Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

अगर उंगलियां चटकाते हैं आप भी तो तुरंत छोड़ें, वरना सेहत और आर्थिक स्थिति दोनों होंगी खराब..

If you crack your fingers then you should quit immediately

समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क : Cracking Knuckles Side Effects उंगलियां चटकाने की आदत आज आम बात बन गई है। हो सकता है कि आप भी उन लोगों में शामिल हों, जो उंगलियां चटकाते हैं। तनाव और अकेलेपन में अक्सर लोग यह हरकत करते हैं। इससे थोड़ा आराम से महसूस होता है। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो तुरंत यह आदत छोड़ दीजिए। क्योंकि उंगलियां चटकाने से आपकी सेहत और आर्थिक स्थिति दोनों खराब हो सकती है।

उंगलियां चटकाने से नुकसान के धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों कारण

हम इसलिए ऐसा कह रहे हैं, क्योंकि उंगलिया चटकाने से नुकसान होने के धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों ही तरह के कारण हैं। उंगलियां, गर्दन और पीठ को चटकाने से जोड़ों में ढीलेपन की समस्या के साथ गठिया की बीमारी हो सकती है। इससे आपके जोड़ कमजोर होते हैं।

ऐसे हड्डियों की सेहत को होता है कि उंगलियां चटकाने से नुकसान

दरअसल शरीर के जोड़ों में एक खास फ्लूड रहता है, लेकिन जब हम उंगलियां चटकाते हैं तो इससे फ्लूड की गैस रिलीज हो जाती है और इसके भीतर बनने वाले बबल्स फूट जाते हैं। इसीलिए उंगलियां चटकाने पर आवाज आती है। यह सेहत के लिए अच्छा नहीं है।

हाथों की पकड़ होती कमजोर, बढ़ता है गठिया की बीमारी का खतरा

हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर आप ज्यादा उंगलियां चटकाते हैं तो हाथों की ग्रिप यानी पकड़ कमजोर हो जाती है। साथ ही हाथों में सूजन की समस्या भी हो सकती है। इतना ही नहीं उंगलियां चटकाने से गठिया की बीमारी का खतरा भी कई गुना बढ़ जाता है। दूसरी इसके धार्मिक कारण भी हैं। ऐसा माना जाता है कि उंगलियां चटकाने वाले व्यक्ति से धन की देवी मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। इस कारण ऐसे व्यक्ति को आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इतना ही नहीं कुछ लोग तो यहां तक कहते हैं कि उंगलियां चटकाने से कुंडली में स्थित नौ ग्रह की स्थिति बिगड़ने की भी आशंका रहती है।

ये भी पढ़ें : 17 साल की नाबालिग चला रही थी सेक्स रैकेट, पुलिस छापे में खुलासा-4 महिलाएं मुक्त

ये भी पढ़ें : लखनऊ : अपार्टमेंट में सेक्स रैकेट, 3 विदेशी लड़कियां-दो पुरुष पकड़े गए, ब्यूटी-पार्लर..