Monday, August 17सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

भड़काऊ नारेबाजी : AMU छात्रों पर FIR..फलस्तीन के समर्थन में निकाला था पैदल मार्च

भड़काऊ नारेबाजी : AMU छात्रों पर FIR..फलस्तीन के समर्थन में निकाला था पैदल मार्च

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : अलीगढ़ में एएमयू के छात्रों ने रविवार को फलस्तीन के समर्थन में भड़काऊ नारे लगाकर मार्च निकाला। पुलिस ने चार छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट लिखी है। बताया जाता है कि छात्रों ने डक पॉन्ड से बाब-ए-सैयद तक पैदल मार्च निकाला था। छात्रों ने फलस्तीन को आजाद करने की मांग भी की थी। आपत्तिजनक और भड़काऊ नारेबाजी का आरोप मामले में क्षेत्राधिकारी और चौकी इंचार्ज से रिपोर्ट मांगी गई तो चौकी इंचार्ज एसआई अजहर हसन की आख्या पर एएमयू के छात्र मोहम्मद खालिद , मोहम्मद आतिफ इफ्तेखार, मोहम्मद नावेद व कामरान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ये भी पढ़ें : अलीगढ़ में AMU छात्रों ने फिलिस्तीन के समर्थन में निकाला मार्च मामले में अलीगढ़ के एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक का कहना है कि थाना सिविल लाइंस के अंतर्गत रविवार शाम पुलिस को जानकारी हुई थी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी कैंपस में कुछ लोग ब...
अलीगढ़ में AMU छात्रों ने फिलिस्तीन के समर्थन में निकाला मार्च

अलीगढ़ में AMU छात्रों ने फिलिस्तीन के समर्थन में निकाला मार्च

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : इजरायल पर आतंकी संगठन हमास के बर्बरतापूर्ण हमले के बाद पूरी दुनिया स्तब्ध है। वहीं सोशल मीडिया पर कुछ लोग हमास का समर्थन कर रहे हैं तो कुछ इजरायल का। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इन हमलों की निंदा करते हुए संकट की इस घड़ी में इजरायल के साथ खड़े होने की बात कही है। वहीं दूसरी ओर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के छात्रों ने फिलिस्तीन के समर्थन में अल्लाहू अकबर के नारे लगाते हुए पैदल मार्च निकाला है। धार्मिक नारेबाजी भी की साथ ही फिलिस्तीन को आजाद करने की मांग जैसी बातें भी कीं। रविवार देर शाम एएमयू के डक पॉन्ड से बाब-ए-सैयद तक यह पैदल मार्च निकाला गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस संबंध में प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद वसीम अली का कहना है कि छात्रों ने पैदल मार्च निकाला है, लेकिन कोई भी ज्ञापन नहीं दिया है। ये भी पढ़ें : प्रयागराज में गंगा में डूबकर 5...
MP-राजस्थान समेत 5 राज्यों में चुनाव का ऐलान, 3 दिसंबर को आएंगे नतीजे

MP-राजस्थान समेत 5 राज्यों में चुनाव का ऐलान, 3 दिसंबर को आएंगे नतीजे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, समरनीति न्यूज (लखनऊ) : Assembly Election 2023 : मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। पांच राज्यों की कुल 679 विधानसभा सीटों पर चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। इसकी जानकारी मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने एक प्रेसवार्ता में दी।  छत्तीसगढ़ में दो चरणों में होगा मतदान उन्होंने बताया कि इस समय मध्यप्रदेश में 5.6 करोड़, मिजोरम में 8.52 लाख, छत्तीसगढ़ में 2.03 करोड़, राजस्थान में 5.2 करोड़ और तेलंगाना में 3.17 करोड़ मतदाता हैं। कहा कि अगर इन सभी को मिलाया जाए तो कुल 8.2 करोड़ पुरुष और 7.8 करोड़ महिला मतदाता हैं। आयोग ने ऐलान किया है कि मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को, राजस्थान में 23 नवंबर को, छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर को व तेलंगाना में 30 नंवबर को और मिजोरम में 7 नवंबर को मतदान होगा। इन सभी के नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे।  ये भी पढ़ें : सरकारी...
कानपुर में लुटेरी दुल्हन का कांड, किराए के रिश्तेदार-4 शादियां, सिपाही को इनकम टैक्स अधिकारी बनकर फंसाया, अब..

