Wednesday, May 15सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Advocate’s brother-in-law injured in an accident in Banda

बांदा में हादसा : वरिष्ठ अधिवक्ता के साले कानपुर रेफर-पत्नी गंभीर, सिपाही को भी चोट

बांदा में हादसा : वरिष्ठ अधिवक्ता के साले कानपुर रेफर-पत्नी गंभीर, सिपाही को भी चोट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में दो बाइकों की टक्कर में एक पर सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। दंपती को जिला अस्पताल लाया गया। वहां से पति की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया। वहीं पत्नी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल दिनेश बांदा के वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र सिंह परिहार के साले हैं। वहीं दूसरी बाइक 112 नंबर पुलिस पीआरबी थी। बताते हैं कि उस पर सवार एक सिपाही को भी चोट आई है। घटना पैलानी थाना क्षेत्र की है। पैलानी क्षेत्र में हुई दुर्घटना जानकारी के अनुसार पैलानी थाना क्षेत्र के लसड़ा गांव के रहने वाले दिनेश सिंह गौर (48) अपनी पत्नी सावित्री सिंह (40) के साथ बाइक से गांव से बांदा आ रहे थे। बताते हैं कि दोनों गांव से लगभग 1 किमी दूर ही पहुंचे होंगे, तभी सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले जसपुरा स्वास...