Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

UP : जालौन में बकरी ने इंसान जैसी शक्ल वाले बच्चों को दिया जन्म, देखकर लोग हैरान

In Jalaun goat gave birth to human-like babies

समरनीति न्यूज, जालौन : बुंदेलखंड के जालौन में एक अजीबो-गरीब घटना हुई है। एक बकरी के इंसान जैसी शक्ल वाले बच्चों को जन्म दिया है। बच्चों की शक्ल देखकर लोग हैरान रह गए। मामला जालौन के कुठौंद कस्बे का है। जानकारी के अनुसार कुठौंद गांव के रहने वाले पशुपालक कमलेश दोहरे की बकरी ने मंगलवार को दो बच्चों को जन्म दिया।

डाक्टर ने बताई यह वजह

गांव वालों का कहना है कि बच्चों को देखने से तो यही लग रहा था कि उनका जन्म प्रसव काल में ही हुआ है। उनके चेहरे की बनावट और पूरा आकार इंसान जैसा था। बताते हैं कि हाथ और पैर बकरी की तरह थे। जब लोगों को इस बारे में पता चला तो

ये भी पढ़ें : UP : महिला PCS अफसर से रेप की कोशिश, पीड़िता ने वीडियो जारी कर सीएम योगी से मांगी मदद

वहां कोतुहल का विषय बन गया। आसपास और दूर दराज गांव के लोग भी बकरी के बच्चों को देखने कमलेश के घर पहुंचे। बच्चे बेहद कमजोर थे। इस तरह पांच मिनट बाद ही दोनों बच्चों की मौत हो गई।

UP News : युवकों ने घोड़ी से बनाए यौन संबंध, वीडियो वायरल होने पर रिपोर्ट दर्ज

पशु चिकित्सक इसका कारण वैज्ञानिक बता रहे हैं। उनका कहना है कि ऐसा अनुवांशिक विकार के चलते होता है। इस विकार से बच्चों के शरीर में अत्यधिक तरल पदार्थ भरता है और उनकी बनावट बदल जाती है।

ये भी पढ़ें : UP : भाजपा में बड़ा फेरबदल, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने ली बैठक, 98 जिलों के प्रभारी बदले