Thursday, August 20सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

कानपुर रेलवे स्टेशन के मुख्य टिकट निरीक्षक का जोरदार स्वागत

कानपुर रेलवे स्टेशन के मुख्य टिकट निरीक्षक का जोरदार स्वागत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ के जोनल पदाधिकारी कैलाश चंद मीणा को मुख्य टिकट निरीक्षक (लाइन) (कानपुर सेंट्रल) बनाए जाने पर उनका स्वागत किया गया। उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ की कानपुर सेंट्रल शाखा के अध्यक्ष एसएल मीणा व सचिव हरिशंकर पोरवाल के नेतृत्व में पूरी कार्यकारिणी ने उनका स्वागत किया। टीटी भी रहे इस मौके पर मौजूद साथ ही इस मौके पर कई टीटी भी मौजूद रहे। सभी ने पूरी गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। साथ ही एक दूसरे का मुंह भी मीठा कराया। उनको बधाई दी। ये भी पढ़ें : UP Panchayat Chunav 2021 : भाजपा ने काटा सजायाफ्ता कुलदीप सेंगर की पत्नी संगीता का टिकट इस दौरान पेवाय के. सक्सेना, अनिल कुमार सिंह, हंसराज, पीके शर्मा, प्रदीप सिंह राणा, जय सिंह चौहान, हरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। इसी तरह मो तारिक, उमा शंकर महतो राजन सिंह, सुनिता देवी, अखिलेश मीणा, बत्ती लाल मीणा, ...
UPPanchayatElection2021 : बागी BJP विधायक, भाई-भतीजों समेत पार्टी से बाहर, बगापत पर एक्शन

UPPanchayatElection2021 : बागी BJP विधायक, भाई-भतीजों समेत पार्टी से बाहर, बगापत पर एक्शन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : पंचायत चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी से बड़ी खबर सामने आई है। पंचायत चुनाव में बगावत करने वाले एक पार्टी विधायक को पार्टी से निकाल दिया गया है। विधायक के साथ उनके भतीजे और 11 अन्य लोगों को भी पार्टी से निकाला गया है। बीजेपी से निकाले गए विधायक भदोही के रविंद्रनाथ त्रिपाठी हैं। पार्टी आला कमान ने विधायक त्रिपाठी के साथ ही उनके भाई, दो भतीजों समेत 11 कार्यकर्ताओं को पार्टी से 6 साल के लिए बाहर किया है। अयोध्या-गाजियाबाद और जौनपुर में भी हो चुकी कार्रवाई बताते हैं कि ये सभी 11 लोग पार्टी से बगावत करते हुए पंचायत चुनाव लड़ रहे हैं। बताते चलें कि इससे पहले अयोध्या, जौनपुर और गाजियाबाद में भी पार्टी ने कुछ बागियों को निष्काषित किया था। अब यूपी के भदोही जिले में पंचायत की कुर्सी को लेकर बगावत काफी तेज हो गई थी। ये भी पढ़ें : UP Panchayat Chunav 2021 : भाजपा ने काट...
UP Panchayat Chunav 2021 : भाजपा ने काटा सजायाफ्ता कुलदीप सेंगर की पत्नी संगीता का टिकट

UP Panchayat Chunav 2021 : भाजपा ने काटा सजायाफ्ता कुलदीप सेंगर की पत्नी संगीता का टिकट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : रेप के मामले में सजायाफ्ता पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर की पत्नी संगीता सेंगर का टिकट कट गया है। दरअसल, संगीता सेंगर को उन्नाव के फतेहपुर चौरासी से भाजपा उम्मीदवार घोषित किया गया था। पार्टी ने तीसरे चरण में 24 अप्रैल को होने वाले चुनाव में संगीता को मैदान में उतारा था। इसके चरण के लिए 13 अप्रैल को नामांकन होना है। इसी बीच खबर आई है कि संगीता सेंगर का टिकट कट गया है। 22 नंबर सीट के लिए 3 नए नाम मांगे गए बताते चलें कि उन्नाव में कई दलों से चार बार विधायक रहे कुलदीप सेंगर की पत्नी संगीता निर्वतमान जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। भाजपा ने उनको इस बार फिर टिकट दिया था, लेकिन सूत्र बताते हैं कि पार्टी में इसे लेकर विरोध के स्वर उठने लगे। ये भी पढ़ें : UP Panchayat Chunav : रसगुल्लों के बाद दो क्विंटल जलेबी-समोसे पकड़े, प्रत्याशी व पति पर FIR  इसके बाद भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र...
UP Panchayat Chunav : रसगुल्लों के बाद दो क्विंटल जलेबी-समोसे पकड़े, प्रत्याशी व पति पर FIR

UP Panchayat Chunav : रसगुल्लों के बाद दो क्विंटल जलेबी-समोसे पकड़े, प्रत्याशी व पति पर FIR

