Wednesday, May 15सही समय पर सच्ची खबर...

UP : महिला अफसर से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में आरोपी तहसीलदार सस्पेंड

UP : in Basti Attempt to rape female PCS officer, victim released video

समरनीति न्यूज, लखनऊ : महिला अधिकारी के घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास मामले में आरोपी अधिकारी सस्पेंड हो गया है। शासन ने कार्रवाई करते हुए बस्ती के आरोपी नायाब तहसीलदार को घनश्याम शुक्ला को निलंबित कर दिया है। आरोपित नायब तहसीलदार निलंबन अवधि में कानपुर मंडलायुक्त कार्यालय से संबंद्ध रहेगा। डीएम की रिपोर्ट पर शासन ने यह कदम उठाया है।

यह है पूरा घटनाक्रम

महिला अधिकारी ने 11 नवंबर की दीवाली की रात खुद से दुष्कर्म के प्रयास और नाकाम रहने पर हत्या की कोशिश का आरोप लगाया था। इस संबंध में महिला अधिकारी ने 17 नवंबर को

UP : पूर्व DGP सुलखान सिंह ने बनाई राजनीतिक पार्टी, लोकसभा से पहले एक और दल

पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर में नायाब तहसील घनश्याम शुक्ला को आरोपी बनाया गया था। मामले में राजस्व परिषद अनुभाग 3 की आयुक्त एवं सचिव मनीषा त्रिघाटिया ने निलंबन का आदेश जारी किया गया है। मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय

Breaking-यूपी में एनकाउंटर : उमेश पाल हत्या कांड का वांटेड नफीस बिरयानी गोली लगने के बाद गिरफ्तार

टीम गठित हुई है, जो जांच कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी का कहना है कि महिला अधिकारी द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। पीड़ित अधिकारी का कोर्ट में कलमबंद बयान कराया जा चुका है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के 6 टीमें लगी हैं।

ये भी पढ़ें : UP : जालौन में बकरी ने इंसान जैसी शक्ल वाले बच्चों को दिया जन्म, देखकर लोग हैरान