यूपी में जल्द बारिश-पश्चिमी यूपी में ओले-बांदा 47.8°C सबसे गर्म-बुंदेलखंड गर्मी से बेहाल
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में नौतपा में भीषण गर्मी और लू कहर बरपा रहे हैं। मौसम विभाग ने इसी बीच अलर्ट जारी किया है कि यूपी में जल्द बारिश होगी। मौसम विभाग की माने तो यूपी में 28 मई के बाद बारिश होगी। आंधी भी चलेगी। यहां तक कि वेस्ट यूपी में ओले गिरने की भी संभावना मौसम विभाग ने जताई है। मौसम विभाग ने राहत देने वाला अलर्ट जारी किया है।
पश्चिमी यूपी के 23 जिलो में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 28 मई के बाद यूपी में बारिश होगी। हालांकि, साथ ही आंधी और गरज-चमक की भी आशंका है। मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी के 23 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।
28-29 मई को प्रदेश में 60 से 80 किमी से चलेंगी हवाएं
इस वजह से तापमान में भारी गिरावट देखने को मिलने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, 28 और 29 मई को यूपी के कई जिलों में 60 से 80 किमी प्र...

