Thursday, August 20सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

विदेशी महिलाओं के सेक्स रैकेट का खुलासा, 4 काॅल गर्ल्स समेत 5 गिरफ्तार

विदेशी महिलाओं के सेक्स रैकेट का खुलासा, 4 काॅल गर्ल्स समेत 5 गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : पुलिस ने विदेशी महिलाओं के एक बड़े और हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। मौके से पुलसि ने चार हाई प्रोफाइल विदेशी काल गर्ल्स को गिरफ्तार किया है। सभी विदेशी महिलाओं की उम्र 23 से 42 साल के बीच की है। पुलिस ने इन चारों महिलाओं के साथ उनके एक ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया है। उज्बेकिस्तान की रहने वाली हैं चारों महिला काॅलगर्ल्स ये लोग उज्बेकिस्तान के रहने वाले हैं जो कि अवैध रूपसे भारत में रह रहे थे। विदेशी महिलाओं के खिलाफ अवैध रूप से भारत में रहने व वैश्यावृत्ति की धाराओं में मामला दर्ज हो रहा है। इनको जेल भेजा जा रहा है। उज्बेकिस्तान की हैं चारों महिलाएं अब पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने कहना है कि सभी के खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है। बताया जाता है कि पकड़ा गया ड्राइवर हरियाणा का रहने वाला तेज कुमार...
छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी PCS अफसर का सरेंडर, अदालत ने जेल भेजा

छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी PCS अफसर का सरेंडर, अदालत ने जेल भेजा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, चित्रकूट, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : छात्रा को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी फरार पीसीएस अधिकारी ने अदालत में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है। बताते हैं कि यह पीसीएस अधिकारी बीते दो साल से फरार था। मामला वर्ष 2019 में जालौन जिले का है और आरोपी अधिकारी चित्रकूट में तैनात था। अफसर पर पीड़ित छात्रा ने उसका वीडियो बनाने का भी आरोप लगाया था। झांसी में दर्ज था मुकदमा, चित्रकूट में तैनाती बताया जाता है कि झांसी पुलिस ने पीसीएस अफसर सौजन्य कुमार के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज होने के वक्त वह चित्रकूट जिले में एसडीएम के तौर पर तैनात थे। इसके बाद एसडीएम फरार हो गए थे। अब दो साल बाद उन्होंने सरेंडर किया है। यह है पूरा मामला दरअसल, यह पूरा मामला 2017 से शुरू हुआ था। झांसी में पढ़ने वाली एक छात्रा की मुलाकात पीसीएस अधिकारी सौजन्य कुमार से हुई। छात्रा का आरोप हैै कि सौजन्य...
Big News Covid19 : CBSE की 10वीं की परीक्षा रद्द, 12वीं की..

Big News Covid19 : CBSE की 10वीं की परीक्षा रद्द, 12वीं की..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, ब्यूरो : वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद देश में हालात भयावह हो गए हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा मंत्रालय ने सीबीएसई की 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। वहीं 12वीं की परीक्षाओं को फिलहाल टाल दिया गया है। यह फैसला लेने के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। 12वीं की परीक्षा टाली गईं बताया है कि 10वीं के नतीजे इंटरनल एसेसमेंट यानी बोर्ड के बनाए ऑबजेक्टिव क्राइटेरिया के आधार जारी किए जाएंगे। वहीं 12वीं की परीक्षा को फिलहाल के लिए टाला गया है। अब 12वीं की परीक्षा कराने का फैसला बाद में होगा। शिक्षा मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि 1 जून को फिर से कोरोना के हालात पर समीक्षा होगी। तब आगे कोई फैसला लिया जाएगा। बताते चलें कि कोविड19 की दूसरी लहर ने देश में हालात काफी भयानक रूप से लिया है। रोज हजारों...
Yogi Adityanath Corona Positive : मुख्यमंत्री योगी कोरोना पाॅजिटिव हुए

