Saturday, November 7सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

‘डार्लिंग तुम्हारे लिए पेपर आउट..’, लविवि के प्रोफेसर और छात्रा का ऑडियो वायरल होने से हड़कंप..

‘डार्लिंग तुम्हारे लिए पेपर आउट..’, लविवि के प्रोफेसर और छात्रा का ऑडियो वायरल होने से हड़कंप..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: 'डार्लिंग तुम्हारे लिए पेपर आउट..', राजधानी लविवि के प्रोफेसर और छात्रा का ऑडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है। राजधानी में लखनऊ विश्वविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग के सहायक प्रोफेसर और बीएससी की छात्रा का ऑडियो वायरल हुआ है। वायरल ऑडियो ने सभी को हिलाकर रख दिया। ऑडियो में प्रोफेसर एक बीएससी फाइनल ईयर की को पेपर लीक करने का लालच दे रहा है। ऑडियो में आरोपी प्रोफेसर परमजीत सिंह को यह कहते सुना जा रहा है कि 'डार्लिंग तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है अब आकर..।' छात्रा से बेहद अश्लील-भद्दी कर रहा था प्रोफेसर ऑडियो में आगे प्रोफेसर छात्रा से फोन पर बेहद अमर्यादित, भद्दी और अश्लील बातें कर रहा है। इन बातों को यहां लिखा नहीं जा सकता है। फोन पर आरोपी प्रोफेसर बातों में छात्रा पर छुट्टी से पहले जल्दी आने और मिलने का दबाव बना रहा है। ये भी पढ़ें: UP: अय्याश प्रोफेसर के...
महंगाई का बड़ा झटका, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा-CNG के भी दाम बढ़े

महंगाई का बड़ा झटका, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा-CNG के भी दाम बढ़े

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: पहले से ही आम आदमी की कमर तोड़ती महंगाई का एक और बड़ा झटका लगा है। पेट्रोल-डीजल महंगे हो गए हैं। शुक्रवार सुबह से लखनऊ समेत पूरे देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ गईं हैं। महंगी गैस और किल्लत का सामना कर रहे लोगों को यह खबर और परेशान करने वाली है। 3 रुपए तक महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल लखनऊ की बात करें तो पेट्रोल का दाम 2 रुपए 84 पैसा और डीजल की कीमत 3.01 रुपए महंगा हुआ है। पेट्रोल 97.55 रुपए प्रति लीटर और डीजल 90.82 रुपए प्रति लीटर मिलेगा। ये भी पढ़ें: महंगाई की बड़ी मार, LPG कमर्शियल सिलेंडर 993 रुपए महंगा, अब 3000 का.. वहीं सीएनजी भी महंगी हो गई है। राजधानी लखनऊ में सीएनजी के दाम दो रुपए बढ़ गए हैं। लखनऊ में अब सीएनजी 98 रुपए प्रति किलो हो गई है। ये भी पढ़ें: महंगाई की एक और मार, घरेलू गैस की कीमतों में बेहताशा बढ़ोत्तरी ऐसे में आम लोगों को और ज्यादा पर...
राजधानी में योगी-शाह की अहम बैठक-राजनीतक हलकों में चर्चाएं

राजधानी में योगी-शाह की अहम बैठक-राजनीतक हलकों में चर्चाएं

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): राजधानी दिल्ली में सीएम योगी आदित्यनाथ और गृहमंत्री अमित शाह की अहम बैठक हुई है। बताते हैं कि योगी-शाह की बैठक लगभग 30 मिनट से ज्यादा चली। पार्टी सूत्रों का कहना है कि योगी-शाह की यह छोटी सी बैठक काफी अहम है। इसमें यूपी में हुए मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नए मंत्रियों को विभागों के बंटवारे को लेकर चर्चाएं हुईं। साथ ही संगठन में फेरबदल पर भी विचार-विमर्श हुआ। अब माना जा रहा है कि जल्द ही उत्तर प्रदेश में भाजपा संगठन के विस्तार और फेरबदल पर भी चर्चा होगी। इन मुद्दों को लेकर लग रहे कयास बताते चलें कि यूपी में कैबिनेट विस्तार के बाद अब संगठन फेरबदल की तैयारी है। साथ ही निगमों और आयोगों के खाली पदों को भी भरा जाएगा। ये भी पढ़ें: UP: बंगाल जीत से यूपी में पाॅलिटिकल हलचल, 15 तक मंत्रिमंडल विस्तार.. दरअसल, भारतीय जनता पार्टी 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव...
CBSE 12th रिजल्ट: कानपुर की सोनाक्षी गोयल बनीं नेशनल टॉपर, 99.6% अंक..

