Saturday, November 7सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

अखिलेश यादव बोले, ‘भाजपा को जनता अगले चुनाव में धो-पटककर सुखा देगी’

अखिलेश यादव बोले, ‘भाजपा को जनता अगले चुनाव में धो-पटककर सुखा देगी’

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बुधवार को एक बार फिर भाजपा पर हमला बोला। एक्स हैंडल पर सपा मुखिया अखिलेश ने पोस्ट की है कि 'अगले चुनाव में जनता भाजपा को धो-पटककर सुखा देगी। शुक्र है उप्र के असफल मुख्यमंत्री जी ने ये नहीं कहा कि इस महाविद्युत आपदा के पीछे दिल्ली वालों के भेजे दूत की साजिश है।' बिजली समस्या को लेकर कसा तंज इतना ही नहीं अखिलेश यादव ने लिखा है कि 'ये स्पष्ट किया जाए कि मुख्यमंत्री जी की समीक्षा बैठक में बिजली मंत्री जी आते नहीं हैं या फिर बुलाए नहीं जाते हैं। अगर आते हैं तो माननीय से अनुरोध है कि उनके कंधे पर हाथ रखकर एक तस्वीर आप पोस्ट कर दीजिए।' ये भी पढ़ें: यूपी में जल्द बारिश-पश्चिमी यूपी में ओले-बांदा 47.8°C सबसे गर्म-बुंदेलखंड गर्मी से बेहाल 'जनता को आपकी आपसी गर्माहट से राहत मिल जाएगी। लिखा है कि भाजपा राज में बिजली के सब-स्टेशनों पर ...
यूपी में जल्द बारिश-पश्चिमी यूपी में ओले-बांदा 47.8°C सबसे गर्म-बुंदेलखंड गर्मी से बेहाल

यूपी में जल्द बारिश-पश्चिमी यूपी में ओले-बांदा 47.8°C सबसे गर्म-बुंदेलखंड गर्मी से बेहाल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में नौतपा में भीषण गर्मी और लू कहर बरपा रहे हैं। मौसम विभाग ने इसी बीच अलर्ट जारी किया है कि यूपी में जल्द बारिश होगी। मौसम विभाग की माने तो यूपी  में 28 मई के बाद बारिश होगी। आंधी भी चलेगी। यहां तक कि वेस्ट यूपी में ओले गिरने की भी संभावना मौसम विभाग ने जताई है। मौसम विभाग ने राहत देने वाला अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी यूपी के 23 जिलो में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी मौसम विभाग के अनुसार नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 28 मई के बाद यूपी में बारिश होगी। हालांकि, साथ ही आंधी और गरज-चमक की भी आशंका है। मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी के 23 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। 28-29 मई को प्रदेश में 60 से 80 किमी से चलेंगी हवाएं इस वजह से तापमान में भारी गिरावट देखने को मिलने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, 28 और 29 मई को यूपी के कई जिलों में 60 से 80 किमी प्र...
यूपी में दो अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले, इन जिलों में तैनाती..

यूपी में दो अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले, इन जिलों में तैनाती..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने दो अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले किए हैं। अयोध्या सुरक्षा में तैनात एएसपी बलरामाचारी दुबे का तबादला हो गया है। उन्हें अब डायल-112 का एएसपी बना दिया गया है। विजय शंकर मिश्रा बने अयोध्या के ASP वहीं पीएसी मुख्यालय में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात विजय शंकर मिश्र को अयोध्या में तैनात कर दिया गया है। वह एएसपी सुरक्षा होंगे। ये भी पढ़े: IPS Transfer: यूपी में देर रात 13 IPS अफसरों के तबादले कौशांबी के एएसपी राजेश कुमार-तृतीय को मेरठ स्थानांतरित कर दिया गया है। वहीं यूपी-112 की एएसपी अमिता सिंह को कौशांबी का नया अपर पुलिस अधीक्षक बना दिया गया है। ये भी पढ़े: हाईकोर्ट ने पूछा, ब्रजभूषण, राजा भइया और धनंज्य को शस्त्र लाइसेंस कैसे मिले? https://samarneetinews.com/up-highcourt-asks-how-brajbhushan-rajabhaiya-dhananjay-got-arms-li...
लखनऊ: हाईकोर्ट सख्त तो बैकफुट पर महापौर, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

