Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

UP : माफिया मुख्तार अंसारी को उम्रकैद, 33 साल पुराने इस मामले में 8वीं बार सजा..

Mukhtar Ansari gets life imprisonment, 33 years, sentenced for 8th time in this case

समरनीति न्यूज, लखनऊ : बांदा जेल में बंद माफिया डान मुख्तार अंसारी को 33 साल पुराने मामले में उम्रकैद की सजा हुई है। गाजीपुर के 33 साल 3 महीने 9 दिन पुराने फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में बुधवार को मुख्तार को यह सजा सुनाई गई। अदालत ने मुख्तार पर दो लाख दो हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है।

54 पेज के आदेश में कोर्ट ने सुनाया फैसला

54 पेज के आदेश में अदालत ने यह फैसला सुनाया है। बताते हैं कि फैसले के दौरान सफेद टोपी और सदरी पहने मुख्तार मुंह लटकाए खड़ा रहा। दरअसल, अदालत में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये मुख्तार अंसारी बांदा जेल से पेश हुआ। बांदा जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे मुख्तार को आठवीं बार यह सजा हुई है।

ये भी पढ़ें : ‘बालू किंग मल्होत्रा’, MP का वो माफिया जिसके आगे घुटनों पर UP का पूरा सिस्टम! 

‘बालू किंग मल्होत्रा’, MP का वो माफिया जिसके आगे घुटनों पर UP का पूरा सिस्टम!