Friday, April 19सही समय पर सच्ची खबर...

MLC Election : एमएलसी की पांच में 4 सीटों पर बीजेपी जीती, 1 पर निर्दलीय आगे..

MLC Election 2023 BJP won 4 out of 5 MLC seats, independents ahead on 1

आशा सिंह, ब्यूरो (लखनऊ) : UP MLC Election 2023 result उत्तर प्रदेश विधान परिषद की पांच सीटों पर हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का दबदबा कायम रहा। सपा ने टक्कर तो दी, लेकिन जीत नहीं सकी। पांच सीटों पर हुए चुनावों में 4 पर भाजपा ने जीत दर्ज कराई। वहीं एक सीट पर निर्दलीय उम्मीद ने बढ़त बनाई है। दरअसल, इन पांच सीटों पर यूपी विधान परिषद में स्नातक और शिक्षक कोटे से चयनित पांच सदस्यों का कार्यकाल 12 फरवरी को खत्म हो रहा है।

कानपुर से बीजेपी के अरुण पाठक जीते

100 सदस्यों वाली भाजपा के 81 सदस्य हैं। वहीं समाजवादी पार्टी के 9 सदस्य हैं। इन चुनावों में बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक सीट पर भाजपा प्रत्याशी जयपाल सिंह ने जीत दर्ज कराई है। वहीं उन्नाव-कानपुर स्नातक एमएलसी सीट पर बीजेपी के अरुण पाठक जीते हैं। झांसी-इलाहाबाद शिक्षक एमएलसी सीट पर भाजपा के बाबूलाल तिवारी जीते हैं। इसी तरह गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक एमएलसी सीट पर भाजपा के देवेंद्र सिंह जीत गए हैं। कानपुर शिक्षक खंड एमएलसी चुनाव में निर्दलीय राज बहादुर सिंह चंदेल ने बढ़त बना रखी है।

अजीबो-गरीब : 500 लड़कियों में खुद को अकेला पाकर परीक्षा केंद्र में बेहोश हुआ छात्र, अस्पताल में बोला..

ये भी पढ़ें : Update : UP By-Election Result 2020 : 6 सीटों पर BJP जीती, 1 पर SP, बसपा-कांग्रेस शून्य  

ये भी पढ़ें : माफिया मुख्तार वाली बांदा जेल में नए अधीक्षक की ज्वाइनिंग, इससे पहले 3 ने छोड़ी कुर्सी