Tuesday, August 25सही समय पर सच्ची खबर...

भारत

Lucknow : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह-डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया किसान पथ का निरीक्षण

Lucknow : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह-डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया किसान पथ का निरीक्षण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट निर्माणाधीन किसान पथ पहुंचकर निरीक्षण किया। निर्माण की स्थिति देखी। साथ ही बीकेटी में सीतापुर रोड को क्रास कर रहे ब्रिज को भी देखा। रक्षा मंत्री ने कहा कि 28 फरवरी तक आउटर रिंगरोड का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। कहा कि मार्च के पहले सप्ताह में इसका शुभारंभ भी हो जाएगा। रक्षा मंत्री के साथ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। सुल्तानपुर रोड से शुरू किया निरीक्षण जानकारी के अनुसार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने काफिले से साथ सुल्तानपुर रोड से निर्माणाधीन किसानपथ पर पहुंचे। वहीं से उन्होंने कामकाज का निरीक्षण भी शुरू कर दिया। सीतापुर रोड पर बन रहे ब्रिज को भी देखा इसी क्रम में करीब 1:30 बजे बख्शी का तालाब पहुंचे। सीतापुर रोड और रेलवे लाइन के ऊपर बनाए जा रहे ब्रिज का भी निरीक्षण किया। रक्षामंत्री ने...
लोकसभा चुनाव : शिवपाल यादव बदायूं से लड़ेंगे चुनाव, सपा प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी

लोकसभा चुनाव : शिवपाल यादव बदायूं से लड़ेंगे चुनाव, सपा प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : LokSabha Election2024 लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने पांच लोकसभा सीटों से प्रत्याशियों की घोषणा की है। इनमें पार्टी के कद्दावर नेता शिवपाल यादव का भी नाम है। उन्हें बदायूं से टिकट देकर मैदान में उतारा गया है। वाराणसी से सुरेंद्र पटेल, कैराना से इकरा हसन को टिकट वहीं कैराना से विधायक नाहिद हसन की बहन और पूर्व सांसद मुनव्वर हसन की बेटी इकरा हसन को टिकट दिया है। इसी तरह पार्टी ने बरेली लोकसभा सीट से प्रवीण सिंह ऐरन, हमीरपुर से अजेंद्र सिंह राजपूत को प्रत्याशी घोषित किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने वाराणसी से सुरेंद्र सिंह पटेल को मैदान में उतारा गया है। ये भी पढ़ें : UP Politics : स्वामी प्रसाद मौर्य का सपा से इस्तीफा, बोले-बनाऊंगा अपनी पार्टी   ये भी पढ़ें : UP Politics : पूर्व विधायक बृज...
UP Politics : स्वामी प्रसाद मौर्य का सपा से इस्तीफा, बोले-बनाऊंगा अपनी पार्टी 

UP Politics : स्वामी प्रसाद मौर्य का सपा से इस्तीफा, बोले-बनाऊंगा अपनी पार्टी 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : लोकसभा चुनाव के बाद सपा में रार का सिलसिला जारी है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा देने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। दरअसल, सपा से नाराज स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) पद से भी इस्तीफा दे दिया। बोले, अखिलेश यादव भटक गए हैं रास्ता उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेजेपत्र में कहा कि मैं इस्तीफा दे रहा हूं। इस्तीफा देने के बाद मीडिया से बातचीत में स्वामी प्रसाद ने कहा है कि अखिलेश यादव रास्ते से भटक गए हैं। उन्होंने कहा कि अब वह खुद अपनी पार्टी बनाएंगे। जल्द ही पार्टी के नाम का ऐलान करेंगे। कहा कि जैसे भी होगा, गठबंधन को मजबूत बनाने पर काम करूंगा। ये भी पढ़ें : UP Politics : पूर्व विधायक बृजेश प्रजापति ने सपा से दिया इस्तीफा ...
UP : अचानक बरेली पहुंचे सीएम योगी, पढ़िए यह खबर..

