Sunday, August 16सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

यूपी एटीएस को बड़ी सफलता, ISI जासूस गिरफ्तार

यूपी एटीएस को बड़ी सफलता, ISI जासूस गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश एटीएस टीम को रविवार को बड़ी सफलता मिली है। यूपी एटीएस ने पाकिस्तानी जासूसी एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी कर रहे एक भारतीय को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार विदेश मंत्रालय में एमटीएस (मल्टी-टास्किंग, स्टाफ) के पद पर कार्यरत सत्येंद्र सिवाल को यूपी एटीएस ने गिरफ्तार किया है। उसपर आईएसआई के लिए जासूसी करने का आरोप है। रूस में तैनात है हापुड़ का सत्येंद्र सिवाल बताते हैं कि सत्येंद्र नाम का यह एजेंट इस समय मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास में तैनात था। वह मूलरूप से यूपी के हापुड़ जिले का रहने वाला है। गोपनीय विभाग की सूचना पर एटीएस ने सत्येंद्र सिवाल पुत्र जयवीर सिंह निवासी ग्राम शहमहीउद्दीनपुर थाना हापुड़ देहात (हापुड़) को गिरफ्तार कर लिया है। वह देश विरोध गतिविधियों में संलिप्त मिला है। बताते हैं कि उसने अपना अपराध भी स्वीकार कर लिया है। ये भी पढ़ें ...
यूपी में एनकाउंटर-बदमाश ढेर, चौकी इंचार्ज को मारी थी गोली

यूपी में एनकाउंटर-बदमाश ढेर, चौकी इंचार्ज को मारी थी गोली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज , लखनऊ : शनिवार देर शाम यूपी के मेरठ में पुलिस ने एनकाउंटर में एक और बदमाश का काम तमाम कर दिया। मेरठ के कंकरखेड़ा में 11 दिन पहले चौकी इंचार्ज मुन्नेश सिंह कसाना को गोली मारने वाला बदमाश एनकाउंटर में मारा गया। मारे गए बदमाश की पहचान विनय वर्मा के रूप में हुई है। बताते हैं कि पुलिस और बदमाशों के बीच करीब 1 घंटे तक गोलियां चलीं। इस मुठभेड़ में एक सिपाही सुमित चपराणा भी घायल हो गए हैं। पुलिस अन्य बदमाशों की तलाश में छापेमारी कर रही है। संबंधित खबर भी पढ़ें : यूपी में बदमाशों ने दरोगा को गोली मारी, कार चोरी करके भागते समय की वारदात.. https://samarneetinews.com/poonam-pandey-is-alive-she-herself-had-spread-false-news-of-her-death/...
लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न, PM Modi ने दी बधाई

लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न, PM Modi ने दी बधाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : भाजपा के संस्थापक चेहरों में से एक लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिया जाएगा। इसकी घोषणा खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर की है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी पोस्ट में कहा है कि भारत के विकास में श्री आडवाणी का योगदान स्मरणीय है। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा है कि "मैं यह साझा कर के काफी खुश हूं कि श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा।" पाकिस्तान के कराची में हुआ था जन्म आगे पीएम मोदी ने लिखा है कि उन्होंने श्री आडवाणी से बात करते हुए सम्मान के लिए बधाई दी है। बताते चलें कि भाजपा के वरिष्ठ नेता आडवाणी देश के 7वें उप-प्रधानमंत्री रहे हैं। उनका जन्म पाकिस्तान के कराची में 8 नवंबर 1927 को एक हिंदू सिंधी परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम किशनचंद आडवाणी और मां का नाम ज्ञानी देवी था। उनके पिता एक व्यापारी थे। उनकी शुरुआती शिक्षा कराची...
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गिरफ्तार, आदिवासी संघों का झारखंड बंद का ऐलान

