Sunday, November 8सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

UP : नंदिनी राजभर की हत्या, ओपी राजभर की पार्टी की थीं महासचिव

UP : नंदिनी राजभर की हत्या, ओपी राजभर की पार्टी की थीं महासचिव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर ने हाल में ही यूपी सरकार में मंत्री पद की शपथ ली है। मंत्री बनते ही उन्हें बड़ी क्षति पहुंची है। राजभर की पार्टी की 30 साल महिला नेता नंदिनी राजभर की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई है। सुभासपा नेता नंदिनी राजभर की हत्‍या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। हत्यारे मौके से फरार हैं। वहीं पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी है। बताते हैं कि नंदिनी महिला मोर्चा की प्रदेश महासचिव थीं। यह वारदात संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के डीघा बायपास इलाके की है। नंदिनी के शरीर पर चाकुओं के कई प्रहार के निशान हैं। घर में लहूलुहान हालत में पड़ी मिलीं नंदिनी जानकारी के अनुसार नंदिनी अपने घर के कमरे में बिस्‍तर के नीचे लहूलुहान हालत में पड़ी मिलीं। उनके गले व शरीर के दूसरे हिस्सों पर चाकुओं से हमले के निशान थे। नंदिनी के परिजनों का कहना है कि ...
PM Modi ने चित्रकूट में UP के पहले ‘टेबल टॉप’ एयरपोर्ट का किया लोकार्पण

PM Modi ने चित्रकूट में UP के पहले ‘टेबल टॉप’ एयरपोर्ट का किया लोकार्पण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, चित्रकूट : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुंदेलखंड को बड़ी सौगात दी है। पीएम मोदी ने चित्रकूट में यूपी के पहले टेबल टॉप देवांगना एयरपोर्ट का लोकार्पण किया है। लगभग 145 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुए इस एयरपोर्ट से अब लखनऊ तक आना-जाना बहुत आसान और कम समय में संभव होगा। बताते हैं कि जल्द ही यहां से बाकी शहरों के लिए भी फ्लाइट शुरू होंगी। पीएम मोदी ने आजमगढ़ से वर्चुअली किया लोकार्पण दरअसल, रविवार को प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में आजमगढ़ से वर्चुअली चित्रकूट एयरपोर्ट का लोकार्पण किया। एयरपोर्ट अथाॅरिटी ऑफ इंडिया के चित्रकूट एयरपोर्ट के निदेशक विनय गंगेले का कहना है कि अभी जिले से साप्ताहिक उड़ान होंगी। हर मंगलवार और शुक्रवार को चित्रकूट से लखनऊ और लखनऊ से चित्रकूट की उड़ानें होंगी। यह 19 सीटर एयरक्राफ्ट होगा। पहली उड़ान 12 मार्च को चित्रक...
यूपी में भीषण हादसा : एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर

यूपी में भीषण हादसा : एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक भीषण हादसा हो गया। मरने वाले एक ही परिवार के सदस्य थे, जो शादी के लिए लड़की देखने जा रहे थे। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसा जौनपुर जिले में बीती देर रात लगभग ढाई बजे हुआ। शादी के लिए लड़की देखने बिहार से प्रयागराज जा रहा था परिवार जानकारी के अनुसार जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के जौनपुर-आजमगढ़ हाइवे पर प्रसाद केराकत तिराहे के पास शनिवार रात कार और ट्रक की टक्कर हो गई। इससे कार सवार बिहार के सीतामढ़ी से प्रयागराज झूंसी लड़की देखने जा रहे सात लोगों की मौत हो गई। तीन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। ये भी पढ़ें : ED Raid : सपा विधायक और करीबियों के ठिकानों पर ED के ताबड़तोड़ ...
PM Modi in Kashi : हर-हर महादेव के उद्घोष से पीएम मोदी का स्वागत

PM Modi in Kashi : हर-हर महादेव के उद्घोष से पीएम मोदी का स्वागत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी तीसरी बार वाराणसी से उम्मीदवार घोषित हुए हैं। इसके बाद पहली बार काशी पहुंचे पीएम मोदी का जोरदार स्वागत हुआ। शनिवार रात लोगों की भीड़ सड़कों पर उमड़ती दिखाई दी। लोगों ने कई किमी तक बरसाए फूल बाबतपुर से विश्वनाथ धाम होते बनारस रेल इंजन कारखाने तक करीब 28 किमी तक लोगों ने पीएम मोदी पर फूल बरसाए। पीएम मोदी ने हाथ जोड़ कर काशी के लोगों का आभार जताया। प्रधानमंत्री शाम साढ़े 7 बजे लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे। वहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत पार्टी नेताओं ने उनका स्वागत किया। ये भी पढ़ें : हजारों करोड़ की मालकिन सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए मनोनीत, PMModi ने दी जानकारी  ...
UPElection2024 : मायावती ने दोहराया-अकेले दम पर लड़ेंगे चुनाव, अखिलेश बोले..’थैंक्यू’

