Thursday, March 26सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद व रीता बहुगुणा जोशी समेत 4 के खिलाफ गैरजमानती वारंट

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद व रीता बहुगुणा जोशी समेत 4 के खिलाफ गैरजमानती वारंट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, प्रयागराज : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ अदालत ने गैरजमानती वारंट जारी करने के आदेश दिए हैं। डिप्टी सीएम के साथ ही यूपी की कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और विधायक रविन्द्र त्रिपाठी के खिलाफ भी वारंट का आदेश हुआ है। बताया जाता है कि इन सभी के खिलाफ मुकदमे विशेष अदालत में विचाराधीन है। डिप्टी सीएम के खिलाफ 10 साल पुराना धोखाधड़ी का मामला  बताया जाता है कि डिप्टी सीएम केशव मौर्य के खिलाफ 10 साल पुराने एक धोखाधड़ी के एक मुकदमे में गैरजमानती वारंट का आदेश हुआ है। इस मामले में कुल 10 आरोपी हैं। यह मामला मोहब्बतपुर पइंसा थाने पर 22 सितंबर 2008 को दर्ज हुआ था जिसमें आरोप है कि मां दुर्गा कमेटी बनाकर और पैड छपवाकर अवैध रूप से धन वसूली हुई थी। ये भी पढ़ेंः कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी के खिलाफ गैरजमानती वारंट ...
दुस्साहसः दबंगों ने दरोगा की सरेआम फाड़ी वर्दी, कार उपर चढ़ाकर की जान लेने की कोशिश..

दुस्साहसः दबंगों ने दरोगा की सरेआम फाड़ी वर्दी, कार उपर चढ़ाकर की जान लेने की कोशिश..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज : दबंगों ने एक सब इंस्पेक्टर की पिटाई करते हुए उसके उपर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की है। यह मामला रामपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास का है। वहां रास्ते में दबंगों ने अपनी कार पार्क कर रखी थी। कार की वजह से आने-जाने वाले लोगों को दिक्कतें हो रही थी। लोगो ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। ये भी पढ़ेंः लखनऊ में विधानसभा के सामने पीड़ित दंपति ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने बचाया उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने कार मालिक से कार को रास्ते से हटाने के लिए कहा। ताकि वहां से गुजर रहे लोगों को इससे कोई दिक्कत न हो। पुलिस की बात सुनते ही कार सवार दबंग बुरी तरह से आग बबूला हो गए। सभी दबंग दारोगा रोहित कुमार से गाली गलौज करने लगे। कार सड़क पर खड़ी कर फैला रहे थे अराजकता  इससे पहले कि पुलिस वाले संभल पाते कार सवार तीन युवकों ने दरोगा से मारपीट ...
नपुंसकता का खतरा बढ़ाते हैं तेज धमाके वाले पटाखे- डाक्टर

नपुंसकता का खतरा बढ़ाते हैं तेज धमाके वाले पटाखे- डाक्टर

Breaking News, Today's Top four News, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः आरोग्यधाम ग्वालटोली में दीपावली के मौके पर स्वास्थ के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सेमिनार किया गया। इसमें मुख्य अतिथि अमेरिका में मैराइन इंजीनियर के पद पर तैनात प्रशांत सक्सेना रहे। मुख्य अतिथि ने इस दौरान प्रदूषण से होने वाले खतरों के प्रति लोगों को आगाह किया। मिलावठी मिठाइयों से बचाव की सलाह  इस मौके पर डा. हेमंत मोहन ने कहा कि त्योहारों पर मिलावटखोरी बढ़ जाती है। खासकर दूध से बनी मिठाइयों में इसकी प्रतिशतता कई गुना होती है। बताया कि दूध में मैलामाइन नामक कैमिकल मिलाने से दूध की सफेदी व मोटी मलाई आती है। यह कैमिकल सीधेतौर पर कैंसर को बढ़ाता है। ये भी पढ़ेंः आम इंसान से औसतन 10-12 साल कम जिंदगी जीते हैं डाक्टर्स तेज आवाज वाले पटाखों से नपुंसकता का खतरा रहता है और यह मानसिक रूप से भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। वहीं होम्योपैथिक डा आरती मोहन ने कहा कि ते...
दिल्ली से दिपावली मनाने खुशी-खुशी जा रहा था घर, रास्ते में हैवानों ने बेरहमी से मार डाला

दिल्ली से दिपावली मनाने खुशी-खुशी जा रहा था घर, रास्ते में हैवानों ने बेरहमी से मार डाला