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गिरफ्तार, आदिवासी संघों का झारखंड बंद का ऐलान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : Hemant Soren Arrested : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी ने करीब 8 घंट की पूछताछ के बाद बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। ईडी की पूछताछ के बाद राजभवन जाकर हेमंत सोरेन ने अपने पद से इस्तीफा भी दे दिया। हेमंत सोरेन की यह गिरफ्तारी जमीन घोटाले में हुई है। जमीन घोटाले में ईडी ने की गिरफ्तारी जमीन घोटाला प्रकरण में हेमंत 15वें आरोपी हैं। इससे पहले ईडी 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। उधर, अब चंपई सोरेन को झारखंड का नया मुख्यमंत्री चुना गया है। https://samarneetinews.com/big-news-in-gyanvapi-case-hindu-side-found-puja-officer-in-vyasji-basement/ चंपई ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा भी पेश कर दिया है। उन्होंने 43 विधायकों का समर्थन का पत्र राज्यपाल को सौंपा है। इसी बीच आदिवासी संघों ने गुरुवार 1 फरवरी को झारखंड बंद का आह्वान किया है। ये भी पढ़ें...
ज्ञानवापी मामले में बड़ी खबर, हिंदू पक्ष को व्यासजी तहखाने में मिला पूजा का अधिकार

ज्ञानवापी मामले में बड़ी खबर, हिंदू पक्ष को व्यासजी तहखाने में मिला पूजा का अधिकार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : ज्ञानवापी मामले में बड़ी खबर सामने आई है। वाराणसी जिला कोर्ट ने ज्ञानवापी के व्यास तहखाने में हिंदू पक्ष को पूजा करने का अधिकार दे दिया है। साथ ही कोर्ट ने प्रशासन को आदेश दिए हैं कि बैरिकेडिंग में 7 दिन के भीतर पूजा कराने की व्यवस्था की जाए। बताते चलें कि यह तहखाना मस्जिद के नीचे बना है। इसे हिंदू पक्ष के लिए मामले में बड़ी जीत माना जा रहा है। वहीं दूसरी ओर मुस्लिम पक्ष ने इस आदेश को हाई कोर्ट में चुनौती देने की बात कही है। कोर्ट ने 7 दिन के भीतर प्रशासन को अनुपालन कराने के दिए आदेश ज्ञानवापी स्थित व्यासजी के तहखाने में पूजा की मांग पर आज वाराणसी के जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत ने फैसला सुनाया है। अदालत ने तहखाने में पूजा करने की अनुमति दे दी है। https://samarneetinews.com/cm-yogi-said-what-was-trishul-doing-in-mosque-cms-big-statement-on-gyanvapi/...
UP DGP : यूपी के नए डीजीपी बने IPS प्रशांत कुमार

UP DGP : यूपी के नए डीजीपी बने IPS प्रशांत कुमार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : आईपीएस प्रशांत कुमार को राज्य सरकार ने यूपी पुलिस का नया मुखिया बनाया है। कार्यवाहक डीजीपी विजय कुमार के बुधवार को सेवानिवृत्त होने के बाद डीजी प्रशांत कुमार को यह जिम्मेदारी दी गई है। बताते चलें कि 1990 बैच के आईपीएस प्रशांत कुमार ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। सीएम योगी से मिलने पहुंचे डीजीपी आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके कालिदास मार्ग स्थित आवास पर डीजीपी प्रशांत कुमार ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री योगी ने उन्हें शुभकामनाएं और बधाई दी। https://samarneetinews.com/transfer-of-19-ias-in-up-dm-of-many-districts-including-kanpur-rampur-changed/ बीते करीब साढ़े 3 वर्ष से वह डीजी कानून-व्यवस्था के पद पर रहे हैं। साथ ही उनके पास ईओडब्ल्यू और स्टेट एसआईटी की भी जिम्मेदारी रही है। बताते चलें कि ऐसा चौथी बार हुआ है कि प्रदेश में कार्यवाहक डीजीपी नियु...
यूपी में 19 IAS के तबादले, आरके सिंह बने कानपुर के डीएम, निशा बनीं अमेठी जिलाधिकारी, कई और DM..