लखनऊ: हाईकोर्ट सख्त तो बैकफुट पर महापौर, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: हाईकोर्ट ने अधिकार सीज किए तो लखनऊ महापौर सुषमा खर्कवाल बैकफुट पर आ गईं। पांच महीने बाद लखनऊ महापौर ने सपा पार्षद ललित तिवारी को शपथ दिलाई। बताते हैं कि लखनऊ के नगर निगम के 66 साल के इतिहास में यह पहला मौका है। जब कोर्ट के आदेश पर शपथ दिलाई गई। वह भी लखनऊ महापौर के अधिकार सीज करने के बाद। राजधानी लखनऊ के फैजुल्लागंज तृतीय वार्ड से जुड़ा मामला दरअसल, यह मामला फैजुल्लागंज तृतीय वार्ड से जुड़ा है। वहां भाजपा के प्रदीप शुक्ला टिंकू पार्षद पद पर जीते। दूसरे नंबर पर सपा के ललित तिवारी रहे। बताते हैं कि दोनों के बीच वोटों का अंतर लगभग 1700 वोटों का था। ये भी पढ़ें: भीषण गर्मी: यूपी में कल से नौतपा-पूरब से पश्चिम तक बरस रही आग-6 दिन बाद बारिश..  ललित ने वाद दायर किया कि भाजपा के प्रदीप शुक्ला ने शपथपत्र में शादी की जानकारी गलत दी है। अपर जिला जज की कोर्ट ने प्रदीप ...
हाईकोर्ट ने पूछा, ब्रजभूषण, राजा भइया और धनंज्य को शस्त्र लाइसेंस कैसे मिले?

हाईकोर्ट ने पूछा, ब्रजभूषण, राजा भइया और धनंज्य को शस्त्र लाइसेंस कैसे मिले?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश में शस्त्र लाइसेंसों के दुरुपयोग पर सख्त रुख अपनाया है। खासकर आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों को शस्त्र लाइसेंस दिए जाने पर। कोर्ट ने राजा भईया, ब्रजभूषण सिंह और धनंजय सिंह समेत 19 बाहुबलियों को शस्त्र लाइसेंस दिए जाने संबंधित रिपोर्ट तलब की है। 26 मई तक हाईकोर्ट ने मांगा पूरा ब्यौरा साथ ही प्रशासन से पूछा है कि इन बाहुबलियों को शस्त्र लाइसेंस कैसे मिल गए। हाईकोर्ट ने कुल 19 बाहुबलियों के शस्त्र लाइसेंस की रिपोर्ट तलब की है। मामले में हाईकोर्ट के सख्त रुख से हड़कंप मच गया है। ये भी पढ़ें: STF के हाथों ऐसे मारा गया कुख्यात अनिल दुजाना.., पश्चिमी यूपी और दिल्ली NCR में था आतंक 26 मई तक हाईकोर्ट ने पूरा ब्यौरा मांगा है। यह आदेश न्यायमूर्ति विनोद दिवाकर की एकल पीठ ने संत कबीर नगर के रहने जयशंकर की याचिका पर दिया है। ये भी पढ़ें...
यूपी: हाईकोर्ट ने फ्रीज किए लखनऊ महापौर के वित्तीय- प्रशासनिक अधिकार

यूपी: हाईकोर्ट ने फ्रीज किए लखनऊ महापौर के वित्तीय- प्रशासनिक अधिकार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल को अड़ियल रवैय्या भारी पड़ गया है। हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने गुरुवार को बड़ा फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट ने भाजपा से लखनऊ महापौर सुषमा खर्कवाल के अधिकार फ्रीज कर दिए। डीएम और नगर आयुक्त देखेंगे कामकाज कोर्ट ने जिलाधिकारी और नगर आयुक्त को अगले आदेशों तक नगर निगम का कामकाज देखने को कहा है। हाईकोर्ट ने यह फैसला वार्ड संख्या-73 फैजुल्लागंज से निर्वाचित पार्षद ललित किशोर तिवारी को 5 महीने बाद भी शपथ न दिलाने पर सुनाया है। ये भी पढ़ें: सीएम योगी बड़ा ऐलान, यूपी में होगी 21500 शिक्षकों-अनुदेशकों की भर्ती  ये भी पढ़ें: लखनऊ: तालाब में गिरी कार, हाई कोर्ट के दो अधिवक्ताओं की मौत  https://samarneetinews.com/cm-yogi-says-21500-teachers-instructors-will-be-recruited-in-up/  ...
UP: एक्सप्रेस-वे पर डंपर से टकराकर जली बस, चालक की जिंदा जलकर मौत

UP: एक्सप्रेस-वे पर डंपर से टकराकर जली बस, चालक की जिंदा जलकर मौत

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर डंपर से टकराकर बस में आग लग गई। देखते ही देखते बस जलकर राख हो गई। बस चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। चालक गंभीर रूप से झुलस गया। बताते  हैं कि यह डबल डेकर बस यात्रियों को लेकर गुड़गांव जा रही थी। बस यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया है। कानपुर से गुड़गांव जा रही थी बस जानकारी के अनुसार, फिरोजाबाद के मटसेना थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में दमकल की 6 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि बस में 40 यात्री बैठे थे। हादसा रात लगभग 2 बजे हुआ। ये भी पढ़ें: यूपी में 5 IAS और कई PCS के तबादले, कानपुर-फिरोजाबाद के CDO बदले.. यह बस कानपुर से गुड़गांव जा रही थी। फिरोजाबाद के नसीरपुर थाना क्षेत्र में यह हादसा हुआ। एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद, सीओ तेजस त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य कराया। हादसे में बस कंडक्टर झुलस गया है। ये भ...
पूरे एशिया में बांदा सबसे गर्म, 48.2 डिग्री पहुंचा तापमान-प्रदेश में लू का रेड अलर्ट

