Thursday, April 18सही समय पर सच्ची खबर...

Author: SamarNeeti

अब देना होगा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स, पढ़िए ! किस गाड़ी पर कितने देने होंगे रुपए..

अब देना होगा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स, पढ़िए ! किस गाड़ी पर कितने देने होंगे रुपए..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर अब सफर महंगा होगा। खासकर कार वालों को पेट्रोल के साथ-साथ टोल टैक्स की कीमत भी चुकानी पड़ेगी। जी हां, दिसंबर से बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स लगने जा रहा है। शासन में उच्चस्तर पर इसके लिए सहमति बन चुकी है। माना जा रहा है कि अप्रैल से टोल टैक्स वसूलने का काम शुरू हो जाएगा। इसके लिए सभी प्रक्रियां तेजी से पूरी की जा रही हैं। कौन सी गाड़ी पर कितना टोल टैक्स जानकारी के अनुसार कारों पर 610 रुपए और हल्के कॉमर्शियल वाहनों की दरें 965 रुपए प्रस्तावित हैं। इस टोल टैक्स वसूली के लिए यूपीडा जल्द ही टेंडर निकालने की तैयारी में है। बताते चलें कि इस एक्सप्रेसवे के जरिए बुंदेलखंड क्षेत्र सीधे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से जुड़ा है। टैक्स दरें भी प्रस्तावित कर दी गई हैं। अब बस औद्योगिक विकास विभाग की ओर से कुछ ही दिन में शासनादेश जारी होना बाकी है...
Banda : अध्यक्ष बने होरीलाल और बालकृष्ण मंत्री..

Banda : अध्यक्ष बने होरीलाल और बालकृष्ण मंत्री..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ जनपद (बांदा) का चुनाव रविवार को सदर तहसील सभागार में संपन्न हुआ। पर्यवेक्षक पूर्व प्रांतीय महामंत्री कुंवर बिहारी निगम और चुनाव अधिकारी पूर्व जिलाध्यक्ष मधुराज प्रजापति रहे। दोनों की देखरेख में चुनाव हुआ। चुनाव में सर्वसम्मति से होरीलाल को जिलाध्यक्ष, बालकृष्ण शिवहरे को जिला मंत्री, कमलेश श्रीवास को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, इशहाक अहमद को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, मोहन साहू को उपमंत्री, छंगूराम वर्मा को कोषाध्यक्ष और गुलाब सिंह ऑडीटर चुने गए। इसके बाद पर्यवेक्षक कुंवर बिहारी ने निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। ये भी पढ़ें : समरनीति न्यूज आफिस में ARTO से ओवरलोडिंग-ट्रैफिक रूल्स और एक्सीडेंट पर दो टूक सवाल, पढ़िए खास खबर..   ...
बांदा की बेटी नेहा का धमाल, Actress भाग्यश्री ने दिया अवार्ड

बांदा की बेटी नेहा का धमाल, Actress भाग्यश्री ने दिया अवार्ड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : फिल्मी जगत में बांदा की बेटी नेहा कश्यप ने एक बार फिर अपनों का नाम रोशन किया है। कानपुर के पनकी में स्थित एक होटल में स्काई हिल फैशन वीक-2023 का आयोजन हुआ। मॉडल नेहा कश्यप ने स्पेशल वॉक कर अपना जलवा बिखेरा। उन्हें बालीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री व आयोजक दीपक परवानी ने अवार्ड देते हुए सम्मानित किया। कई वेबसीरीज में काम कर रही हैं नेहा बताते हैं कि मैने प्यार किया फिल्म से अभिनय की दुनिया में नया रिकार्ड बनाने वालीं अभिनेत्री भाग्यश्री ने माडल नेहा कश्यप की सराहना की। नेहा का कहना है कि वह मॉडलिंग में कैरियर बना रही हैं। कुछ ही दिन में उनकी एक गानों की अल्बम भी आ रही है। इसमें उन्होंने अभिनय भी किया है। नेहा ने यह भी कहा कि वह कई वेबसीरीज मूवी में काम कर रही हैं। लगातार अभिनय के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। नेहा की इस सफलता से उनके परिवार और परिचित लोग काफी...
समरनीति न्यूज आफिस में ARTO : ओवरलोडिंग-ट्रैफिक-एक्सीडेंट पर दो टूक सवाल, पढ़िए खबर..

