Sunday, August 16सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

बिहार : 9वीं बार नीतीश फिर मुख्यमंत्री, दो डिप्टी सीएम और 8 मंत्री भी..

बिहार : 9वीं बार नीतीश फिर मुख्यमंत्री, दो डिप्टी सीएम और 8 मंत्री भी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बिहार में बीते कुछ घंटों में हुए तेजी से बदले राजनीतिक हालात ने सभी को हिलाकर रख दिया। लालू यादव की पार्टी के समर्थन से मुख्यमंत्री बने नीतीश ने दिन में इस्तीफा दिया। फिर 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ भी ले ली। मीडिया से बातचीत में कही यह बात.. नीतीश ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा और फिर मीडिया से बातचीत भी की। उन्होंने कहा कि महागठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं था। इसलिए इस्तीफा दिया है। वहीं आज नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण के दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे। बिहार के NDA प्रमुख भी बने नीतीश उधर, पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को बधाई दी है। साथ ही शपथ ग्रहण से पहले नीतीश को बिहार में एनडीए का प्रमुख भी घोषित कर दिया गया है। अब 17 महीने की सरकार के बाद नीतीश ने पाला बदलते हुए बीजेपी के साथ सरकार बना ली है। ये भी पढ़ें : भाजपा के यूपी प्रभारी बने बै...
भाजपा के यूपी प्रभारी बने बैजयंत पांडा से जुड़ी ये खास खबर पढ़िए..

भाजपा के यूपी प्रभारी बने बैजयंत पांडा से जुड़ी ये खास खबर पढ़िए..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ : भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारियों को सुपर स्पीड दी है। भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा को उत्तर प्रदेश का चुनाव प्रभारी बनाया दिया है। इतना ही नहीं पार्टी ने उत्तर प्रदेश के पांच और चेहरों को भी लोकसभा चुनाव की बागडोर दी है। इनमें से तीन पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी हैं। उड़ीसा के रहने वाले पांडा सफल रणनीतिकार उड़ीसा के कटक के रहने वाले पांडा पार्टी में प्रभावशाली असर रखते हैं। वह सफल रणनीतिकार माने जाते हैं। बताते हैं कि वह दो बार राज्यसभा और दो बार लोकसभा सदस्य रह चुके हैं। ये भी पढ़ें : लोकसभा2024 : क्या बीजेपी सांसदों पर भारी पड़ेंगे विधायक..? वह वर्ष 2000 और 2006 में राज्य सभा तथा बीजू जनता दल के टिकट पर 2009 व 2014 में उड़ीसा की केंद्रपाड़ा सीट से लोकसभा सदस्य निर्वाचित हुए। वर्ष 2019 में उन्होंने बीजेपी की सदस्यता...
UP : दो IAS के तबादले, अनुराग यादव सचिव नियोजन और बी. चंद्रकला..

UP : दो IAS के तबादले, अनुराग यादव सचिव नियोजन और बी. चंद्रकला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा : यूपी सरकार ने आज दो आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। आईएएस बी. चंद्रकला को सचिव पंचायती राज से हटाकर अब सचिव महिला कल्याण बना दिया गया है। वहीं चंद्रकला से अपर निबंधक सहकारिता का प्रभार भी हटा दिया गया है। छुट्टी पर गए IAS बाबूलाल मीना वहीं दूसरी ओर छुट्टी से लौटे अनुराग यादव को सचिव नियोजन बनाया गया है। वहीं प्रमुख सचिव सहकारिता बाबूलाल मीना के छुट्टी पर चले जाने के कारण सचिव कृषि राजशेखर को सहकारिता विभाग का अतिरिक्त प्रभार मिला है। ये भी पढ़ें : UP : पालिका अध्यक्षों की बड़ी फोटो पर बिगड़े प्रमुख सचिव, बोले..वेतन से कटवाऊंगा पैसा !  ...
बिजनौर : राम मंदिर पर आपत्तिजनक पोस्ट, इरशाद समेत 3 गिरफ्तार