कानपुर में लुटेरी दुल्हन का कांड, किराए के रिश्तेदार-4 शादियां, सिपाही को इनकम टैक्स अधिकारी बनकर फंसाया, अब..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक लुटेरी दुल्हन का चौंकाने वाला कांड सामने आया है। नजीराबाद पुलिस ने फर्जी महिला इनकम टैक्स अधिकारी को पकड़ा है, जिसने पुलिस के सिपाही से धोखे से शादी कर उसे लाखों का चूना लगाया। इतना ही नहीं, इस लुटेरी दुल्हन ने चार शादियां कर ऐसे ही ठगी की बात स्वीकार की है। इस शातिर युवती की पहचान शिवांगी सिसौदिया उर्फ सविता देवी उर्फ पिंकी गौतम उर्फ सविता शास्त्री के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला ने खुद को इनकम टैक्स में इंस्पेक्टर बताकर कई लोगों को जाल में फंसाया। सोशल मीडिया से तलाशती थी शिकार फिर उसके शादी करके लाखों की ठगी कर निकल लेती थी। बाद में सिपाही को फंसाने के बाद फंस गई। पुलिस ने अब उसे जेल भेजा है। जानकारी के अनुसार आरोपी महिला सोशल मीडिया के माध्यम से युवकों को अपना शिकार बनाती थी। उसने सिपाही को इनकम टैक्स में इं...
NRI Murder : ‘सीने पर बैठी मम्मी ने काटा डैडी का गला’, इंग्लैंड में शादी-दुबई में साजिश और यूपी में हत्या

NRI Murder : ‘सीने पर बैठी मम्मी ने काटा डैडी का गला’, इंग्लैंड में शादी-दुबई में साजिश और यूपी में हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : एनआरआई सुखजीत सिंह हत्या कांड में शनिवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंकज कुमार श्रीवास्तव ने उसकी पत्नी रमनदीप कौर को फांसी और पत्नी के प्रेमी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इस हत्या कांड की बर्बरता खुद सुखजीत के बड़े बेटे ने सुनाई। कुल 16 गवाहों में सुखजीत का बेटा अर्जुन सिंह चश्मदीत गवाह है। बताते हैं कि उसकी गवाही काफी खास रही। परिवार के खिलाफ जाकर की सुखजीत से लवमैरिज इंग्लैंड में रमनदीप ने परिवार वालों की मर्जी के खिलाफ जाकर पहले तो सुखजीत से लव मैरिज की। फिर दो बच्चे होने के बाद उसके दोस्त मिट्ठू से प्यार करने लगी। दुबई से मिट्ठू के साथ शुरू हुए अवैध संबंधों में रोड़ा बन रहे पति सुखजीत की शाहजहांपुर यूपी में हत्या कर डाली। दो बच्चों के बाद उसके दोस्त मिट्ठू से बना लिए संबंध जानकारी के अनुसार बहुचर्चित सुखजीत सिंह हत्या कांड में  एनआरआई पत्नी रमनदीप कौर ...
Asian Games 2023 : मेरठ में घर लौटीं विजेता बेटियां पारूल और अन्नू, जोरदार स्वागत

Asian Games 2023 : मेरठ में घर लौटीं विजेता बेटियां पारूल और अन्नू, जोरदार स्वागत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेलकूद, दुनिया, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली मेरठ की खिलाड़ी बेटियों, पारूल चौधरी और अन्नु रानी का शहर में जोरदार ढंग से स्वागत हुआ। मेरठ की बेटी पारूल चौधरी ने जैसे ही मेरठ की धरती पर कदम रखा। अपने दोनों मेडल गोल्ड और सिल्वर पिता के गले में पहना दिए। यह देख वहां मौजूद लोग भावुक हो गए। पारूल ने कहा पिता को समर्पित हैं दोनों मेडल पारूल ने कहा कि यह दोनों मेडल उनके पिता कृष्णपाल को समर्पित हैं, क्यों कि जिस तरह पिता ने सेवा की है, उसके बिना यह संभव नहीं था। बताते चलें कि पारूल ने 3000 मी स्टेपल चेज में रजत और 5000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता है। इसी तरह एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता जेवलिन थ्रोवर खिलाड़ी अन्नु रानी का भी गांव वापसी जबरदस्त ढंग से स्वागत हुआ। अन्नू पर जगह-जगह बरसाए गए फूल बेटी के स्वागत के लिए ग्रामीणों ने सुबह से ही तैयारियां शुरू कर दी थी...
UP : NRI की हत्या में पत्नी को फांसी, प्रेमी को उम्रकैद

UP : NRI की हत्या में पत्नी को फांसी, प्रेमी को उम्रकैद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी के शाहजहांपुर जिले में हुई एनआरआई सुखजीत सिंह हत्या कांड में बड़ा फैसला आया है। मृतक की पत्नी रमनदीप कौर को फांसी की सजा हुई है। वहीं उसके प्रेमी मिट्ठू को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंकज श्रीवास्तव ने 5 अक्तूबर को दोनों को दोषी पाया था। इसके बाद शनिवार को दोनों दोषियों को सजा सुनाई गई है। यह है पूरा मामला, ऐसे रची पत्नी व प्रेमी ने हत्या की साजिश जानकारी के अनुसार बंडा के बसंतापुर के मूल निवासी सुखजीत इंग्लैंड के डर्बिशायर में रहते थे। उनकी मां वंश कौर गांव बसंतापुर में फार्म हाउस पर रहकर खेती देखती थीं। बताते हैं कि इसी बीच सुखजीत की पंजाब के कपूरथला के मिट्ठू सिंह से दोस्ती हो गई। फिलहाल वह दुबई में रह रहा था। बताया जाता है कि मिट्ठू अक्सर सुखजीत से मिलने इंग्लैड जाता था। वहीं रुकता भी था। अवैध संबंधों के लिए पत्नी ने प्रेमी...
प्रयागराज में गंगा में डूबकर 5 दोस्तों की मौत, एक को बचाने के चक्कर में डूबे सभी

