Wednesday, May 15सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking-यूपी में एनकाउंटर : उमेश पाल हत्या कांड का वांटेड नफीस बिरयानी गोली लगने के बाद गिरफ्तार

Encounter Nafees Biryani, wanted in Umesh Pal murder case

समरनीति न्यूज, प्रयागराज : प्रयागराज में हुए दुर्दांत उमेश पाल हत्याकांड में वांछित 50 हजार का ईनामी नफीस बिरयानी पकड़ा गया। पुलिस ने उसे एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया है। एनकाउंटर आज देर रात हुआ है। उसके पैर में गोली लगी है। जानकारी के अनुसार पुलिस को जानकारी मिली थी कि नफीस प्रयागराज स्थित अपने खुल्दाबाद वाले घर पहुच रहा है। इसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी कर ली। कई जगहों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

उमेश पाल हत्या कांड में था वांछित

प्रतापगढ़ और प्रयागराज बॉर्डर के पास भी पुलिस चेकिंग शुरू कर दी गई। पुलिस को देखते ही नफीस और उसके साथी ने पुलिस पर गोलियां चलाना शुरू कर दिया। पुलिस की जबावी गोलबारी में नफीस के पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा। इसके बाद

अतीक-अशरफ : STF ने दिल्ली से पकड़ा 1 लाख का इनामी सद्दाम, उमेश पाल हत्याकांड के बाद से..

उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं उसका साथी हाइवे किनारे जंगल की ओर भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हैं।  बताते हैं कि नफीस बिरयानी अतीक का बेहद करीबी गुर्गा रहा है। अतीक के हर बुरे काम में साथ रहता था। उमेश पाल हत्या कांड में जिस क्रेटा कार का इस्तेमाल हुआ था। वह इसी नफीस की थी।

ये भी पढ़ें : अतीक अहमद और अशरफ की हत्या, गोली मारकर प्रयागराज में..