यूपी में 19 IAS के तबादले, आरके सिंह बने कानपुर के डीएम, निशा बनीं अमेठी जिलाधिकारी, कई और DM..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : यूपी में लोकसभा चुनाव से पहले तबादला एक्सप्रेस दौड़ पड़ी है। प्रदेश सरकार ने देर रात 19 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। कानपुर, गाजियाबाद और रामपुर-अमेठी समेत 8 जिलों में नए डीएम भेजे गए हैं। हालांकि, इनमें से कई अधिकारी ऐसे हैं, जो एक ही स्थान पर 3 साल से तैनात थे। इसलिए इन्हें चुनाव आयोग के निर्देश पर हटाया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि अभी कुछ और जिलों के डीएम भी बदले जा सकते हैं। अलीगढ़ के DM बनाए गए विशाख जी तबादलों के क्रम में कानपुर के डीएम को भी बदला गया है। गाजियाबाद के डीएम आरके सिंह को कानपुर नगर का जिलाधिकारी बनाया है। कानपुर नगर के डीएम विशाख जी. को अलीगढ़ का डीएम बनाकर भेजा गया है। वहीं फर्रुखाबाद के डीएम संजय कुमार सिंह-1 को रामपुर डीएम बनाया है। इंद्र विक्रम सिंह गाजियाबाद ...
लोकसभा चुनाव : डिंपल मैनपुरी, धर्मेंद्र बदायूं से…सपा ने 16 प्रत्याशियों की सूची जारी की

लोकसभा चुनाव : डिंपल मैनपुरी, धर्मेंद्र बदायूं से…सपा ने 16 प्रत्याशियों की सूची जारी की

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इनमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को मैनपुरी से प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं धर्मेंद्र यादव को बदायूं और उन्नाव से अनु टंडन को प्रत्याशी घोषित किया है। संभल से शाफिरकुर रहमान बर्क को टिकट इसी तरह बांदा से शिव शंकर सिंह पटेल को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं अकबरपुर से राजारामपाल और लखीमपुर खीरी से उत्कर्ष वर्मा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। https://samarneetinews.com/bjps-special-plan-for-10-seats-of-kanpur-bundelkhand-made-cluster-in-charge/ इसी तरह संभल से शाफिकुर रहमान बर्क, फिरोजाबाद से अक्षय यादव और एटा से देवेश शाक्य, धौररहरा से आनंद भदौरियां को प्रत्याशी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। यह है पूरी लिस्ट इसी क्रम में फर्रुखा...
भाजपा का कानपुर-बुंदेलखंड की 10 लोकसभा सीटों के लिए खास प्लान, इन्हें बनाया कलस्टर इंचार्ज

भाजपा का कानपुर-बुंदेलखंड की 10 लोकसभा सीटों के लिए खास प्लान, इन्हें बनाया कलस्टर इंचार्ज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ : लोकसभा 2024 चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा टाप गियर डाल चुकी है। पार्टी ने युद्धस्तर पर काम शुरू कर दिया है। एक-एक सीट के लिए खास रणनीति अपनाई जा रही है। पार्टी ने कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की सभी 10 लोकसभा सीटों को कुल 3 कलस्टर में बांट दिया है। जेपी नड्डा, शाह और पांडा आएंगे समीक्षा करने कानपुर के बाद बांदा और फिर झांसी को कलस्टर बनाया गया है। तैयारियों की गंभीरता को इसी बात से समझा जा सकता है कि इन क्लस्टरों की समीक्षा बैठकों को संबोधित करने फरवरी के दूसरे सप्ताह में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह और प्रदेश लोकसभा प्रभारी बैजयंत पांडा आ रहे हैं। कानपुर क्लस्टर का इंचार्ज क्षेत्रीय महामंत्री राम किशोर साहू को बनाया गया है। वहीं बांदा क्लस्टर इंचार्ज क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनिल यादव होंगे। https://samarneetinews.com/lok-sabha-2024-backgrou...
बरेली में परिवार के 5 लोग जिंदा जले, बाहर से लगा था ताला-हत्या की आशंका

बरेली में परिवार के 5 लोग जिंदा जले, बाहर से लगा था ताला-हत्या की आशंका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी के बरेली में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। एक ही परिवार के पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मरने वालों में पति-पत्नी और उनके तीन मासूम बच्चे शामिल हैं। जिस घर में यह घटना हुई है, उसमें बाहर से ताला लगा था। इसलिए आशंका है कि घटना हत्या की भी हो सकती है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हर बिंदु पर जांच की जा रही है। वहीं घटना से आसपास के लोग बुरी तरह से सहम से गए हैं। लोगों का कहना है कि उनको विश्वास नहीं हो रहा कि ऐसा कैसे हो गया। वहीं परिजनों और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है। बाहर से लगा था ताला, हत्या की आशंका जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीती रात यह बड़ी घटना हुई। बताते हैं कि फरीदपुर कस्बे के रहने वाले अजय गुप्ता उर्फ टिंकल हलवाई का काम करते थे...