CBSE 12th रिजल्ट: कानपुर की सोनाक्षी गोयल बनीं नेशनल टॉपर, 99.6% अंक..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
वंदना श्रीवास्तव, कानपुर: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 12वीं का रिजल्ट आज बुधवार 13 मई को जारी हुआ है। कानपुर की सोनाक्षी गोयल ने सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षा में इतिहास रच दिया है। चार विषयों में 100 में 100 नंबर कानपुर सर्वोदय नगर की रहने वाली सोनाक्षी गोयल 99.6% अंक हासिल कर नेशनल टॉपर बन गई हैं। उनकी इस सफलता से घर से लेकर स्कूल तक खुशी का माहौल है। ये भी पढ़ें: NEET UG 2026 परीक्षा रद्द, अब आगे क्या? सोनाक्षी ने केमिस्ट्री, बायो, वोकल म्यूजिक और कथक जैसे चारों विषयों में 100 में 100 अंक हासिल किए हैं। वहीं, अंग्रेजी में 98 और फिजिक्स में 94 अंक प्राप्त किए हैं। डाॅक्टर बनना चाहती हैं सोनाक्षी सोनाक्षी का कहना है कि उनका लक्ष्य डॉक्टर बनने का है। वह समाज की सेवा करना चाहती हैं। सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में कुल 85.20% छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। यह बीते वर्ष की अ...
अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का 38 साल की उम्र में निधन, कारण अभी स्पष्ट नहीं..

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का 38 साल की उम्र में निधन, कारण अभी स्पष्ट नहीं..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
  समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर है। मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी के बेटे एवं अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का बुधवार को अचानक निधन हो गया। वह सिर्फ 38 साल के थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 38 साल की उम्र में प्रतीक यादव का निधन हो गया है। मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं आई है। बुधवार सुबह अचानक सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन जानकारी के अनुसार, आज सुबह 6 बजे सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में प्रतीक यादव को ले  जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की ओर से अभी कोई बुलेटिन जारी नहीं हुई है। ये भी पढ़ें: UP: प्रतीक यादव लेंगे अपर्णा से तलाक-स्वार्थी और घर तोड़ने वाली महिला बताया बताते चलें कि मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी स्व. साधना गुप्ता से बेटे प्रतीक थे। प्रतीक यादव के निधन की खबर से लखनऊ सिविल अस्पताल में नेताओं क...
NEET UG 2026 परीक्षा रद्द, अब आगे क्या?

NEET UG 2026 परीक्षा रद्द, अब आगे क्या?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: NEET UG 2026 परीक्षा पेपर लीक होने के कारण रद्द कर दी गई है। NEET UG 2026 रद्द की में शामिल 22 लाख से ज्यादा युवाओं के भविष्य, उनकी तैयारियों और सपनों के साथ खेला हो गया है। हालांकि, NTA का कहना है कि NEET UG 2026 परीक्षा जल्द ही दोबारा आयोजित कराई जाएगी। रिएग्जाम की तारीख भी जल्द घोषित होगी। सीबीआई ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 3 मई को हुई थी NEET UG 2026 परीक्षा 3 मई को हुआ NEET 2026 का पेपर लीक होने का खुलासा होने पर विपक्ष ने सरकार पर बड़ा हमला बोला है। राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने इसे सरकार की भ्रष्टाचारी व्यवस्था बताया है। ये भी पढ़ें: NEET-2025 टाॅपर बने महेश केसवानी, यूपी में मुक्तेश तन्मय टाॅपर  उधर, NTA के अनुसार, 7 मई की देर शाम उसे कुछ गड़बड़ी जैसी गतिविधियों की जानकारी मिली थी। उगले दिन उसने केंद्रीय एजेंसियों को इसकी जानकारी...
यूपी में बंगाल के CM के PA का हत्यारोपी गिरफ्तार-अयोध्या में छिपा था राज सिंह

यूपी में बंगाल के CM के PA का हत्यारोपी गिरफ्तार-अयोध्या में छिपा था राज सिंह

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यजू, लखनऊ: यूपी में आज सोमवार को पुलिस ने पश्चिम बंगाल के CM सुवेंदु अधिकारी के PA के हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस संदिग्ध हत्यारोपी को अयोध्या से पकड़ा गया है। कहा जा रहा है कि यूपी में बंगाल के CM सुवेंदु अधिकारी के PA का हत्यारोपी अयोध्या में छिपा था। पुलिस हत्यारोपी राज सिंह को गिरफ्तार कर कलकत्ता ले गई है। बंगाल CM सुवेंदु के PA की हत्या का मामला इस समय काफी हाईलाइट है। अयोध्या से पुलिस ने किया हत्यारोपी को गिरफ्तार जानकारी के अनुसार, बंगाल के सीएम के पीए की हत्या का हत्यारोपी राज सिंह यूपी के ही बलिया का रहने वाला है। बताते हैं कि वह वारदात के बाद अयोध्या में जाकर छिप गया था। ये भी पढ़ें: योगी मंत्रिमंडल में 6 नए मंत्री शामिल, एक महिला भी..पढ़ें कौन क्या बना बंगाल चुनाव खत्म पर 6 मई की रात सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या कर दी गई थी। भाजपा ने...
योगी मंत्रिमंडल में 6 नए मंत्री शामिल, एक महिला भी..पढ़ें कौन क्या बना