पूरे एशिया में बांदा सबसे गर्म, 48.2 डिग्री पहुंचा तापमान-प्रदेश में लू का रेड अलर्ट

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा: पूरा उत्तर प्रदेश इस समय भीषण गर्मी से तप रहा है। यूपी का बांदा शहर देश ही नहीं बल्कि पूरे एशिया में 48.2 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म रहा। मंगलवार 19 मई को बांदा का तापमान अधिकतम तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस रहा। उधर, मौसम  विभाग ने बुधवार और गुरुवार को बांदा, फतेहपुर, आगरा, फिरोजाबाद, झांसी व आसपास लू का अलर्ट जारी  किया है। दो दिन बांदा समेत कुछ जगहों पर गर्मी का रेड अलर्ट यह कोई पहला मौका नहीं है जब बांदा का तापमान देश में सर्वाधिक रहा हो। इससे पहले मई 2019 में बांदा का तापमान 48.1 डिग्री और वर्ष  2022 में 49 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ था। आज 20 मई 2026 को भी सुबह से ही भीषण गर्मी पड़ रही है। ये भी पढ़ें: देश में बांदा 44.4 डिग्री तापमान से सबसे ज्यादा गर्म-झांसी-चित्रकूट में भी भीषण गर्मी का अलर्ट  हालत यह है कि सुबह 8 बजे की धूप तेज तपन महसूस क...
सहारनपुर में सांसद इकरा हसन को पुलिस हिरासत में..सियासी पारा बढ़ा

सहारनपुर में सांसद इकरा हसन को पुलिस हिरासत में..सियासी पारा बढ़ा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: सहारनपुर की सांसद इकरा हसन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कैराना से सांसद इकरा हसन एक पीड़ित महिला के साथ डीआईजी से मिलने पहुंचीं थीं। बताते हैं कि सांसद इकरा हसन को पुलिस हिरासत में लेकर महिला थाने ले गई। वहां लगभग 10 मिनट तक सांसद को बैठाकर रखा गया। महिला के साथ DIG से मिलने गईं थीं सांसद मामले में सांसद इकरा हसन ने कहा कि वह जसाला गांव की पीड़ित महिला के साथ डीआईजी से मिलने गईं थीं। वहां डीआईजी को पूरे मामले की जानकारी दी। साथ ही र्कारवाई की मांग की। ये भी पढ़ें: ‘डार्लिंग तुम्हारे लिए पेपर आउट..’, लविवि के प्रोफेसर और छात्रा का ऑडियो वायरल होने से हड़कंप.. सपा सांसद इकरा ने कहा कि डीआईजी ने उनकी बात सुनीं, लेकिन पीड़िता की मांगें मानने से मना कर दिया। इसके बाद पीड़िता भावुक हो गई। इसपर उन्होंने डीआईजी से नाराजगी जताई। ये भी पढ़ें: सीएम योगी बड़ा ऐला...
सीएम योगी बड़ा ऐलान, यूपी में होगी 21500 शिक्षकों-अनुदेशकों की भर्ती

सीएम योगी बड़ा ऐलान, यूपी में होगी 21500 शिक्षकों-अनुदेशकों की भर्ती

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ा ऐलान किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि यूपी में कुल 21500 शिक्षकों-अनुदेशकों की भर्ती होगी। इनमें 11500 शिक्षक होंगे। वहीं 10000 अनुदेशक शामिल रहेंगे। मुख्यमंत्री योगी ने रविवार को लोकभवन में यह ऐलान किया। लोकभवन में कार्यक्रम में बोले CM Yogi.. दरअसल, सीएम रविवार को लोकभवन सभागार में आयोजित अंशकालिक अनुदेशकों के सम्मान समारोह में बोल रहे थे। ये भी पढ़ें: ‘डार्लिंग तुम्हारे लिए पेपर आउट..’, लविवि के प्रोफेसर और छात्रा का ऑडियो वायरल होने से हड़कंप.. सीएम योगी ने कहा कि शिक्षा आयोग का गठन होने के बाद विभिन्न स्तरों पर शिक्षकों का चयन हो रहा है। 11508 नए शिक्षकों का अधियाचन भेजा गया है। ये भी पढ़ें: CBSE 12th रिजल्ट: कानपुर की सोनाक्षी गोयल बनीं नेशनल टॉपर, 99.6% अंक.. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के लगभग 1.43 लाख शिक...