Tuesday, April 30सही समय पर सच्ची खबर...

UP : लखनऊ में महिला PCS अफसर से रेप की कोशिश, पीड़िता ने वीडियो जारी कर सीएम योगी से मांगी मदद

UP : in Basti Attempt to rape female PCS officer, victim released video

समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी के बस्ती जिले में एक अधिकारी ने ऐसा कांड कर डाला कि पूरी सरकारी मशीनरी शर्मसार हो गई। उसने महिला पीसीएस अधिकारी के आवास में घुसकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। नाकाम रहने पर उसकी हत्या करने की भी कोशिश की। इसके बाद फरार हो गया। पीड़ित महिला अधिकारी ने वीडियो जारी करते हुए सीएम योगी से न्याय की गुहार लगाई है। मामले में बस्ती पुलिस की भूमिका शुरू से बेहद लचर रही। बता दें कि पुलिस ने अबतक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। पहले एफआईआर लिखने में हीला-हवाली की थी।

महिला अधिकारी ने वीडियो में बताई पूरी घटना

घटना दीवाली की रात की बताई जा रही है। उधर, पीड़ित महिला अधिकारी का सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कानून व्यवस्था पर यूपी सरकार को घेरा है। जानकारी के अनुसार बस्ती सदर तहसील के

यूपी में बेहद दर्दनाक हादसा, उन्नाव में करंट से चार भाई-बहनों की मौत, घर पर अकेले थे मासूम..

नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ला पर आरोप है कि उन्होंने अपनी ही सहकर्मी महिला नायब तहसीलदार (पीसीएस) के आवास में घुसकर उनसे दुष्कर्म का प्रयास किया। फिर नाकाम रहने पर हत्या की कोशिश की।

नायाब तहसीलदार आरोपी, मामला दबा रही थी पुलिस

यह पूरा मामला दीवाली की रात का है। बताते हैं कि दो दिन बाद किसी तरह सदमे से उबरकर महिला अधिकारी पुलिस के पास रिपोर्ट लिखाने पहुंचीं। पीड़िता का आरोप है कि वहां पुलिस ने रिपोर्ट लिखने के बजाय मामले को रफा-दफा करने का प्रयास किया।

वर्ल्ड कप 2023 में भारत की हार, पीएम मोदी ने कही यह बात..

हालांकि, बाद में मीडिया ने जब मामले को उठाया तो पुलिस ने एफआईआर करनी पड़ी। अब आरोपी नायब तहसीलदार की गिरफ्तारी के लिए पीड़िता ने गुहार लगाई है। महिला अधिकारी ने एक वीडियो जारी करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ से हाथ जोड़कर कार्रवाई कराने की मांग की है।

आरोपी फरार, सोशल मीडिया पर पीड़िता का वीडियो

वीडियो में पीड़ित महिला अधिकारी ने पूरी आपबीती बताई है। उधर, इस पूरे मामले में बस्ती पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। बताया जाता है कि नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ला और आरोपी लगाने वाली महिला नायब तहसीलदार एक ही तहसील में साथ-साथ काम करते रहे हैं। दोनों के सरकारी आवास भी अगल-बगल थे। सूत्रों का कहना है कि दोनों में बातचीत हुआ करती थी। पुलिस फरार अधिकारी की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है।

ये भी पढ़ें : UP : भाजपा में बड़ा फेरबदल, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने ली बैठक, 98 जिलों के प्रभारी बदले