Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में हादसा : वरिष्ठ अधिवक्ता के साले कानपुर रेफर-पत्नी गंभीर, सिपाही को भी चोट

in Banda Wife's tip-off, ward boy consumes poison, dies

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में दो बाइकों की टक्कर में एक पर सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। दंपती को जिला अस्पताल लाया गया। वहां से पति की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया। वहीं पत्नी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल दिनेश बांदा के वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र सिंह परिहार के साले हैं। वहीं दूसरी बाइक 112 नंबर पुलिस पीआरबी थी। बताते हैं कि उस पर सवार एक सिपाही को भी चोट आई है। घटना पैलानी थाना क्षेत्र की है।

पैलानी क्षेत्र में हुई दुर्घटना

जानकारी के अनुसार पैलानी थाना क्षेत्र के लसड़ा गांव के रहने वाले दिनेश सिंह गौर (48) अपनी पत्नी सावित्री सिंह (40) के साथ बाइक से गांव से बांदा आ रहे थे।

Bikes collide in Banda senior advocate's brother-in-law referred to Kanpur, wife's condition critical

बताते हैं कि दोनों गांव से लगभग 1 किमी दूर ही पहुंचे होंगे, तभी सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले जसपुरा स्वास्थ केंद्र ले जाया गया। वहां से बांदा रेफर कर दिया गया।

बांदा से कानपुर किया रेफर

बांदा जिला अस्पताल से बाइक चालक को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया। वहीं उनकी पत्नी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल बाइक चालक के जीजा वरिष्ठ अधिवक्ता श्री परिहार ने बताया कि

UP : पूर्व DGP सुलखान सिंह ने बनाई राजनीतिक पार्टी, लोकसभा से पहले एक और दल

जिस दूसरी बाइक से टक्कर हुई है, वह पुलिस की पीआरबी 112 नंबर बाइक थी। उन्होंने कहा कि उनके साले को कानपुर रेफर कर दिया गया है। पत्नी की भी हालत गंभीर है। उधर, पैलानी थाना प्रभारी संदीप पटेल ने बताया कि पुलिस पीआरबी बाइक से दूसरी बाइक की टक्कर होने की जानकारी है। एक सिपाही को भी चोट आई है। घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है।

ये भी पढ़ें : UP : जालौन में बकरी ने इंसान जैसी शक्ल वाले बच्चों को दिया जन्म, देखकर लोग हैरान