समरनीति न्यूज आफिस में ARTO : ओवरलोडिंग-ट्रैफिक-एक्सीडेंट पर दो टूक सवाल, पढ़िए खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा :  'समरनीति न्यूज आफिस' बांदा में आज चित्रकूटधाम मंडल के बांदा मुख्यालय के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (ARTO) शंकरजी सिंह अतिथि के रूप में मौजूद रहे। हमने एआरटीओ शंकरजी सिंह से ओवरलोडिंग, एक्सीडेंट और यातायात नियमों के टूटने जैसे मुद्दों पर खुलकर बात की। लगातार बढ़ते हादसों की चुनौतियों से निपटने और यातायात नियमों से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ एक्शन को लेकर भी सवाल पूछे। साहित्य के क्षेत्र में गहरी पकड़ रखने वाले एआरटीओ शंकरजी हाल में ही लखनऊ में वर्ष 2021 के श्रीधर पाठक पुरस्कार से सम्मानित हुए हैं। वह काफी सुलझे व्यक्तित्व और सरल स्वभाव के व्यक्ति हैं। ऐसे में उन्होंने सभी सवालों का बड़ी बेबाकी और शानदार ढंग से जवाब दिया। उनसे बातचीत के ये हैं प्रमुख अशं.. बांदा के आरटीओ दफ्तर में स्टाप की काफी किल्लत है, जबकि यह मंडल मुख्यालय का आरटीओ कार्यालय है। इतने कम स...
Banda : पुष्पा की लाश के टुकड़े पाॅलिथीन में भरकर ले जाने पड़े, डंपर ने घसीटा था साढ़े 3 किमी तक..

Banda : पुष्पा की लाश के टुकड़े पाॅलिथीन में भरकर ले जाने पड़े, डंपर ने घसीटा था साढ़े 3 किमी तक..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में बुधवार को स्कूटी सवार महिला को एक डंपर ने कई किलोमीटर तक घसीटा था। बांदा कृषि विश्वविद्यालय में नौकरी करने वाली इस महिला की बेहद दर्दनाक मौत हुई। बाद में ट्रक में आग लगी और उसमें स्कूटी और महिला का शव भी बुरी तरह से जल गया था। शरीर से धड़ के कई हिस्से गायब हो चुके थे। घटना को भले ही 24 घंटे बीत चुके हों, लेकिन प्रत्यक्षदर्शी आज भी इस वाक्या को भूला नहीं पा रहे हैं। कृषि विश्वविद्यालय में थीं कार्यरत, खौफनाक था हादसा हादसे में जिंदा जलीं पुष्पा सिंह का शव आज पाॅलिथीन में मांस के लोथड़े के रूप में भरकर ले जाया गया। हादसा बेहद खौफनाक है तो पुष्पा की मौत परिवार के लिए बड़ा सदमा हैं। पति की कैंसर से हो चुकी है मौत दरअसल, पुष्पा सिंह (32) के दो छोटे बच्चे हैं। उनके पति का रंजीत सिंह का कुछ साल पहले निधन हो गया था। उन्हीं की जगह पर...
UP : नागिन की लाश पर नाग का पहरा, नेवले ने रात में मार डाला

UP : नागिन की लाश पर नाग का पहरा, नेवले ने रात में मार डाला

Breaking News, फोटो, भारत
समरनीति न्यूज, बदायूं : आपने फिल्मों में नाग और नागिन की कहानी तो सुनी होगी। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में भी कुछ ऐसा ही हुआ। एक नागिन को रात में नेवले ने मार डाला। अब उसका जोड़ीदार नाग, नागिन की लाश के पास बैठा पहरा दे रहा है। यह सब देखने के लिए लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। कुछ लोगों ने यह वाक्या कैमरे में भी कैद किया है। दरअसल, बदायूं जिले में यह जो कुछ हुआ वह किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। लोगों के बीच कौतूहल का विषय बना मामला यह पूरा मामला जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के नगला डल्लू का है। लोगों का कहना है कि वहां एक नाग और नागिन का जोड़ा अक्सर देखा जाता था। बीता रात एक नेवले ने नागिन को मार डाला। इसके बाद से नाग फन फैलाकर वहां पहला दे रहा है। शायद उसे डर है कि कोई नागिन के मृत शरीर को नुकसान न पहुंचा दे। जिस जगह पर यह वाक्या हुआ है, वहां पास में एक देव स्थान है। ये भी पढ़ें ...
उर्फी जावेद फैला रहीं सड़कों पर अश्लीलता, बीजेपी नेता ने की कार्रवाई की मांग