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज : दिल्ली से अपने घर खुशी-खुशी दिपावली मनाने जा रहे युवक का कत्ल हो गया। उसका शव गांव के बाहर ही एक कुंए में पड़ा मिला है। बताया जा रहा है कि मृतक के सिर पर चोटों के काफी निशान हैं और शरीर अर्द्धनग्न है। चोटों के निशान से साफ है कि उसकी हत्या धारदार हथियारों से काटकर बड़ी ही बेरहमी से की गई है। एसपी ने कहा, जल्द पकड़े जाएंगे हत्यारे  उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। हत्यारों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। उनकी गिरफ्तारी के लिए तेजी से कार्रवाई की जा रही है। बताया जाता है कि हरदोई जिले के पचदेवरा इलाके के बीरमपुर गांव के रहने वाले संजय का युवक दिल्ली में रहकर काम करता था। ये भी पढ़ेंः कानपुर में अपराधियों ने कोचिंग संचालक के सिर में सटाकर मारी गोली, अस्पताल में लड़ रहा मौत से जंग उसके भाई रामबख्श ने बताया है कि वह रविवार को दिल्ली से दिपावल...
कौशांबी में घर में घुसा अनियंत्रित डंपर, पति-पत्नी समेत चार की मौके पर मौत

कौशांबी में घर में घुसा अनियंत्रित डंपर, पति-पत्नी समेत चार की मौके पर मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कौशाम्बी : जिले में हुए एक दर्दनाक हादसे में आज चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पति-पत्नी शामिल हैं। बताया जाता है कि यह हादसा जिले के करारी थाना क्षेत्र में एक ट्रक के घर में घुस जाने के कारण हुआ। मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच चुका है। बताया जाता है कि कौशाम्बी जिले के करारा थाना क्षेत्र के सादिकपुर सिमराहा गांव में बुधवार तड़के सुबह लगभग पौने 4 बजे हादसा हो गया। एक अनियंत्रित डंपर अनियंत्रित होकर गांव के शिव प्रताप नाम के व्यक्ति के घर में घुस गया। सुबह पौने 4 बजे करीब हादसा   इससे घर में मौजूद लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला। घर के मालिक शिव प्रताप और उनकी पत्नी व नाती और नातिन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शिव प्रताप का पुत्र अजय बाल-बाल बच गया। ये भी पढ़ेंः इनकम टैक्स विभाग का कर्मचारी निकला साल्वर गैंग का सरगना, एसटीएफ ने कानपुर में पकड़ा घटना के बाद...
कानपुर में अपराधियों ने कोचिंग संचालक के सिर में सटाकर मारी गोली, अस्पताल में लड़ रहा मौत से जंग

कानपुर में अपराधियों ने कोचिंग संचालक के सिर में सटाकर मारी गोली, अस्पताल में लड़ रहा मौत से जंग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर की कोचिंग मंडी काकादेव में वर्चस्व को लेकर खूनी ककहरा भी जारी है। मंगलवार को देर शाम एक और कोचिंग संचालक की गोलियां बरसाकर हत्या का प्रयास किया। कोचिंग संचालक का नाम अभिषेक है और वह जालौन के रहने वाले थे। यह कातिलाना हमला उस वक्त किया गया जब वह गाड़ी को घर के बाहर पार्क कर रहे थे। हमलावरों ने एक गोली उनके सिर में मारी जबकि दूसरी चल नहीं सकी। कोचिंग के छात्रों ने अभिषेक दिवोलिया (35) को अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घर के बाहर कार पार्क करते समय बाइक सवारों ने मारी गोली  बताते हैं कि आईआईटी इंटरेन्स के लिए फिजिक्स की कोचिंग चलाने वाले अभिषेक गाड़ी से मंगलवार शाम घर पहुंचे थे। वह कोचिंग से गोपाला टॉवर (नमक फैक्ट्री चौराहा) के पास अपने घर बाहर कार पार्क कर रहे थे। तभी पीछे से बाइक सवार दो हमलावरों ने आकर उनपर गोलिय...
इनकम टैक्स विभाग का कर्मचारी निकला साल्वर गैंग का सरगना, एसटीएफ ने कानपुर में पकड़ा

इनकम टैक्स विभाग का कर्मचारी निकला साल्वर गैंग का सरगना, एसटीएफ ने कानपुर में पकड़ा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः यूपी एसटीएफ की कानपुर यूनिट ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए साल्वर गैंग के सरगना को गिरफ्तार कर बड़ा खुलासा किया है। एसटीएफ टीम ने जिस साल्वर को गिरफ्तार किया है वह पटना में तैनात भारत सरकार, इनकम टैक्स विभाग का कर्मचारी है जो साल्वर गैंग का सरगना भी है। इस खुलासे के साथ ही अधिकारियों के होश उड़ गए हैं। पटना में है तैनाती, कई प्रदेशों में फैला है जाल  दरअसल, रेलवे द्वारा आरआरबी यानि रेलवे भर्ती बोर्ड से ग्रुप डी की परीक्षा होनी है। इस परीक्षा में साल्वर को गिरफ्तार करने में लगी एसटीएफ ने काफी पहले से तैयारी कर रखी थी। गैंग के साल्वर कौशल किशोर मंडल व विनय कुमार (अभ्यर्थी) को एसटीएफ ने गिरफ्तार करके एक अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की। ये भी पढ़ेंः एलटी ग्रेड की परीक्षा में प्रदेशभर में साल्वर गैंग सदस्यों समेत 51 गिरफ्तार, एसटीएफ को कामयाबी...
लखनऊ कैशियर लूट-हत्याकांड के बदमाशों के सीसीटीवी फुटैज आए सामने, बताने वाले को 50 हजार ईनाम

