Monday, August 17सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

देवरिया हत्या कांड में CM Yogi का चला डंडा, CO-SDM से लेकर सिपाही तक 15 नपे

देवरिया हत्या कांड में CM Yogi का चला डंडा, CO-SDM से लेकर सिपाही तक 15 नपे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : देवरिया में हुए 6 लोगों के हत्याकांड के मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज कार्रवाई का तगड़ा डंडा चलाया है। सीएम योगी ने प्रशासन और पुलिस के 15 अधिकारियों व कर्मचारियों को सस्पेंड करने के आदेश दिए हैं। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं। गुरुवार को सीएम ने घटना की समीक्षा करते हुए कहा कि दोषी कोई भी हो, कार्रवाई सभी पर होगी। इन पर गिरी कार्रवाई की गाज वर्तमान उपजिलाधिकारी योगेश कुमार गौड़, क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर जिलाजीत को निलंबित कर दिया गया है। वहीं पूर्व में उपजिलाधिकारी रहे राम विलास, ओम प्रकाश, ध्रुव शुक्ला एवं संजीव उपाध्याय के विरुद्ध भी कार्रवाई हुई है। ये भी पढ़ें : ‘हम मंत्री हैं यहां के ! बांदा में बीमार नर्स को कुर्सी से न उठना पड़ा भारी, संबद्धता गई-अब नौकरी जाने वाली.. इसके साथ ही सेवानिवृत्त तहसीलदार वंशराज राम एवं सेवानिवृत्त रा...
जाने-माने होटल में सेक्स रैकेट का खुलासा, 3 काॅलगर्ल समेत 7 गिरफ्तार..

जाने-माने होटल में सेक्स रैकेट का खुलासा, 3 काॅलगर्ल समेत 7 गिरफ्तार..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर के फीलखाना थाना क्षेत्र के मॉल रोड पर होटल रॉयल गैलेक्सी में पुलिस ने छापा मारते हुए सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस छापे में सेक्स रैकेट में शामिल तीन कॉलगर्ल समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें होटल मालिक, दो दलाल (एक महिला) और दो ग्राहक भी शामिल हैं। पुलिस ने छापा मारकर किया भंडाफोड़ जानकारी के अनुसार सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस बारे में एडीसीपी पूर्वी आकाश पटेल का कहना है कि पिछले कई दिनों से होटल रॉयल गैलेक्सी में सेक्स रैकेट चलने की जानकारी मिल रही थी। उन्होंने फीलखाना पुलिस फोर्स को बुधवार दोपहर होटल में छापा मारने के लिए लगाया। वहां से तीन कॉलगर्ल, दो सौदा कराने वाले दलाल और दो ग्राहक रंगे हाथ पकड़े गए। ये भी पढ़ें : कुंडली दिखाकर चोरों ने बिगाड़ा ज्योतिषाचार्य का गणित, लाखों का चूना लगाकर रफूचक्कर..  आरोपियों की...
यूपी में भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत, सीएम योगी ने दुख जताया

यूपी में भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत, सीएम योगी ने दुख जताया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक दर्दनाक भीषण हादसे ने 8 लोगों की जान ले ली। यह हादसा लखनऊ-वाराणसी हाइवे पर सुरही गांव के पास उस समय हुआ जब एक अर्टिका कार ट्रक में पीछे से जा घुसी। कार में सवार सभी 9 लोगों में 8 की मौत हो गई। वहीं एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी मृतक पीलीभीत के रहने वाल थे, जो वाराणसी दर्शन-पूजन को पहुंचे थे। वहांस से वापस लौट रहे थे। तड़के सुबह 4 बजे करीब हुआ हादसा जानकारी के अनुसार तड़के सुबह करीब 4 बजे वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर सुरही गांव में तेज रफ्तार अर्टिगा कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। कार सवार लोग काशी विश्वनाथ के दर्शन-पूजन कर लौट रहे थे। ये भी पढ़ें : यूपी के IAS अभिषेक सिंह का इस्तीफा, कई फिल्मों में कर चुके अभिनय मृतक पीलीभीत जिले के ग्राम मुजफ्फरनगर डाकखाना दूधियाखुर्द थाना पूरनपुर के रहने वाले हैं। कार सवारों में सिर्...
बांदा DM दुर्गा शक्ति नागपाल के पति IAS अभिषेक सिंह ने दिया इस्तीफा

