बुंदेलखंड में स्वतंत्र देव सिंह के हमीरपुर-महोबा में पेयजल योजनाओं के ताबड़तोड़ निरीक्षण
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो (बांदा) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बुंदेलखंड में हर घर में नल से जल पहुंचाने के के संकल्प को पूरा करने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ और उनकी सरकार पूरी तरह एक्शन मोड पर आई है। हाल ही में सीएम योगी ने बुंदेलखंड में प्रवास कर पेयजल परियोजनाओं की समीक्षा की बात कही थी। ठीक इसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष/जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बुंदेलखंड के दौरे पर पहुंचे हैं।
रामसेरा-उर्मिला डैम व धर्वरा सिजवाहा योजना का स्थलीय निरीक्षण
आज स्वतंत्र देव सिंह ने हमीरपुर और महोबा में पेयजल योजनाओं से जुड़े कार्यों की समीक्षा की। साथ ही स्थलीय निरीक्षण भी किया।
आज महोबा में स्वतंत्र देव सिंह ने कलेक्ट्रेट में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जल जीवन मिशन की प्रगति पर प्रजेंटेशन देखा। कार्यों से जुड़ी पूरी जानकारी ली। इस दौरान बांदा जिले के साथ चित्रकूट और हमीरपुर के साथ-साथ...