Yogi Adityanath Corona Positive : मुख्यमंत्री योगी कोरोना पाॅजिटिव हुए

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सीतापुर, सेहत
आशा सिंह, (विशेष संवाददाता) लखनऊ : वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण की दूसरी भयावह हो गई है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। सीएम योगी को कोरोना हो गया है। आज बुधवार को उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएम अब सेल्फ आइसोलेशन में चले गए हैं।  पहले ओएसडी और दूसरे अफसर हो चुके पाॅजिटिव  बताते चलें कि इससे पहले सीएम योगी के कार्यालय के ओएसडी, अपर मुख्य सचिव और उनके निजी सचिव कोरोना पाजिटिव हो चुके हैं। आज बुधवार को खुद मुख्यमंत्री योगी ने अपने कोरोना वायरस संक्रमित की बात ट्वीट करते हुए बताई है। सीएम ने अपने संपर्क में आए लोगों से कोरोना जांच करान की अपील की है।  ये भी पढ़ें : Covid19 : CM योगी आदित्यनाथ आइसोलेट, स्टाफ पाॅजिटिव.. ...
Akhilesh Yadav Corona Positive : सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कोरोना पाॅजिटिव

Akhilesh Yadav Corona Positive : सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कोरोना पाॅजिटिव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सीतापुर, सेहत
आशा सिंह, (विशेष संवाददाता) लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कोरोना की चपेट में आ गए हैं। उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसकी जानकारी खुद अखिलेश यादव ने ट्वीटर पर ट्वीट करके दी है। उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों से भी जांच कराने की अपील की है। दरअसल, देश में कोरोना की दूसरी लहर तेजी से पांव पसार रही है  जो लोगों को जबरदस्त ढंग से चपेट में ले रही है। होम आइसोलेट हुए सपा प्रमुख बताया जाता है कि अखिलेश यादव ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। मंगलवार को सपा मुखिया ने अपनी कोरोना जांच कराई थी। इसके बाद आज बुधवार को उनकी जांच रिपोर्ट आई है जो कि बेहद निराश कर देने वाली है। ये भी पढ़ें : COVID19 : आहत कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने लिखा पत्र, लखनऊ में कोविड के भयावह हालात के बावजूद अफसर सुस्त कोरोना जांच रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद अखिलेश यादव ने खुद को होम आइसोलेट कर ...
Covid19 : CM योगी आदित्यनाथ आइसोलेट, स्टाफ पाॅजिटिव..

Covid19 : CM योगी आदित्यनाथ आइसोलेट, स्टाफ पाॅजिटिव..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्‍तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद होम आइसोलेट कर लिया है। दरअसल, मुख्यमंत्री योगी के स्टाफ के अधिकारियों के कोरोना पाजिटिव आए हैं। इसलिए एहतियातन सीएम योगी ने खुद को आइसोलेट किया है। इसकी जानकारी खुद उन्होंने ट्वीट करते हुए दी है। सीएम के ओएसडी कोरोना पाॅजिटिव उन्होंने कहा है कि वह सभी कार्य वर्चुअल कर रहे हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री के ओएसडी अभिषेक कौशिक भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा सीएम के एक निजी सचिव भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बताते चलें कि अपर मुख्य सचिव कृषि देवेश चतुर्वेदी, अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला पहले ही कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। बताते चलें कि पिछले 24 घंटे में यूपी में 18021 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। ये भी पढ़ें : COVID19 : आहत कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने लिखा पत्र, लखनऊ में क...
COVID19 : आहत कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने लिखा पत्र, लखनऊ में कोविड के भयावह हालात के बावजूद अफसर सुस्त

COVID19 : आहत कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने लिखा पत्र, लखनऊ में कोविड के भयावह हालात के बावजूद अफसर सुस्त

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में कोरोना वायरस संक्रमण भयावह रूप ले चुका है। इसके बावजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार के अधिकारियों की सुस्ती सामने आ रही है। इसे लेकर खुद कानून मंत्री ब्रजेश पाठक बेहद आहत हैं, दुखी हैं। उन्होंने एक पत्र अपर मुख्य सचिव तथा प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को लिखते हुए उनसे कोरोना संक्रमण पीड़ित लोगों की चिंता करने का अनुरोध किया है। दरअसल, यूपी सरकार में न्याय, विधायी एवं ग्रामीण अभियन्त्रण सेवा मंत्री ब्रजेश पाठक राजधानी की लखनऊ मध्य विधानसभा सीट से विधायक हैं। पद्दश्री योगेश प्रवीन को एंबुलेंस न मिलने का जिक्र किया उन्होंने अपने पत्र में इतिहासकार पद्मश्री योगेश प्रवीन को बार-बार बुलाने के बावजूद दो घंटे तक एंबुलेंस ना मिलने को बेहद कष्टदायक बताया है। उन्होंने लिखा है कि अब आम आदमी के बारे में हम क्या कहेंगे। श्री पाठक ने लिखा है कि उन्होंने लखनऊ के सी...
बंद कार में मिलीं दो लाशें, महिला मित्र के साथ रेस्टोरेंट संचालक की पहचान