बांदा DM दुर्गा शक्ति नागपाल के पति IAS अभिषेक सिंह ने दिया इस्तीफा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ) : यूपी काडर के वर्ष 2011 बैच के आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। वह फरवरी 2023 से सस्पेंड चल रहे थे। नियुक्ति विभाग के उच्चाधिकारी ने इस खबर की पुष्टि की है। फरवरी से चल रहे थे निलंबित दरअसल, अभिषेक सिंह जौनपुर जिले के रहने वाले हैं और उनको एक्टिंग का शौक है। वह कई फिल्मों में अभियन भी कर चुके हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इसी वजह से उन्होंने अपनी नौकरी से इस्तीफा दिया है। यूपी के जौनपुर जिले के रहने वाले अभिषेक की पत्नी दुर्गा शक्ति नागपाल वर्ष 2010 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। वह इस समय बांदा जिले की जिलाधिकारी हैं। ये भी पढ़ें : ‘हम मंत्री हैं यहां के ! बांदा में बीमार नर्स को कुर्सी से न उठना पड़ा भारी, संबद्धता गई-अब नौकरी जाने वाली..  https://samarneetinews.com/i-am-ministers-and-sick-nurse-lost-her-affiliation-for-not-getting-up-fro...
भूकंप : लखनऊ-कानपुर-मेरठ-सीतापुर और बिजनौर समेत कई जिलों में तगड़े झटके, 6.2 तीव्रता

भूकंप : लखनऊ-कानपुर-मेरठ-सीतापुर और बिजनौर समेत कई जिलों में तगड़े झटके, 6.2 तीव्रता

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बिजनौर, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ (डेस्क) : दिल्ली-एनसीआर, यूपी के मेरठ, लखनऊ समेत कई जिलों में मंगलवार को भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। आज दोपहर करीब 2.51 बजे आए भूकंप के झटकों के बाद लोग डर के मारे अपने आफिसों और घरों से बाहर निकल आए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मॉलोजी के अनुसार भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई है। नेपाल में जमीन के 5 किमी अंदर था भूकंप का केंद्र इसका केंद्र नेपाल के दिपायल से 38 किलोमीटर दूर जमीन के भीतर 5 किमी अंदर था। इसके साथ ही लखनऊ, पश्चिमी यूपी के मेरठ, मुरादाबाद, अमरोहा, बरेली, सीतापुर, कानपुर, गाजियाबाद, नोएडा, सहारनपुर, बागपत, फरीदाबादा, बुलंदशहर, श्रावस्ती में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। ये भी पढ़ें : देवरिया हत्याकांड : पढ़िए क्यों और कैसे हुईं एक-एक कर 6 हत्याएं, फोटोज.. बताते हैं कि इससे पहले इससे पहले दोपहर 2:25 बजे भी भूकंप के झटके आए। इस भूकंप का केंद्र भी नेप...
सीएम योगी बोले, सनातन ही एकमात्र धर्म, बाकी..

सीएम योगी बोले, सनातन ही एकमात्र धर्म, बाकी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा है कि धर्म तो एक ही है और वह सनातन धर्म। बाकी सब संप्रदाय और उपासना पद्धतियां हैं। सनातन धर्म मानवता का धर्म है। यदि सनातन धर्म पर आघात होगा तो निश्तिच ही विश्व की मानवता पर संकट आ जाएगा। गोरखपुर में श्रीमद्भागवत ज्ञानयज्ञ में पहुंचे मुख्यमंत्री दरअसल, मुख्यमंत्री योगी सोमवार को गोरखनाथ मंदिर में ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ की 54वीं और ब्रह्मलीन मंहत अवेद्यनाथ की नौवीं पुण्यतिथि समारोह के मौके पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ में शामिल होने पहुंचे थे। वहां विश्राम सत्र को संबोधित कर रहे थे। ये भी पढ़ें : CM Yogi का बड़ा बयान, बोले-सनातन धर्म को जिसने चुनौती दी वो मिट गया.. बताते चलें कि सीएम योगी का यह बड़ा बयान ऐसे समय में आया है जब जब तमिलनाडु के मंत्री और एमके स्टालिन के बेटे उदय...
देवरिया हत्याकांड : पढ़िए क्यों और कैसे हुईं एक-एक कर 6 हत्याएं, फोटोज..