बिजनौर : राम मंदिर पर आपत्तिजनक पोस्ट, इरशाद समेत 3 गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बिजनौर : बिजनौर जिले में सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर हिंदू धर्म और राम मंदिर पर कुछ अराजकतत्वों ने आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट कर दी। जानकारी होते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने मामले में तेजी से काम करते हुए 3 युवकों को गिरफ्तार कर लिया। मामला बिजनौर के धामपुर थाना कोतवाली क्षेत्र का है। धामपुर कोतवाली क्षेत्र का है मामला धामपुर कोतवाल किशन अवतार का कहना है कि आरोपियों ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करते हुए वायरल किया। तत्काल मामले को संज्ञान में लेते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनकी पहचान धामपुर के मोहल्ला नई सराय के इरशाद पुत्र अब्दुल्ला, अजमल पुत्र असगर और भूरा पुत्र शहजाद के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि तीनों को जेल भेजा जा रहा है। ये भी पढ़ें : UP : युवक का गुप्तांग काटा, कानपुर रेफर-दो भाइयों ने इसलिए की वारदात.....
यूपी की बड़ी खबर, पूर्व संयुक्त शिक्षा निदेशक समेत 3 पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट, पढ़े पूरा मामला..

यूपी की बड़ी खबर, पूर्व संयुक्त शिक्षा निदेशक समेत 3 पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट, पढ़े पूरा मामला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : यूपी के कानपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कानपुर के जूही स्थित जीपीजी विद्यालय हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रबंधक ने पूर्व संयुक्त शिक्षा निदेशक समेत 3 के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। तीनों पर फर्जी दस्तावेज के सहारे भांजे को नौकरी दिलाने का आरोप है। यह मामला पुलिस कमिश्नर के आदेश पर जूही पुलिस ने दर्ज किया है। जूही पुलिस कर रही मामले की जांच पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार स्कूल प्रबंधक दिनेश गुप्ता का कहना है कि उनके स्कूल में मोहित मनोहर तिवारी सामाजिक विज्ञान के सहायक अध्यापक के तौर पर कार्यरत हैं। वह विषय की योग्यता नहीं रखते हैं। प्रबंधक ने आरोप लगाया है कि उनकी नियुक्ति उनकी मौसी कानपुर मंडल की तत्कालीन संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रभा त्रिपाठी ने कराई थी। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर रिपोर्ट आरोप लगाया कि फर्रुखा...
UP Weather : अभी और सताएगी गलन-ठिठुरन, इन 18 जिलों के लिए रेड अलर्ट..

UP Weather : अभी और सताएगी गलन-ठिठुरन, इन 18 जिलों के लिए रेड अलर्ट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
  समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में अभी ठंड का कहर जारी रहेगा। मौसम विभाग की माने तो प्रदेश का 70 फीसदी हिस्सा गलन और ठिठुरन की चपेट में ऐसे ही रहेगा। मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के 18 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी हुआ है। जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने प्रदेश के 18 जिलों में ठंड और गलन को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। 18 के लिए रेड अलर्ट, 21 को ऑरेंज यानी बात साफ है कि अभी यूपी के लोगों को कोहरे और गलन से राहत नहीं मिलने वाली। मौसम विभाग ने 18 जिलों के लिए रेड अलर्ट और 21 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट तथा 17 जिलों के लिए येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की है। बताया जा रहा है कि प्रदेश का 70 % हिस्सा भीषण ठंड और शीतलहर की चपेट में है। मौसम विभाग का कहना है कि अगर ठंड का प्रभाव ऐसा ही रहा तो गलन-ठिठुरन और बढ़ेगी। इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी प्रदेश के जिन जिलों के लिए ठंड और कोहरे का रेड ...
स्टंटबाजी : रईसजादे का ठसका पुलिस पर भारी, चलती स्कार्पियों के बोनट पर पैर और हाथ में झंडा

स्टंटबाजी : रईसजादे का ठसका पुलिस पर भारी, चलती स्कार्पियों के बोनट पर पैर और हाथ में झंडा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर में सोशल मीडिया पर गेरूआ धोती पहने स्टंटबाज का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में स्टंटबाज युवक अगल-बगल चल रही स्कॉर्पियो के बोनट पर खड़ा है। धोती पहने हाथ में भगवा झंडा लहराता नजर आ रहा है। ये लगभग पूरे शहर में गाड़ियों पर खड़ा होकर स्टंट करता रहा, बस नहीं दिखा तो पुलिस को नहीं दिखा। वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप यह वीडियो अक्षय सेंगर नाम के हैंडल से इंस्टाग्राम पर डाला गया। वीडियो में युवक गंगा बैराज से लेकर कर्बला चौराहे होते हुए मॉल रोड और फिर वहां से बड़ा चौराहे तक खुलेआम स्टंट करता दिख रहा है। ये भी पढ़ें : यूपी में बदमाशों ने दरोगा को गोली मारी, कार चोरी करके भागते समय की वारदात.. अर्धनग्न अवस्था में पुलिस कर्मियों के सामने ही स्टंटबाजी की गई। फिर भी किसी पुलिस कर्मी ने उसे रोका और न उसे टोका। यह वीडियो शहर के एक बिल्डर का बताया ज...
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने महोबा के डाॅक्टर के खिलाफ मुकदमे के दिए निर्देश