UP : अचानक बरेली पहुंचे सीएम योगी, पढ़िए यह खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : रविवार रात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अचानक बरेली पहुंचे। बताया जा रहा है कि वह सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। फिर सोमवार सुबह 8 बजे संभल जाएंगे। दरअसल, सीएम योगी का यह कार्यक्रम संभल के एंचोड़ा कंबोह में श्री कल्कि धाम के भूमि पूजन समारोह को लेकर है। वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं। सीएम योगी उनकी अगवानी करने के लिए वहां पहुंच रहे हैं। इसके बाद सीएम योगी सुबह 11 बजे वापस त्रिशूल एयरपोर्ट पर आएंगे। वहां 5 चेंज ओवर होगा। फिर सीएम योगी हेलीकाप्टर से लखनऊ रवाना हो जाएंगे। ये भी पढ़ें : UP Politics : सपा में एक और इस्तीफा, मौर्य के बाद महासचिव शेरवानी ने भी छोड़ी पार्टी  ...
UP Politics : सपा में एक और इस्तीफा, मौर्य के बाद महासचिव शेरवानी ने भी छोड़ी पार्टी

UP Politics : सपा में एक और इस्तीफा, मौर्य के बाद महासचिव शेरवानी ने भी छोड़ी पार्टी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : लोकसभा चुनाव 2024 से पहले समाजवादी पार्टी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफा देने के बाद अब सपा के राष्ट्रीय महासचिव सलीम शेरवानी ने भी पार्टी छोड़ दी है। बदायूं से सांसद रह चुके शेरवानी ने पार्टी छोड़ते समय आरोप भी लगाए हैं। दरअसल, राज्यसभा उम्मीदवारों की घोषणा के बाद पार्टी नेताओं की नाराजगी इस तरह से सामने आ रही है। राज्यसभा का टिकट न मिलने से नाराज शेरवानी को लेकर चर्चा है कि राज्यसभा का टिकट न मिलने की वजह से वह नाराज थे। बताया जा रहा है कि अपने इस्तीफे को लेकर अखिलेश यादव को लिखे पत्र में शेरवानी ने मुसलमानों की उपेक्षा का आरोप लगाया है। साथ ही पीडीए की उपेक्षा का भी आरोप लगाया है। बताते चलें कि इससे पहले स्वामी प्रसाद मौर्या भी पार्टी में इस पद से इस्तीफा दे चुके हैं। वहीं अपना दल नेता पल्लवी पटेल भी सपा पर पीडीए की उपेक्षा का आ...
जगद्गुरु रामभद्राचार्य और गीतकार गुलजार को ज्ञानपीठ-2024 सम्मान

जगद्गुरु रामभद्राचार्य और गीतकार गुलजार को ज्ञानपीठ-2024 सम्मान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : वर्ष 2024 के ज्ञानपीठ पुरस्कार के लिए नामों की घोषणा कर दी गई है। ज्ञानपीठ पुरस्कार इस बार प्रसिद्ध संस्कृत विद्वान जगद्गुरु रामभद्राचार्य और मशहूर गीतकार गुलजार को दिए जाएंगे। चयन समिति ने दोनों हस्तियों को नामित कर दिया है। बताते चलें कि जगद्गुरु रामभद्राचार्य यूपी के चित्रकूट के रहने वाले हैं। चयन समिति ने की नामों की घोषणा वह एक प्रख्यात विद्वान, रचनाकार, प्रवचनकार, दार्शनिक और हिंदू धर्मगुरु हैं। रामभद्राचार्य तुलसी पीठ नामक धार्मिक और सामाजिक सेवा संस्थान के संस्थापक भी हैं। चित्रकूट स्थित जगद्गुरु रामभद्राचार्य विकलांग विश्वविद्यालय के संस्थापक और आजीवन कुलाधिपति भी हैं। ये भी पढ़ें : ऐतिहासिक : सुप्रीम कोर्ट की इलेक्टोरल बांड पर तत्काल रोक, पढ़ें ! चुनावी चंदे से जुड़ी यह बड़ी खबर वहीं दूसरी ओर गुलजार बड़े गीतकार हैं। उनके लिखे गीत आज भी लोगों के ज...
UP : महिला इमराना ने टाइम बम का दिया था आर्डर, अब पुलिस कर रही पूछताछ

UP : महिला इमराना ने टाइम बम का दिया था आर्डर, अब पुलिस कर रही पूछताछ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : पश्चिमी यूपी के मुजफ्फरनगर में टाइम बोतल बम (आईईडी) बनवाने का आर्डर देने वाली महिला इमराना को एसटीएफ और पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। इमराना को एसटीएफ और शहर कोतवाली की संयुक्त टीम ने घर से पकड़ा है। पुलिस को पूरी उम्मीद है कि अब महिला की साजिश का खुलासा होगा। STF के बाद IB भी करेगी पूछताछ एसटीएफ के बाद अब दिल्ली से आईबी की टीम भी मुजफ्फरनगर पहुंचकर महिला इमराना से पूछताछ करेगी। बताया जा रहा है कि शामली के के बंतीखेड़ा गांव के आजाद की पत्नी इमराना दवाई देने और तंत्र-मंत्र का काम करती है। काफी समय से प्रेमपुरी में परिवार के साथ रहती है। ये भी पढ़ें : दंगल की ‘छोटी बबीता’ एक्ट्रेस सुहानी भटनागर का 19 साल की उम्र में निधन  बताते हैं कि उसका नेटवर्क काफी बड़ा है। बताते चलें कि शुक्रवार को एसटीएफ ने मिमलाना रोड के जावेद को गिरफ्तार किया था। चार टाइम बोतल बम...
दंगल की ‘छोटी बबीता’ एक्ट्रेस सुहानी भटनागर का 19 साल की उम्र में निधन