देवरिया हत्याकांड : पढ़िए क्यों और कैसे हुईं एक-एक कर 6 हत्याएं, फोटोज..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : देवरिया में सोमवार सुबह को हुए विभत्स हत्या कांड से पूरा इलाका कांप उठा। हत्याओं का यह खौफनाक का सिलसिला प्रेम यादव की हत्या से शुरू हुआ। इसके बदा दूसरे पक्ष ने प्रतिशोध में एक के बाद एक 5 लोगों को मार डाला। वहीं एक बच्चा अभी मौत से जूझ रहा है। दरअसल, दूसरे पक्ष में प्रतिशोध की भावना इतनी बढ़ गई कि मारते समय यह भी नहीं देखा कि कौन बच्चा है और कौन महिलाएं। प्रतिशोध में अंधे हुए हत्यारे मरने वालों में दो पुरुष, एक महिला, दो बच्चियां और एक मासूम बच्चा शामिल है। सभी एक ही परिवार के हैं। हत्याकांड का खौफनाक मंजर गांव के लोगों की आंखों में ठहर सा गया। जानकारी होने पर पुलिस के भी हाथ-पांव फूल गए। घटना पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। साथ ही पीड़ित परिजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं। अब पढ़िए कि हत्याकांड की शुरूआत कैसे हुई। जमीन को लेकर विवाद बना का...
यूपी के देवरिया में 6 लोगों की हत्या से दहल उठा इलाका, मृतकों में पूर्व जिपं सदस्य, दो मासूम शामिल

यूपी के देवरिया में 6 लोगों की हत्या से दहल उठा इलाका, मृतकों में पूर्व जिपं सदस्य, दो मासूम शामिल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : (Deoria Murder News) यूपी के देवरिया जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली बड़ी वारदात ने सभी को हिलाकर रख दिया। पुरानी रंजिश में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इसमें 6 लोगों की हत्या हो गई है। मरने वालों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य और दो मासूम समेत महिला भी शामिल हैं।जानकारी के अनुसार देवरिया जिले के रुद्रपुर के पास फतेहपुर गांव में पुरानी जमीनी रंजिश में दो पक्षों में खूनी रंजिश हो गई। पुराने जमीनी विवाद में वारदात बताते हैं कि पहले एक पक्ष के व्यक्ति की दूसरे पक्ष ने हत्या कर दी। इसके बाद दूसरे पक्ष ने 5 लोगों को मार डाला। पुलिस अधिकारी मौके पर हैं। अधिकारियों का कहना है कि मौके पर पीएसी भी पहुंच रही है। गांव में तनाव का माहौल है। हत्याकांड की यह वारदात यादव और ब्राह्मण परिवार के बीच हुई है। घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। हत्याकांड की शुरु...
UP Politics : अखिलेश का बड़ा बयान, नवरात्र में कई VIP सीटों के प्रत्याशियों की घोषणा..

UP Politics : अखिलेश का बड़ा बयान, नवरात्र में कई VIP सीटों के प्रत्याशियों की घोषणा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि आने वाले नवरात्र में उनकी पार्टी यूपी की वीआईपी सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा करेंगे। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में वह कांग्रेस के साथ गठबंधन करके मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। इसके लिए कांग्रेस से बात भी चल रही है। एमपी चुनाव पर भी बोले.. दरअसल, सपा मुखिया आज लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पुस्तक विमोचन के कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। अखिलेश ने कहा कि नवरात्र में करीब एक दर्जन सीटों पर सपा प्रत्याशी उतारेगी। ये भी पढ़ें : ‘हम मंत्री हैं यहां के ! बांदा में बीमार नर्स को कुर्सी से न उठना पड़ा भारी, संबद्धता गई-अब नौकरी जाने वाली.. इसमें भाजपा की वीआईपी सीटें भी हैं। शायद उनका इशारा पीएम मोदी की वाराणसी सीट, गोरखपुर और प्रयागराज सीटों को लेकर रहा है। उन...
UP : पिज्जा हाउस में सेक्स रैकेट, रिटायर इंस्पेक्टर समेत 9 युवतियां और 11 युवक पकड़े गए

UP : पिज्जा हाउस में सेक्स रैकेट, रिटायर इंस्पेक्टर समेत 9 युवतियां और 11 युवक पकड़े गए

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर : फर्रुखाबाद में पुलिस ने एक चौंकाने वाले सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। यह सेक्स रैकेट एक पिज्जा हाउस में एसपी/डीएम आवास और पुलिस लाइन के पास चल रहा था। कहा जा रहा है कि यह गंदा काम कई सालों से जारी था। पुलिस ने मौके से 9 युवतियों और 11 युवकों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। मामले में पुलिस ने पिज्जा हाउस के संचालक सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है। डीएम संजय कुमार सिंह के आदेश पर सिटी मजिस्ट्रेट सतीश चंद्र व सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने पिज्जा हाउस में छापा मारा। रिटायर इंस्पेक्टर और बेटा चला रहे थे सेक्स रैकेट महिला पुलिस भी मौजूद रही। मौके से पुलिस ने डिग्री कॉलेज की 9 छात्राएं व 11 युवकों को बेहद आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। छात्राओं व युवकों को पुलिस ने पूछताछ के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया। साथ ही पिज्जा हाउस सील कर दिया गया। जानकार...