अगर उंगलियां चटकाते हैं आप भी तो तुरंत छोड़ें, वरना सेहत और आर्थिक स्थिति दोनों होंगी खराब..
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क : Cracking Knuckles Side Effects उंगलियां चटकाने की आदत आज आम बात बन गई है। हो सकता है कि आप भी उन लोगों में शामिल हों, जो उंगलियां चटकाते हैं। तनाव और अकेलेपन में अक्सर लोग यह हरकत करते हैं। इससे थोड़ा आराम से महसूस होता है। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो तुरंत यह आदत छोड़ दीजिए। क्योंकि उंगलियां चटकाने से आपकी सेहत और आर्थिक स्थिति दोनों खराब हो सकती है।
उंगलियां चटकाने से नुकसान के धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों कारण
हम इसलिए ऐसा कह रहे हैं, क्योंकि उंगलिया चटकाने से नुकसान होने के धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों ही तरह के कारण हैं। उंगलियां, गर्दन और पीठ को चटकाने से जोड़ों में ढीलेपन की समस्या के साथ गठिया की बीमारी हो सकती है। इससे आपके जोड़ कमजोर होते हैं।
ऐसे हड्डियों की सेहत को होता है कि उंगलियां चटकाने से नुकसान
दरअसल शरीर के जोड़ों में एक खास फ्लूड रहता है, ...