दंगल की ‘छोटी बबीता’ एक्ट्रेस सुहानी भटनागर का 19 साल की उम्र में निधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क : फिल्म इंडस्ट्री से आज एक और दुखद खबर सामने आई है। पहले टीवी एक्ट्रेस कविता चौधरी के निधन की खबर आई। अब आमिर खान की फिल्म दंगल में चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में नजर आईं छोटी बबीता यानी सुहानी भटनागर के निधन की भी खबर आ गई। दंगल फिल्म में किया था छोटी बबीता का रोल बताया जा रहा है कि बीमारी का इलाज करा रहीं सुहानी भटनागर का 19 साल की उम्र में दिल्ली में निधन हो गया। बताते हैं कि गलत ट्रीटमेंट की वजह से उनका निधन हुआ। उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था। डाक्टरों ने ट्रीटमेंट में जो दवाएं दीं, उनसे उनके पूरे शरीर में पानी भर गया। इसे लेकर उनका काफी समय से ट्रीटमेंट चल रहा था। बताते हैं कि सुहानी लंबे समय से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थीं। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को फरीदाबाद में हो रहा है। ये भी पढ़ें : नहीं रहीं दूरदर्शन के ‘उड़ान’ धारावाहिक की एक्ट...
नहीं रहीं दूरदर्शन के ‘उड़ान’ धारावाहिक की एक्ट्रेस कविता चौधरी

नहीं रहीं दूरदर्शन के ‘उड़ान’ धारावाहिक की एक्ट्रेस कविता चौधरी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क : 1980 के दशक में दूरदर्शन के लोकप्रिय धारावाहिक उड़ान में अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस कविता चौधरी अब नहीं रहीं। गुरुवार रात दिल का दौरा पड़ने से उनका अमृतसर के एक अस्पताल में निधन हो गया। 67 साल की कविता चौधरी ने टीवी सीरियल उड़ान के जरिए दर्शकों का दिल जीत लिया था। 1980 और 1990 के दशक में उन्होंने महिला सशक्तिकरण को लेकर एक अलग पहचान बनाई। 1980 के दशक में दर्शकों के दिलों में बनाई थी अलग जगह उड़ान टीवी सीरियल के अलावा वह सर्फ डिटर्जेंट विज्ञापनों और गृहिणी ललिता जी के रूप में दर्शकों के बीच लोकप्रिय रहीं। एक्ट्रेस के भतीजे अजय सयाल ने कविता चौधरी के निधन की जानकारी साझा की। बताते चलें कि एक्टिंग के अलावा कविता चौधरी ने धारावाहिक लिखने के साथ उसे निर्देशित भी किया था। बताते हैं कि यह धारावाहिक उनकी बड़ी बहन और पुलिस अधिकारी कंच...
यूपी में STF ने 4 टाइम बम किए बरामद, गिरफ्तार जावेद खोलेगा बड़ी साजिश

यूपी में STF ने 4 टाइम बम किए बरामद, गिरफ्तार जावेद खोलेगा बड़ी साजिश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : पश्चिमी यूपी के मुजफ्फरनगर में शहर कोतवाली क्षेत्र में यूपी एसटीएफ ने चार टाइम बम बरामद किए हैं। साथ ही एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार एसटीएफ मेरठ की टीम ने शहर कोतवाली क्षेत्र के खालापार मोहल्ले से एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से गुरुवार रात 4 टाइम बम बरामद किए हैं। पुलिस टीम ने आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है। एडीजी एसटीएफ अमिताभ यश के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। किसी महिला ने बनवाए थे चारों बम बताते हैं कि टाइम बम मुजफ्फरनगर में ही बनाए जा रहे थे। चारों टाइम बम बोतल बम (आईईडी) बरामद हुए हैं। माना जा रहा है कि बमों का इस्तेमाल सुनियोजित साजिश के तहत होना था। बताते हैं कि जावेद ने पूछताछ में स्वीकारा है कि बम खालापार इलाके में रहने वाली एक महिला ने ऑर्डर देकर बनवाए थे। अब एसटीएफ टीम महिला की तलाश में जुटी है। ये भी पढ़ें...