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने महोबा के डाॅक्टर के खिलाफ मुकदमे के दिए निर्देश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने महोबा जिले के एक चिकित्साधिकारी के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है। उप मुख्यमंत्री श्री पाठक ने ड्यूटी पर तैनाती के दौरान असंवैधानिक कृत्यों में संलिप्तता और सहकर्मियों से अभद्र भाषा का प्रयोग कर धमकी देने के मामले का संज्ञान लिया है। साथ ही महोबा के खरेला स्वास्थ्य केंद्र के डाॅक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। सहकर्मियों से अभद्र भाषा और धमकियां देने का मामला डिप्टी सीएम ने कहा कि हमें खुद को सौभाग्यशाली मानना चाहिए कि जनसामान्य की सेवा का मौका मिला है। स्वास्थ्य सेवाएं जनसामान्य से सीधे जुड़ी हैं। अतः समस्त चिकित्साधिकारी/कर्मचारियों को अपने सहकर्मियों के साथ अच्छा बर्ताव करते हुए लोगों की चिकित्सकीय सेवा करनी चाहिए। इसमें जनसेवा के भाव का खास ख्याल रखना चाहिए। ये भी पढ़ें : UP : दारा सिंह के कैबिनेट मंत्री बनने की घो...
UP : दारा सिंह के कैबिनेट मंत्री बनने की घोषणा होगी जल्द, विधान परिषद के रास्ते सदन में..

UP : दारा सिंह के कैबिनेट मंत्री बनने की घोषणा होगी जल्द, विधान परिषद के रास्ते सदन में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
  समरनीति न्यूज, लखनऊ : सपा छोड़कर भाजपा में आए दारा सिंह चौहान विधान परिषद के सुरक्षित रास्ते सदन में पहुंचे हैं। इससे पहले वह विधानसभा चुनाव हार गए थे। अब उनका कैबिनेट मंत्री बनना तय माना जा रहा है। बजट सत्र शुरू होने से पहले या कुछ दिन बाद उनके मंत्री बनाए जाने की घोषणा हो सकती है। बताते चलें कि 2 फरवरी से राज्य का बजट सत्र शुरू होने वाला है। सुरक्षित रास्ते से सदन में पहुंचे दारा सिंह बताते चलें कि घोसी सीट पर विधानसभा उपचुनाव के बाद दारा सिंह का मंत्री बनना तय था। फिर उप चुनाव में उनकी हार के बाद इसकी संभावना कम हो गई। बता दें कि दारा को अमित शाह का नजदीकी माना जाता है। वह नोनिया समाज से हैं जो पूर्वांचल में काफी प्रभाव रखता है। https://samarneetinews.com/rammandir-pranpratisthauma-bharti-sadhvi-ritambhara-cried-bitterly/ भाजपा में उन्हें काफी जोरशोर से शामिल किया ...
यूपी में बदमाशों ने दरोगा को गोली मारी, कार चोरी करके भागते समय की वारदात..

यूपी में बदमाशों ने दरोगा को गोली मारी, कार चोरी करके भागते समय की वारदात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मेरठ में बड़ी वारदात हो गई है। कार चोरी कर भाग रहे बदमाशों ने पुलिस के घेरे जाने पर दरोगा को गोली मार दी। घटना से महकमे में हड़कंप मच गया। सीने पर गोली लगने से दरोगा गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। बदमाश मौके से भागने में कामयाब रहे। वहीं दरोगा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी है। वहीं पुलिस बदमाशों की तलाश में ताबड़तो़ड़ छापेमारी कर रही है। मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र में हुई वारदात जानकारी के अनुसार मेरठ में थाना कंकरखेड़ा के अंतर्गत देर रात एक मंडप के बाहर से बदमाशों कार चोरी करके भाग रहे थे। कार में जीपीएस लगा था, लोकेशन के आधार पर पुलिस ने पीछा शुरू कर दिया। लोकेशन के आधार पर पुलिस ने कार को लिसाड़ी गेट के पास घेर लिया। पुलिस से उनकी भिड़ंत हो गई। https://samarneetinews.com/rammandir-pranpratisthauma-bharti-sadhvi-rita...