Thursday, April 25सही समय पर सच्ची खबर...

UP : एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसे में 5 की मौत, CM Yogi ने दुख जताया

5 killed, 3 injured after two cars collided on kanpur lucknow expressway in unnao

समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर उन्नाव में दो कारों के बीच भीषण टक्कर हो गई। इससे 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उन्नाव के औरास थाना क्षेत्र में हुआ। बताते हैं कि आगरा से लखनऊ की ओर जा रही तेज रफ्तार कार डिवाइडर तोड़ती हुई दूसरी लेन में जा घुसी। वहां मथुरा जा रही कार को टक्कर मार दी। डिवाइडर तोड़ने वाली कार में पांच लोग सवार थे। पांचों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी कार सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है।

बाराबंकी का था परिवार

बताते हैं कि मरने वालों में बाराबंकी जिले के चित्रगुप्त नगर निवासी दिनेश राजपूत (39) उनकी पत्नी अनीता सिंह (34), बेटी गौरी उर्फ संस्कृति (9), बेटों में आर्यन ( 16) व लक्ष्यवीर (13) और उनकी सास कांती देवी (52), साली प्रीती (15) और प्रिया (9) के साथ आगरा से लौट रहे थे। कार पलटने से इनमें से पांच की मौत हो गई। कार दिनेश चला रहे थे। दोपहर करीब 2:30 बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर लोधाटीकुर गांव के सामने कार अनियंत्रित हो गई। वहूं दूसरी कार में सुभाष अग्रवाल और उनका परिवार बाल-बाल बच गया। सीओ बांगरमऊ पंकज सिंह ने बताया कि हादसे में दंपती सहित पांच लोगों की मौत हुई है। तीन घायल हुए हैं। दो की हालत गंभीर है।

ये भी पढ़ें : स्कूल में शिक्षक की हालत बिगड़ी, कुछ देर बाद मौत  

ये भी पढ़ें : दुस्साहस : बहनों के साथ जा रही युवती के अपहरण का प्रयास, विरोध पर तमंचे की बट मारी, बोलेरो पलटी..