योगी मंत्रिमंडल में 6 नए मंत्री शामिल, एक महिला भी..पढ़ें कौन क्या बना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: योगी मंत्रिमंडल में आज 6 नए मंत्री शामिल हुए हैं। इनमें एक महिला मंत्री भी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की  मौजूदगी में राज्यपाल आनंदी पटेल ने नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। योगी मंत्रिमंडल में 6 नए मंत्रियों के शामिल होने साथ ही अब अटकलों पर विराम लग गया है। योगी मंत्रिमंडल में शामिल इन नए 6 नए मंत्री में भूपेंद्र चौधरी, मनोज पांडे ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। भूपेंद्र चौधरी कैबिनेट मंत्री, कृष्णा पासवान महिला मंत्री वहीं कृष्णा पासवान, सुरेंद्र दिलेर, हंसराज विश्वकर्मा, कैलाश सिंह राजपूत ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। दो मंत्रियों का हुआ प्रमोशन हुआ है। दो मंत्रियों का प्रमोश भी हुआ राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल व सोमेंद्र तोमर को प्रमोशन देते हुए राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बना दिया गया है। नवनियुक्त मंत्रियों ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री को पुष...
यूपी में 6 नए मंत्री आज लेंगे शपथ, योगी कैबिनेट का दूसरा विस्तार

यूपी में 6 नए मंत्री आज लेंगे शपथ, योगी कैबिनेट का दूसरा विस्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: योगी सरकार की कैबिनेट का दूसरा विस्तार आज रविवार 10 मई को होने जा रहा है। योगी कैबिनेट के विस्तार के साथ ही लंबे समय से चली आ रहीं अकटकलों पर विराम लग जाएगा। इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कैबिनेट विस्तार को लेकर शनिवार को राजभवन में राज्यपाल से आनंदी बेन पटेल से मुलाकात की है। इन 6 नेताओं के मंत्रिमंडल में शामिल होने की चर्चा बताते हैं कि योगी कैबिनेट के दूसरे विस्तार में छह नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। आज जिन नेताओं के मंत्री बनने की चर्चा है उनमें पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी  का नाम सबसे ऊपर है। इसके अलावा सपा के बागी विधायक मनोज पांडेय, पूजा पाल और अलीगढ़ के खैर से विधायक सुरेंद्र दिलेर, कृष्णा पासवान जैसे नाम शामिल हैं। ये भी पढ़ें: UP: बंगाल जीत से यूपी में पाॅलिटिकल हलचल, 15 तक मंत्रिमंडल विस्तार.. इनमें से कुछ लोगों ने 3 ...
यूपी में 5 डाॅक्टर्स बर्खास्त, सीएमओ-डिप्टी सीएमओ भी नपे

यूपी में 5 डाॅक्टर्स बर्खास्त, सीएमओ-डिप्टी सीएमओ भी नपे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में लापरवाही पर 5 डाॅक्टर्स को बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं सीएमओ और डिप्टी सीएमओ के खिलाफ भी कार्रवाई हुई है। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने लापरवाही बरतने वाले 5 डाॅक्टर्स बर्खास्त किया है। स्वास्थ्य विभाग में 5 डाॅक्टर्स के बर्खास्त होने से हड़कंप मच गया। साथ ही अंबेडकर नगर के CMO और डिप्टी CMO सहित 16 के खिलाफ कार्रवाई शुरू हुई है। कई चिकित्सकाधिकारियों की वेतनवृद्धि भी रुकी इतना ही नहीं कई चिकित्साधिकारियों की वेतन वृद्धि भी रोकी गई है। दरअसल, यह कार्रवाई जिलों से आईं चिकित्सकों की रिपोर्ट के बाद की गई है। अपनी ड्यूटी से बिना सूचना अनधिकृत रूप से अनुपस्थित 5 डाॅक्टरों को बर्खास्त किया गया है। ये भी पढ़ें: यूपी में स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था खत्म, लाखों उपभोक्ताओं को राहत  निजी चिकित्सालयों में अल्ट्रासाउंड जांच सेंटरों के पंजीयन और नवीनीकरण में अनि...