लखनऊ कैशियर लूट-हत्याकांड के बदमाशों के सीसीटीवी फुटैज आए सामने, बताने वाले को 50 हजार ईनाम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः विभूतिखंड थाना क्षेत्र में कैशियर की हत्या कर 10 लाख लूटने वाले बदमाशों के सीसीटीवी फुटैज सामने आए हैं। एसएसपी लखनऊ कलानिधि नैथानी ने बदमाशों के सीसीटीवी फुटैज जारी किए हैं। साथ ही बदमाशों के बारे में कोई भी सुराग देने वाले को 50 हजार ईनाम देने की घोषणा की है। सुराग देने वाले को 50 हजार का ईनाम  पुलिस ने गैस एजेंसी मालिक मयंक मेहरोत्रा की तहरीर पर विभूतिखंड थाने में हत्या व लूट का मुकदमा लिखा था। मृतक श्याम सिंह विभूति खंड स्थित बिहारी गैस एजेंसी में बीते लगभग 18 साल से कैशियर थे। बताते चलें कि गैस एजेंसी के कैशियर श्याम सिंह की हत्या करके उस समय 10 लाख लूटे गए थे जब वे सोमवार सुबह लगभग साढ़े 10 बजे बाइक खड़ी कर बैंक में पैसा जमा करने को जा रहे थे। संबंधित खबर भी पढ़ेंः लखनऊ में बदमाशों ने दिनदहाड़े गैस एजेंसी के कैशियर की गोली मारकर हत्या कर लूटे 10 लाख तभी...
लखनऊ में विधानसभा के सामने पीड़ित दंपति ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने बचाया

लखनऊ में विधानसभा के सामने पीड़ित दंपति ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने बचाया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी लखनऊ में विधानसभा के सामने एक पीड़ित दंपति ने परिवार समेत आत्मदाह का प्रयास किया। हांलाकि मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने इस दंपति को समय रहते बचा लिया। बाद में इनको हिरासत में ले लिया। उधर, घटना की जानकारी होने के बाद हड़कंप मच गया। बेटियों से रेप करने वाले के आतंक से परेशान, सब्र टूटा  बताया जाता है कि नगराम निवासी पीड़ित अशोक खुद पर केरोसिन डालकर आग लगाने जा रहे थे कि तभी वहां पास में सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने उनको रोक लिया। अशोक के साथ पत्नी और बच्चे भी आए हुए थे। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। मामले को लेकर पीड़ित अशोक का कहना था कि उनकी नाबालिक दो बेटियों के साथ मोहम्मद इसरत नाम के व्यक्ति ने रेप किया था जिसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। ये भी पढ़ेंः बुंदेलखंडः भाजपा विधायक ने खनिज अधिकारी को सर्किट हाउस के कमरे में बंद करके प...
योगी आदित्यनाथ बोले, हिंदू और सिखों में दरार डालने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, नहीं होंगे सफल

योगी आदित्यनाथ बोले, हिंदू और सिखों में दरार डालने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, नहीं होंगे सफल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज लखनऊः राजधानी लखनऊ में राजभवन पास विश्वेसरैया हॉल में गुरू नानक देव के 550 वें प्रकाश पर्व के मौके पर सिख सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा ने सिख समाज के लोगों को संबोधित किया। सिख समुदाय के सम्मेलन में बोले सीएम  इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हिंदू और सिख परिवारों में कोई अंतर नहीं है। कहा कि केसरिया सिख परंपरा का ध्वज है और यह ध्वज कोई भी बसपाई, कांग्रेसी या सपाई नहीं फहरा सकता। इसे कोई भाजपाई ही फहरा सकता है। कहा कि हम जैसे लोग ही इसे लगा सकते हैं। सीएम योगी ने कहा कि हिंदूओं और सिखों के बीच में दरार डालने की कोशिश हो रही है। ये भी पढ़ेंः कानपुर में सिख तीर्थ यात्रियों को संगत ने दी लंगर सेवा ऐसे लोग सफल नहीं होंगे। कहा कि आज अफगानिस्तान में सिर्फ 100 सिख बचे हैं औ...