UPElection2024 : मायावती ने दोहराया-अकेले दम पर लड़ेंगे चुनाव, अखिलेश बोले..’थैंक्यू’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सरगर्मियां तेज हैं। आज बसपा सुप्रीमो मायावती ने फिर दोहराया है कि उनकी पार्टी अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी। किसी पार्टी से कोई गठबंधन नहीं होगा। इसपर अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा उनको थैंक्स। जानकारी के अनुसार बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम मायावती ने शनिवार को अकेले अपने दम पर लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला दोहराया। लोकसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मियां मायावती ने कहा कि चुनावी गठबंधन या तीसरा मोर्चा बनाने जैसी बातें पूरी तरह से अफवाह है। उधर, मायावती के इस एलान के बाद सपा मुखिया अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को एक प्रेसवार्ता की। उन्होंने बसपा प्रमुख के अकेले चुनाव के स्टैंड पर पूछे गए सवाल पर मायावती को थैंक्यू कहा है। बताते चलें कि एक दिन पहले एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में अखिलेश यादव ने कहा थ...
हजारों करोड़ की मालकिन सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए मनोनीत, PMModi ने दी जानकारी

हजारों करोड़ की मालकिन सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए मनोनीत, PMModi ने दी जानकारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : हजारों करोड़ रुपए की मालकिन और मशहूर उद्योगपति एनआर नारायणमूर्ति की पत्नी सुधा मूर्ति को राष्ट्रपति ने राज्यसभा के लिए नामित किया है। यह जानकारी खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स (X) पर साझा की है। राज्यसभा के सदस्य के रूप में मनोनीत होने पर सुधा मूर्ति ने इसपर प्रतिक्रिया भी दी। सुधा मूर्ति ने दी यह प्रतिक्रिया उन्होंने कहा कि महिला दिवस पर राज्यसभा के लिए नामांकन दोहरी खुशी की बात है। उधर, उनके राज्यसभा के लिए नामित होने की खबर आते ही हर कोई उनके बारे में जानने को उत्सुक दिखाई दिया। ये भी पढ़ें : पेपर लीक : योगी सरकार का बड़ा एक्शन, भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा को हटाया बताते चलें कि सुधा मूर्ति प्रसिद्ध सोशल वर्कर और लेखिका भी हैं। उन्होंने 8 उपन्यास लिखे हैं। वह इंफोसिस फाउंडेशन के संस्थापक की पत्नी हैं। उनके दो बच्चे हैं। बेटी अक्षता और बेटा रो...
ED Raid : सपा विधायक और करीबियों के ठिकानों पर ED के ताबड़तोड़ छापे, कई घंटे पूछताछ

ED Raid : सपा विधायक और करीबियों के ठिकानों पर ED के ताबड़तोड़ छापे, कई घंटे पूछताछ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने कानपुर के सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके करीबियों के घरों पर छापे मारे। घर के आसपास बड़ी संख्या सुरक्षा बल के जवान तैनात किए गए। इसके बाद ईडी टीम ने पहुंचकर छानबीन शुरू की। परिजनों को नजरबंद कर उनके मोबाइल कब्जे में ले लिए। परिजन नजरबंद-मोबाइल भी जब्त कर हुई जांच सुबह लगभग 6 बजे शुरू हुई जांच शाम लगभग 5 बजे तक चली। सूत्रों का कहना है कि ईडी ने विधायक के पांचों ठिकानों से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद भी किए हैं। इनका सत्यापन कराया जाएगा। ये भी पढ़ें : सहेली के घर से Actress ने चुराया 1 किलो सोना, पुलिस ने किया Arrest साथ ही काले धन की बरामदगी के लिए विधायक आवास पर कारों, पार्किंग, पानी की टंकियां, रसोई, बाथरूम तक में सर्च ऑपरेशन चलाया। बताते हैं कि कार्रवाई इतनी जबरदस्त थी कि 40 गाड़ियों से ईडी की अलग-अलग टीमें छापेमारी ...
अगर उंगलियां चटकाते हैं आप भी तो तुरंत छोड़ें, वरना सेहत और आर्थिक स्थिति दोनों होंगी खराब..