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : यूपी में पंचायत चुनाव पूरे चरम पर है। ऐसे में प्रत्याशी वोटरों को लुभाने के लिए हर काम कर रहे हैं। जलेबी, समोसे से लेकर शराब तक बांटने की खबरें आ रही हैं। हाल ही में यूपी के अमरोहा और संभव में बड़ी मात्रा में जलेबी और समोसे पकड़े गए थे। अब पुलिस ने फिर दो क्विंटल जलेबी और समोसे फिर पकड़े हैं। इस मामले में प्रधान प्रत्याशी के साथ-साथ उसके पति के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज हुआ है। मामला उन्नाव जिले का है। दुकानदार का सामान भी जब्त बताया जाता है कि उन्नाव जिले के हसनगंज के पिछवाड़ा गांव से राजू मौर्या की पत्नी प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ रही हैं। प्रत्याशी ने शनिवार को मिठाई की एक दुकान से मतदाताओं को बांटने के लिए दो क्विंटल जलेबी और समोसे का बनवा रही थीं। ये भी पढ़ें : कचौड़ी की दुकान पर इंकम टैक्स का छापा, 1 करोड़ से ज्यादा की कमाई ने अधिकारियों के उड़ाए होश   पुलिस...
Update Corona : मास्क न लगाने वालों के लिए डीजीपी ने दिए ये निर्देश, ऐसे कार्रवाई करेगी पुलिस..

Update Corona : मास्क न लगाने वालों के लिए डीजीपी ने दिए ये निर्देश, ऐसे कार्रवाई करेगी पुलिस..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सीतापुर, सेहत
आशा सिंह, (विशेष संवाददाता) लखनऊ : पुलिस महानिदेशक एचसी अवस्थी ने निर्देश दिए हैं कि मास्क न लगाने वाले लोगों पर निर्धारित जुर्माना लगाया जाए। साथ ही निर्देश दिए हैं कि शालीन ढंग से मास्क धारण करने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए आम लोगों को प्रेरित किया जाए। इसके लिए किसी व्यक्ति के साथ दुर्व्यवहार न किया जाए। दरअसल, कोविड-19 पर नियंत्रण और रोकथाम के लिए डीजीपी ने काफी विस्तृत निर्देश दिए। उन्होंने कहा है कि कोरोना के खतरे के प्रति जागरुक करते हुए पुलिस कर्मी शालनी ढंग से मास्क के लिए प्रेरित करें। साथ ही खुद भी कोरोना का टीका जरूर लगवाएं। डीजीपी ने दिए विस्तृत निर्देश डीजीपी ने कहा है कि सभी पुलिस कर्मी अनिवार्य रूप से कोरोना का टीका लगवाएं। इस काम को बड़े ही सुचारू ढंग से किया जाए। ये भी पढ़ें : Night Curfew In UP : लखनऊ-कानपुर और वाराणसी में नाइट कर्फ्यू, कोरोना से बिगड़े हा...
UP : मशहूर बीड़ी कारोबारी, पूर्व सांसद, मेयर श्यामाचरण गुप्ता का निधन

UP : मशहूर बीड़ी कारोबारी, पूर्व सांसद, मेयर श्यामाचरण गुप्ता का निधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा : प्रयागराज के मशहूर बी़ड़ी कारोबारी, पूर्व सांसद, मेयर श्यामाचरण गुप्ता का निधन हो गया है। उनका निधन बीती रात नई दिल्ली के एक निजी अस्पताल में हुआ। दरअसल, कोरोना से संक्रमित श्यामाचरण को नई दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उनकी हालत लगातार चिंताजनक थी और उनको वेंटीलेटर पर रखा गया था। बताते हैं कि बीती रात करीब 12 बजे उन्होंने अंतिम सांसें लीं। कोरोना से थे संक्रमित, दिल्ली में चल रहा था इलाज बताते चलें कि श्याम ग्रुप के संस्थापक श्यामाचरण 2004 में समाजवादी पार्टी और 2014 में भाजपा से प्रयागराज लोकसभा सीट से चुनाव जीते थे। इससे पहले वह मेयर रह चुके थे। 9 फरवरी 1945 को उनका जन्म बांदा जिले में एक सामान्य परिवार में हुआ था। फिर उन्होंने प्रयागराज में व्यवसाय का एक बड़ा साम्राज्य खड़ा किया। वह अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं। बता दें...
भीषण आग से बेकरी-जनरल स्टोर जलकर राख, लाखों का नुकसान