बंद कार में मिलीं दो लाशें, महिला मित्र के साथ रेस्टोरेंट संचालक की पहचान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ के कैंट इलाके में एक कार में महिला मित्र के साथ पुरुष की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। प्रथमदृष्टया माना जा रहा है कि पुरुष ने पहले महिला मित्र को गोली मारी है। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली है। सबसे पहले सुनसान जगह पर सैन्य कर्मियों ने कार में शव पड़े देखे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने छानबीन के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामला प्रेमप्रसंग का है। सुसाइड नोट भी पुलिस को मिला बताया जाता है कि मरने वाले पुरुष की पहचान लखनऊ कैंट के रामदास का हाता के रहने वाले संजय निगम के रूप में हुई है। वहीं महिला की पहचान उनकी मित्र और महिला की पहचान आशा अग्रवाल (35) के रूप में हुई है। आशा उनकी महिला मित्र थीं। उनको दो बच्चे हैं और पति का देहांत हो चुका था। वहीं संजय का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। ये भी पढ़ें : लखनऊ...
Update-Breaking : बांदा से कानपुर व्यापारियों को लेकर जा रही बस की डंपर से टक्कर, 3 रेफर, कई घायल

Update-Breaking : बांदा से कानपुर व्यापारियों को लेकर जा रही बस की डंपर से टक्कर, 3 रेफर, कई घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, कानपुर : आज सोमवार को बांदा से व्यापारियों को लेकर कानपुर जा रही एक बस की फतेहपुर में डंपर से टक्कर हो गई। यह हादसा फतेहपुर के औंग के पास हाइवे पर हुआ। बस में सवार करीब 20 लोगों के घायल होने की जानकारी मिल रही है। हालांकि, अभी किसी के नाम-पते स्पष्ट नहीं हो सके हैं। हादसा सुबह करीब साढ़े 9 बजे करीब हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। घायल लोग बांदा के बबेरू व आसपास इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। तीन लोग गंभीर हालत में रेफर बताया जाता है कि कानपुर-प्रयागराज हाइवे पर औंग थाने के छिवली गांव में डंपर और यात्री बस की तेज टक्कर हो गई। बस चालक बबलू (45) निवासी बांदा, आज सुबह ही यात्रियों को लेकर कानपुर के लिए निकला था। डंपर हाइवे चौड़ीकरण स्टोर में गिट्टी उतारकर फतेहपुर की ओर जा रहा था। बताते हैं कि बस में बांदा के बबेरू थाना क्षेत्र के आसपास रहने वाल...
सुप्रीम कोर्ट : कुरान की 26 आयतों को हटाने की मांग वाली याचिका खारिज, वसीम रिजवी पर जुर्माना

सुप्रीम कोर्ट : कुरान की 26 आयतों को हटाने की मांग वाली याचिका खारिज, वसीम रिजवी पर जुर्माना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : सुप्रीम कोर्ट ने शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी की उस याचिका को खारिज कर दिया है जिसमें उन्होंने कुरान की 26 आयतों को हटाने की मांग की थी। इतना ही नहीं सर्वोच्च अदालत ने वसीम रिजवी पर 50 हजार का जुर्माना भी लगाया है। दरअसल, वसीम रिजवी ने बीते माह सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की थी जिसमें कुरान की 26 आयतों को हटाने की मांग की थी। मुस्लिम समाज की ओर से इसका काफी विरोध हुआ था। वसीम रिजवी के खिलाफ कई जगहों पर मुकदमें दर्ज हुए थे। फिर मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था। कोर्ट ने बताया निराधार याचिका वसीम ने कहा था कि ये आयतें धर्म के नाम पर नफरत, घृणा और हत्या व खून खराबे को फैलानी वाली हैं। वसीम रिजवी का कहना था कि मदरसों में बच्चों को इन आयतों को पढ़ाया जाता है। ये भी पढ़ें : Corona Vaccination : बांदा शाही जामा मस्जिद के मुतव्वली सादी जमां की बड़ी अपील इ...