Thursday, May 2सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी में IAS तबादले, रमेश रंजन बने फिरोजाबाद के नए DM, कई और..

6 IAS transferred in UP, Vijay Kiran Anand got big responsibility

समरनीति न्यूज, लखनऊ : लोकसभा चुनाव से पहले सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल किया है। योगी सरकार ने एक जिलाधिकारी को हटाते हुए दो आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। यूपी सरकार ने फिरोजाबाद के डीएम को हटाया है। वहीं कुछ आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारी भी बदली हैं। जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार ने फिरोजाबाद के जिलाधिकारी उज्जवल कुमार को उनके पद से हटाया गया है।

फिरोजाबाद डीएम उज्जवल कुमार हटाए गए

विशेष सचिव युवा कल्याण गौरव वर्मा को विशेष सचिव सचिवालय प्रशासन के पद की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें विशेष सचिव सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम विभाग के पद की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं कौशल विकास विभाग में विशेष सचिव रमेश रंजन को फिरोजाबाद का नया डीएम बनाया गया है।

ये भी पढ़ें : UP : नंदिनी राजभर की हत्या, ओपी राजभर की पार्टी की थीं महासचिव

इसी तरह सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम विभाग में विशेष अरुण प्रकाश को नगर विकास विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं अपर निदेशक सहकारिता ईशा प्रिया को विशेष सचिव पर्यटन के पद पर नियुक्ति दी गई है। विशेष सचिव गन्ना विकास-चीनी उद्योग शेषनाथ को विशेष सचिव पीडब्ल्यूडी के पद पर नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें : UP : पुलिस जीप पर बैठकर युवती ने बनाई रील, फिर ये हुआ एक्शन..

UP : पुलिस जीप पर बैठकर युवती ने बनाई रील, फिर ये हुआ एक्शन..