Friday, May 3सही समय पर सच्ची खबर...

UP : नंदिनी राजभर की हत्या, ओपी राजभर की पार्टी की थीं महासचिव

UP : Ruthless murder of Nandini Rajbhar

समरनीति न्यूज, लखनऊ : सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर ने हाल में ही यूपी सरकार में मंत्री पद की शपथ ली है। मंत्री बनते ही उन्हें बड़ी क्षति पहुंची है। राजभर की पार्टी की 30 साल महिला नेता नंदिनी राजभर की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई है। सुभासपा नेता नंदिनी राजभर की हत्‍या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। हत्यारे मौके से फरार हैं। वहीं पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी है। बताते हैं कि नंदिनी महिला मोर्चा की प्रदेश महासचिव थीं। यह वारदात संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के डीघा बायपास इलाके की है। नंदिनी के शरीर पर चाकुओं के कई प्रहार के निशान हैं।

घर में लहूलुहान हालत में पड़ी मिलीं नंदिनी

जानकारी के अनुसार नंदिनी अपने घर के कमरे में बिस्‍तर के नीचे लहूलुहान हालत में पड़ी मिलीं। उनके गले व शरीर के दूसरे हिस्सों पर चाकुओं से हमले के निशान थे। नंदिनी के परिजनों का कहना है कि उन्हें कई दिनों से धमकियां मिल रही थीं। इस कारण वह तनाव में थीं।

ये भी पढ़ें : Lucknow : योगी सरकार में 4 नए मंत्रियों ने ली शपथ, सीएम योगी ने दी बधाई 

नंदिनी की सास आरती देवी का कहना है कि रविवार शाम वह लगभग साढ़े 5 बजे नंदिनी को पुकार रही थीं। कमरे से कोई आवाज नहीं आई। उन्होंने अंदर जाकर झांका तो वह बेड के नीचे खून से लथपथ पड़ी थीं। सास का कहना है कि उनकी सांसें भी थम चुकी थीं।

परिजन बोले, मिल रही थीं धमकियां

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। नंदिनी के पति का नाम अच्‍छे लाल है और घटना के समय वह घर पर अकेली थीं। पुलिस का दावा है कि नंदिनी का किसी से जमीनी विवाद चल रहा था। एसपी सत्‍यजीत गुप्‍ता का कहना है कि छानबीन की जा रही है।

ये भी पढ़ें : UPElection2024 : मायावती ने दोहराया-अकेले दम पर लड़ेंगे चुनाव, अखिलेश बोले..’थैंक्यू’