भीषण आग से बेकरी-जनरल स्टोर जलकर राख, लाखों का नुकसान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
वंदना श्रीवास्तव, कानपुर : शहर के चकेरी इलाके में शार्ट सर्किट से लगी आग में एक बेकरी और जनरल स्टोर जलकर राख हो गए। दोनों में रखा लाखों रुपए का माल जलकर खाक हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने किसी तरह आग पर काबू पाया। बताया जाता है कि जाजमऊ सरैयां के रहने वाले नौशाद की अरमान ट्रेडर्स के नाम से बेकरी की होलसेल दुकान है। उसके पास ही इसरार का जनरल स्टोर भी है। नौशाद ने बताया है कि बीती रात करीब 10 बजे वह दुकान बंद करके घर चले गए थे। इसके बाद आग लगने की घटना हुई है। देखते ही देखते आग तेजी से फैली और दोनों दुकानों को चपेट में ले लिया। क्षेत्रीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। सूचना पाकर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू किया। दुकानदार नौशाद का कहना है कि दोनों दुकानों का करीब 6 लाख रुपए का नुकसान आग से हुआ है। उधर, ज...
UP पंचायत चुनाव 2021 : वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर लेखपाल के बाद BLO-सुपरवाइजर भी नपे

UP पंचायत चुनाव 2021 : वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर लेखपाल के बाद BLO-सुपरवाइजर भी नपे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : वोटर लिस्ट में गड़बड़ी करने पर लेखपाल के बाद अब बीएलओ और सुपरवाइजर पर भी कार्रवाई की गाज गिरी है। चुनाव ड्यूटी से जुड़े दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में जिला प्रशासन पूरी तरह से एक्शन मोड पर है। यह पूरा मामला यूपी के रायबरेली जिला का है और पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है। दरअसल, वोटर लिस्ट से 54 लोगों के नाम गायब थे। वहीं जीवित को मृत दर्शाया गया था। बताया जाता है कि रायबरेली जिले की सदर तहसील के इमामगंज खैरहना गांव में की वोटर लिस्ट में भारी गड़बड़ी मिली थी। पंचायत चुनाव की मतदाता सूची बीती 2 अप्रैल को अमांवा ब्लाक से मतदाता सूची जारी हुई थी। 54 नाम हुए गायब, जीवित को दिखाया मृत इसमें ग्राम खैरहना के 54 मतदाताओं के नाम गायब थे। गांव के लोगों ने इसकी शिकायत उप जिलाधिकारी अंशिका दीक्षित से की गई थी। एसडीएम के निर्देश पर हुई जांच में प...
Breaking News: मकान में भीषण विस्फोट से 5 की मौत व 4 घायल, बचाव कार्य जारी 

Breaking News: मकान में भीषण विस्फोट से 5 की मौत व 4 घायल, बचाव कार्य जारी 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : बिजनौर जिले में गुरुवार दोपहर एक मकान में हुए भीषण विस्फोट में 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह विस्फोट आबादी के बीच चल रही एक पटाखा फैक्ट्री में हुआ। बताते हैं कि वहां अवैध रुप से पटाखे बनाए जा रहे थे। समाचार लिखे जाने तक मौके पर पुलिस बल मौजूद है और राहत कार्य अपनी देख-रेख में संपन्न करा रहे हैं। आबादी क्षेत्र में पटाखे बनाने का चल रहा था काम बताया जाता है कि बिजनौर जिले के बख्शीवाला के बुखारा गांव में यूसुफ नाम के व्यक्ति ने एक मकान किराए पर ले रखा है। आज गुरुवार को दिन में मकान में तेज विस्फोट हुआ। विस्फोट इतना तगड़ा था कि मकान का एक हिस्सा पूरी तरह से धराशाई हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू कराया। ये भी पढ़ें : Night Curfew In UP : लखनऊ-कानपुर और वाराणसी में नाइट कर्फ्यू, कोरोना से बिगड़े हालात मलबे के नी...
Night Curfew In UP : लखनऊ-कानपुर और वाराणसी में नाइट कर्फ्यू, कोरोना से बिगड़े हालात

Night Curfew In UP : लखनऊ-कानपुर और वाराणसी में नाइट कर्फ्यू, कोरोना से बिगड़े हालात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ, सेहत
आशा सिंह, (विशेष संवाददाता) लखनऊ : उत्तर प्रदेश में बढ़ते कोरोना (corona) संकट के बीच राजधानी लखनऊ, कानपुर और वाराणसी में नाइट कर्फ्यू (Night Curfew In UP) लगा दिया गया है। इन शहरों में 8 अप्रैल की रात से नाइट कर्फ्यू लागू हो जाएगा। बताते हैं कि बुधवार को यूपी में छह हजार से ज्‍यादा कोरोना वायरस से संक्रमित केस सामने आए। वहीं 40 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। इससे पूरा प्रदेश हिल उठा। बुधवार रात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 (Covid19) की स्थिति की समीक्षा की। सीएम योगी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से की समीक्षा सीएम योगी ने प्रदेश के उन 16 जिलों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा की जो कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। यानी जिन जिलों में 500 से अधिक कोरोना के मरीज मिल चुके हैं। ये भी पढ़ें : भाजपा महामंत्री सुनील बंसल को कोरोना, कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने की स्वास्थ्य ला...