Tuesday, May 26सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी में जल्द बारिश-पश्चिमी यूपी में ओले-बांदा 47.8°C सबसे गर्म-बुंदेलखंड बेहाल

समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में नौतपा में भीषण गर्मी और लू कहर बरपा रही है। जनजीवन बुरी तरह से अस्त-व्यस्त है। इसी बीच मौसम विभाग ने राहत देने वाला अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो 28 मई से यूपी में बारिश होगी। इससे भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 28 मई के बाद यूपी के कई जिलों में बारिश होगी। हालांकि, साथ ही आंधी और गरज-चमक की भी आशंका है।

पश्चिमी यूपी के 23 जिलो में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

इतना ही नहीं मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी के 23 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। इस वजह से तापमान में भारी गिरावट देखने को मिलने का अनुमान है।

28-29 मई को प्रदेश में 60 से 80 किमी से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार, 28 और 29 मई को यूपी के कई जिलों में 60 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। फिलहाल गर्मी जारी रहेगी।

बुंदेलखंड में बरसी आग, बुधवार को भी लू का रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने बुधवार के लिए बांदा, झांसी, आगरा, हमीरपुर, जालौन, महोबा में लू का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा फिरोजाबाद, मथुरा और हाथरस के लिए ऑरेंज अलर्ट हुआ है।

बांदा मंगलवार को 47.4 डिग्री के साथ सबसे गर्म जिला

मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार को बुंदेलखंड और दक्षिणी यूपी के जिलों में भीषण गर्मी रही। आज भी बांदा प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। बांदा का अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह झांसी में 45.5, उरई में 45.4 और प्रयागराज में 45.4 तथा आगरा में 45.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें: भीषण गर्मी: यूपी में कल से नौतपा-पूरब से पश्चिम तक बरस रही आग-6 दिन बाद बारिश..

भीषण गर्मी: यूपी में कल से नौतपा-पूरब से पश्चिम तक बरस रही आग-6 दिन बाद बारिश..