Friday, May 3सही समय पर सच्ची खबर...

बड़ी खबरः यूपी सरकार का बड़ा फैसला, 15 जिलों के हॉट स्पॉट आज रात 12 बजे से सील

Government can take over private hospitals in view of Corona in UP

समरनीति न्यूज, लखनऊः कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए यूपी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने प्रदेश के ज्यादा संक्रमित जिलों को बुधवार यानी आज रात 12 बजे से 13 अप्रैल तक सील करने का निर्णय लिया है। इन जिलों के उन इलाकों के लोगों को बाहर निकलने की इजाजत नहीं होगी, जहां पर ज्यादा संक्रमित लोग हैं। इसके बाद कोई भी बाहर नहीं निकल सकेगा। प्रदेश के इन 15 जिलों के हॉट स्‍पॉट इलाकों को सील किया जाएगा।

अब बिना मास्क घर से नहीं निकल सकेंगे

सील करने की यह प्रक्रिया आज रात 12 बजे से लागू हो जाएगी। इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश में कोई भी 30 अप्रैल तक बिना मास्क घर से नहीं निकल सकेगा। सभी को 3 लेयर के मास्क लगाना जरूरी होगा। वरना मास्क न लगाने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

आज रात से चार दिन के लिए सील होंगे

किसी वाहन को जिलों में बिना पास के इंट्री नहीं मिलेगी। सरकार का यह आदेश आज रात 12 बजे से चार दिन लागू रहेगा। इन 15 जिलों में लखनऊ, आगरा और गाजियाबाद जैसे जिले भी शामिल रहेंगे। मुख्य सचिव आरके तिवारी ने कहा कि ये 15 जिले पूरी तरह सील नहीं हो रहे हैं। कहा कि जिन इलाकों में संक्रमित मरीज ज्यादा हैं अभी उनको हॉट स्पॉट के रूप में चिन्हित किया गया है। उन्हीं इलाकों को सील किया गया है। कहा कि 14 अप्रैल को संपूर्ण लॉकडाउन पर फैसला होगा। इसके बाद तय होगा कि इन जिलों को सील करने की अवधि बढ़ेगी या नहीं।

यह 15 जिले सील हैं सील वाले

  1. लखनऊ
  2. कानपुर
  3. सीतापुर
  4. गाजियाबाद
  5. आगरा
  6. वाराणसी
  7. सहारनपुर
  8. महराजगंज
  9. गौतमबुद्ध नगर
  10. शामली
  11. मेरठ
  12. बरेली
  13. बस्ती
  14. फिरोजाबाद
  15. बुलंदशहर

ये भी पढ़ेंः लखनऊ में 12 कोरोना पाॅजिटिव भर्ती, इलाका सील-ड्रोन से निगरानी शुरू

ये भी पढ़ेंः Corona Virus-तब्लीगी जमात में थे लखनऊ-सीतापुर-बिजनौर समेत इन 19 जिलों के लोग..