समरनीति न्यूज, कानपुर : फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में मंगलवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक हादसा हो गया। एक कार आगे जा रहे ट्रक में जा घुसी। इससे कार में सवार मैनपुरी की एडीजे पूमन त्यागी की मौत हो गई। एडीजे पूमन त्यागी मूलरूप से गाजियाबाद के मोदीनगर के राजेंद्रनगर की रहने वाली थीं और इस समय मैनपुरी में एडीजे के पद पर तैनात थीं। जानकारी के अनुसार यह हादसा नगला खंगर थाना क्षेत्र अंतर्गत माइल स्टोन-65 के पास हुआ।
मैनपुरी में तैनात थीं पूनम त्यागी
दरअसल, कार सवार मैनपुरी में तैनात एडीजे (पाक्सो) पूनम त्यागी और उनका चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। दोनों को सैफई पीजीआई भेजा गया। वहां डाक्टरों ने एडीजे पूनम को मृत घोषित कर दिया।
वहीं चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जाता है कि दो दिन की छुट्टी बिताने के बाद एडीजे (पाक्सो) पूनम अपनी कार से मैनपुरी लौट रहीं थीं। बताया जा रहा है कि कार आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 65.700 माइल स्टोन के पास पहुंची थी, तभी ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई।
ये भी पढ़ें : UP : गर्लफ्रेंड से कहा-तुमसे तंग आकर खत्म कर रहा हूं जिंदगी, 4 छात्राओं पर मुकदमा
कार आगे जा रहे ट्रक में जा घुसीष कार चालक का नाम-पता सचिन निवासी कस्तला थाना इंचौली मेरठ बताया जा रहा है। मैनपुरी के एसपी ग्रामीण रण विजय सिंह का कहना है कि हादसे में मैनपुरी में तैनात एडीजे पूनम त्यागी की मौत हो गई है। वहीं उनका चालक गंभीर हालत में सैफई पीजीआई में भर्ती है।
UP : लड़की ने दांतों से काटा जबरन Kiss करने वाले का होंठ, FIR भी हुई दर्ज
ये भी पढ़ें : Lucknow : स्वामी प्रसाद मौर्य के ट्वीट से फिर बढ़ी ‘शूद्र’ पर सियासी हलचल, लिखा- डॉ अंबेडकर ने कहा था..
ये भी पढ़ें : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष खाबरी ने आरएसएस-सपा को लेकर कही यह बड़ी बात..