MLC Election : एमएलसी की पांच में 4 सीटों पर बीजेपी जीती, 1 पर निर्दलीय आगे..
आशा सिंह, ब्यूरो (लखनऊ) : UP MLC Election 2023 result उत्तर प्रदेश विधान परिषद की पांच सीटों पर हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का दबदबा कायम रहा। सपा ने टक्कर तो दी, लेकिन जीत नहीं सकी। पांच सीटों पर हुए चुनावों में 4 पर भाजपा ने जीत दर्ज कराई। वहीं एक सीट पर निर्दलीय उम्मीद ने बढ़त बनाई है। दरअसल, इन पांच सीटों पर यूपी विधान परिषद में स्नातक और शिक्षक कोटे से चयनित पांच सदस्यों का कार्यकाल 12 फरवरी को खत्म हो रहा है।
कानपुर से बीजेपी के अरुण पाठक जीते
100 सदस्यों वाली भाजपा के 81 सदस्य हैं। वहीं समाजवादी पार्टी के 9 सदस्य हैं। इन चुनावों में बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक सीट पर भाजपा प्रत्याशी जयपाल सिंह ने जीत दर्ज कराई है। वहीं उन्नाव-कानपुर स्नातक एमएलसी सीट पर बीजेपी के अरुण पाठक जीते हैं। झांसी-इलाहाबाद शिक्षक एमएलसी सीट पर भाजपा के बाबूलाल तिवारी जीते हैं। इसी तरह गोरखपुर-फैजाब...