Monday, May 6सही समय पर सच्ची खबर...

लाॅकडाउनः पुलिस को देख गंगा में कूदा युवक, अब अस्पताल में हालत गंभीर

Seeing police in the lockdown, a young man jumped into the Ganges

समरनीति न्यूज, कानपुरः उन्नाव के शुक्लागंज में आज रविवार सुबह एक अजीबो-गरीब वाक्या सामने आया है। घर से सामान लेने निकला युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने उसे शक के आधार पर रोकना चाहा, तो उसने गंगा में छलांग लगा दी। किसी तरह उसे बाहर निकाल लिया गया। पुलिस उसे एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भिजवाया है। उसकी हालात गंभीर बताई जा रही है। दरअसल, पुलिस ने कानपुर और उन्नाव की सीमा को सील कर रखा है।

लाॅकडाउन में सील हैं सीमाएं

बताया जाता हैकि शुक्लागंज के शक्ति नगर का रहने वाला संदीप नाम का युवक आज सुबह कानपुर से राशन सामग्री लेकर घर लौट रहा था। नवीन गंगा पुल पर गश्त कर रहे पुलिस कर्मियों ने उसे वापस लौटने के लिए कहा। बताते हैं कि पुलिस को देख वह बुरी तरह घबरा गया। इसके बाद उनसे पुल से सीधे गंगा में छलांग लगा दी।

ये भी पढ़ेंः Corona: कानपुर में 3 साल की बच्ची व ट्रैफिक सिपाही पाॅजिटिव, कुल 223 हुई संख्या

हांलाकि, जिस जगह पर वह गिरा वहां पानी नहीं था, बल्कि रेतीली जगह थी। गिरने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां मौजूद किसानों ने उसका नाम-पता पूछकर घर वालों को सूचना दी। उसकी पत्नी निशा ने 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने वहां पहुंचकर एंबुलेंस से युवक को अस्पताल पहुंचाया। बता दें कि शुक्लागंज में कोरोना केस मिलने के बाद उन्नाव जिला प्रशासन ने कानपुर-शुक्लागंज सीमा को पूरी तरह से सील कर दिया है।

ये भी पढ़ेंः कानपुर गंगा बैराज से लापता MBBS की छात्रा का शव उन्नाव में मिला