। वहीं लोग ला...
कानपुरः किराने की दुकान से राशन में शराब की होम डिलीवरी, एक गिरफ्तार

कानपुरः किराने की दुकान से राशन में शराब की होम डिलीवरी, एक गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः लाकडाउन में लोगों की चालाकी के एक के बाद एक नए मामले खुलकर सामने आ रहे हैं। कानपुर में चममगंज इलाके में एक दुकानदार राशन की आड़ में शराब की होम डिलीवरी कर रहा था। इस खुलासा उस वक्त हुआ जब पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान उसकी कार को चेक किया। हालांकि, इस दौरान उसके दो साथी मौके से भाग निकले। बाद में पुलिस ने कार से 13 पेटी शराब बरामद की। दुकानदार ने पुलिस को बताया कि वह दोगुने दामों पर राशन में छिपाकर शराब की भी होम डिलीवरी कर रहा था। दो लोग भागने में कामयाब, तीन पर मुकदमा घटना के संबंध में कानपुर के सीसामऊ सीओ त्रिपुरारी पांडे ने बताया कि शुक्रवार सुबह संगीत टाकीज चौराहे पर चमनगंज थाने की पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी एक कार पर शक होने पर रोका गया। हालांकि, कार चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन बैरीकेडिंग के कारण वह भाग नहीं पाया। ये भी पढ़ेंः बांदाः सबकुछ लुटाकर अब का...