प्रयागराज में गंगा में डूबकर 5 दोस्तों की मौत, एक को बचाने के चक्कर में डूबे सभी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : प्रयागराज में हुए एक दर्दनाक हादसे में 5 दोस्तों की गंगा में डूबने से मौत हो गई। पांचों के शव बाहर निकाल लिए गए हैं। बताते हैं कि हादसा उस समय हुआ जब एक दोस्त डूब रहा था। बाकि उसे बचाने के चक्कर में डूब गए। जानकारी के अनुसार शिवकुटी में म्योराबाद एसटीपी के पास गंगा में 13 से 16 साल तक के पांच किशोर मछली पकड़ने गए थे। ये किशोर म्योराबाद व बेली के रहने वाले थे। इस तरह से हुआ हादसा शुक्रवार दोपहर हुए इस हादसे में हिमांशु सिंह(16), मुलायम (15), आकाश (14), प्रियांशु (15) और शनि (14) शामिल थे। इनमें हिमांशु व मुलायम म्योराबाद और बाकी तीनों बेली के रहने वाले थे। आर्यन नाम के किशोर ने बताया कि हिमांशु नहाने के लिए नदी में उतरा तो कुछ देर बाद चिल्लाने लगा। दोस्त उसे बचाने के लिए कूदे। फिर सभी डूब गए। जानकारी पर पुलिस आयुक्त रमित शर्मा और एसीपी सिविल लाइंस श्वेताभ पांडेय ...
पुलिस से बोले चोर, यौन शोषण करता था ज्योतिषाचार्य, लाखों की चोरी का चौंकाने वाला खुलासा, पढ़िए..

पुलिस से बोले चोर, यौन शोषण करता था ज्योतिषाचार्य, लाखों की चोरी का चौंकाने वाला खुलासा, पढ़िए..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : कुंडली दिखाने की आड़ में चोरों ने ज्योतिषाचार्य का गणित बिगाड़ दिया था। अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। चोरों ने लाखों का माल पार किया, यह सही है। पुलिस ने दोनों चोरों को पकड़ लिया है। दोनों ने पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया है। इससे पूरे मामले में नया मोड़ आ गया है। दरअसल, चोरी के आरोप में पकड़े गए नाबालिग किशोरों ने आरोप लगाया है कि ज्योतिषाचार्य उनका यौन शोषण कर रहा था। इतना ही नहीं गंदे-गंदे प्रलोभन भी दिया करता था। इसलिए उन्होंने चोरी की योजना बनाकर उसे सबक सिखाना चाहा। पुलिस ने चोरों के खिलाफ कार्रवाई की। साथ ही समझदारी दिखाते हुए ज्योतिषाचार्य के खिलाफ भी एफआईआर लिख डाली है। गोविंदनगर में ज्योतिषाचार्य के घर चोरी में नया मोड़ जानकारी के अनुसार कानपुर के गोविंदनगर में ज्योतिषाचार्य तरुण शर्मा के घर हुई लगभग 10 लाख की चोरी के मामले में नया मोड़ आ ...
यूपी में विचित्र घटना, 50 बंदरों को मारकर चौकी के पास फेंका, फोटो वायरल होने से हंगामा

यूपी में विचित्र घटना, 50 बंदरों को मारकर चौकी के पास फेंका, फोटो वायरल होने से हंगामा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी के बहराइच जिले में कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग में किसी ने 50 से ज्यादा बंदरों को मार डाला। इसके बाद उनके शवों को वन चौकी के पास फेंक दिया। इसकी फोटो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुई, तो वन विभाग में हड़कंप मच गया। डीएफओ ने टीम गठित कर मामले की जांच शुरू करा दी है। जांच के लिए टीम गठित इतनी बड़ी संख्या में वन्यजीव प्रभाग में बंदरों की हत्या और उनके शव वन चौकी के पास फेंकने की घटना चर्चा का कारण बनी है। आम लोग इसपर दुख जता रहे हैं। बताते चलें कि कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग संरक्षित क्षेत्र है। वहां वन्यजीवों की फोटो लेना तक प्रतिबंधित किया हुआ है। वहां सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम हैं। ये भी पढ़ें : देवरिया हत्या कांड में CM Yogi का चला डंडा, CO-SDM से लेकर सिपाही तक 15 नपे कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के डीएफओ आकाशदीप बधावन ने बयान जारी करते हुए मामल...