अगर उंगलियां चटकाते हैं आप भी तो तुरंत छोड़ें, वरना सेहत और आर्थिक स्थिति दोनों होंगी खराब..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क : Cracking Knuckles Side Effects उंगलियां चटकाने की आदत आज आम बात बन गई है। हो सकता है कि आप भी उन लोगों में शामिल हों, जो उंगलियां चटकाते हैं। तनाव और अकेलेपन में अक्सर लोग यह हरकत करते हैं। इससे थोड़ा आराम से महसूस होता है। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो तुरंत यह आदत छोड़ दीजिए। क्योंकि उंगलियां चटकाने से आपकी सेहत और आर्थिक स्थिति दोनों खराब हो सकती है। उंगलियां चटकाने से नुकसान के धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों कारण हम इसलिए ऐसा कह रहे हैं, क्योंकि उंगलिया चटकाने से नुकसान होने के धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों ही तरह के कारण हैं। उंगलियां, गर्दन और पीठ को चटकाने से जोड़ों में ढीलेपन की समस्या के साथ गठिया की बीमारी हो सकती है। इससे आपके जोड़ कमजोर होते हैं। ऐसे हड्डियों की सेहत को होता है कि उंगलियां चटकाने से नुकसान दरअसल शरीर के जोड़ों में एक खास फ्लूड रहता है, ...
सहेली के घर से Actress ने चुराया 1 किलो सोना, पुलिस ने किया Arrest

सहेली के घर से Actress ने चुराया 1 किलो सोना, पुलिस ने किया Arrest

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : रील्स से सोशल मीडिया पर मशहूर होकर तेलुगु इंडस्ट्री में जगह बनाने वाली एक्ट्रेस सौम्या शेट्टी सोना चोरी के मामले में फंस गई हैं। सौम्या को पुलिस ने उसके दोस्त के घर से 1 किलो सोना चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विशाखापत्तनम में एक दोस्त के घर से एक्ट्रेस ने 1 किलो सोना चोरी कर लिया। इस मामले पुलिस ने एक्ट्रेस सौम्या शेट्टी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि एक सेवानिवृत्त डाक कर्मचारी प्रसाद की बेटी से इस अभिनेत्री की दोस्ती हो गई। ये भी पढ़ें : Photos : ‘कांटा लगा’ गर्ल Shefali Jariwala का 40 की उम्र में किलर लुक, फैंस बोले.. वह समय-समय पर वहां जाकर उनके घर को पूरी तरह से समझती रही। फिर एक दिन योजना बनाकर उनके घर से 1 किलो सोने की चोरी कर ली। पुलिस को पता चला कि वह सोना लेकर गोवा भागी है। पुलिस ने...
गैंगस्टर दूल्हा और लेडी डॉन दूल्हन की शादी, कई राज्यों की पुलिस अलर्ट..

गैंगस्टर दूल्हा और लेडी डॉन दूल्हन की शादी, कई राज्यों की पुलिस अलर्ट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : कुख्यात गैंगस्टर काला जठेड़ी राजस्थान की लेडी डॉन अनुराधा चौधरी से शादी करने जा रहा है। शादी के लिए दिल्ली की द्वारका कोर्ट ने गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी को कस्टडी पैरोल भी दे दी है। उसकी शादी भी एक लेडी डान अनुरोधा चौधरी से हो रही है, जो अपराध की दुनिया का जाना-पहचाना नाम है। कोर्ट की अनुमति, 12 मार्च को दिल्ली में शादी-हरियाणा में गृह प्रवेश कोर्ट ने गैंगस्टर काला जठेड़ी को 12 मार्च को दिल्ली में शादी और 13 मार्च को हरियाणा के सोनीपत में गृहप्रवेश के लिए 6 घंटे की कस्टडी पैरोल दी है। वहीं उसकी पत्नी अनुराधा का कहना है कि अपराध की दुनिया से वह अब दूर हो चुकी है और साधारण जीवन जी रही है। बताते हैं कि कोर्ट ने 12 मार्च की सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे के बीच काला जठेड़ी को शादी के लिए जेल से हिरासत में साथ लेकर जाने की अनुमति दी है। गैंगस्टर की शादी में दिल्ली प...