उर्फी जावेद फैला रहीं सड़कों पर अश्लीलता, बीजेपी नेता ने की कार्रवाई की मांग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क : बीजेपी नेता चित्रा वाघ ने बड़ा बयान दिया है। चित्रा ने उर्फी जावेद को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि उर्फी मुंबई की सड़कों पर अश्लीलता फैला रही हैं। सभी देख रहे हैं कि उर्फी क्या कर रही हैं। चित्रा वाघ ने कहा कि उन्होंने मुंबई के पुलिस आयुक्त से मुलाकात करते हुए उर्फी के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की है। चित्रा ने कहा है कि एक महिला ने उन्हें वीडियो लिंक भेजे थे। लिंक खोला तो पता चला कि ये महिला उर्फी जावेद मुंबई की सड़कों पर अश्लीलता फैला रही हौ। चित्रा ने कहा कि उर्फी के ऐसे बहुत से वीडियो हैं जो अश्लीलता फैलाने का काम करते हैं। कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी की आड़ में जो लोग इसे सपोर्ट कर रहे हैं, वे लोग भी गलत हैं। बताते चलें कि उर्फी जावेद की काफी बोल्ड और अजीब ड्रेस वाली फोटोज और वीडियोज वायरल होते रहे हैं। ये भी पढ़ें : Urfi Javed : बोल्ड फोटो...
Banda : अस्पताल में मरीज के बेड पर कुत्ता चढ़ा, जांच को पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट, डीएम को रिपोर्ट

Banda : अस्पताल में मरीज के बेड पर कुत्ता चढ़ा, जांच को पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट, डीएम को रिपोर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : जिला अस्पताल में फैली गंदगी और अव्यवस्था किसी से छिपी नहीं है। मरीजों की दुर्गती की अलग ही कहानी है। इसी बीच बांदा जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में 31 दिसंबर की शाम एक मरीज के बेड पर कुत्ता चढ़कर बिस्कुट खा गया था। इसके अलावा आवारा मवेशी में वार्ड परिसर घूमता दिखाई दिया। दोनों का वीडियो वायरल हुआ था जिसके बाद बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच की। जिलाधिकारी को भेजी गई मामले की रिपोर्ट ड्यूटी पर तैनात डाक्टर समेत फार्मासिस्ट और वार्ड ब्याय से सवाल-जबाव किए। फिर जांच रिपोर्ट डीएम को भेजी है, जिस मरीज के बेड पर कुत्ता चढ़ा था, उसका नाम बुजुर्ग भैरमदीन (90) है। वह अतर्रा के रहने वाले हैं। संबंधित वीडियो वायरल होने के बाद डीएम दीपा रंजन ने बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट राजेश वर्मा को जांच के लिए भेजा था। बताते हैं कि सिटी मजिस्ट्रेट ने डॉ. शिवचं...
दरिंदा बना प्रेमी, झगड़े के बाद प्रेमिका की अंगुली और हाथ की नस काटकर हाईवे पर फेंका

दरिंदा बना प्रेमी, झगड़े के बाद प्रेमिका की अंगुली और हाथ की नस काटकर हाईवे पर फेंका

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : प्रेमिका से झगड़े के बाद एक प्रेमी दरिंदा बन बैठा। उसने प्रेमिका बुरी तरह पीटा। फिर उसके हाथ की अंगुली काटकर अलग कर दीं। फिर हाथ की नस काटकर हाइवे पर फेंककर वहां से फरार हो गया। घटना कानपुर के जाजमऊ की है। लोगों ने लड़की को वहां पड़े देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लहूलुहान लड़की को उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया है। वहां से उसे उर्सला रेफर कर दिया गया है। बताया जाता है कि जाजमऊ थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 24 साल की लड़की की कुछ साल पहले एक व्यक्ति से शादी हुई थी। मिलने बुलाया, बाइक पर घुमाया, फिर नस व अंगुली काटकर फेंका पति मुंबई में रहकर काम करता है। लड़की के दो बेटियां भी हैं। अब लड़की ससुराल से अलग कमरा लेकर रहती है। इसी बीच उसका एक युवक से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। बुधवार शाम को सोनू नाम के प्रेमी ने उसे मिलने के लिए बुलाया। वहां से दोनों बाइक से घूमने ग...
UP : जिस महिला को डाक्टर ने बताया मृत, उसने अंतिम संस्कार से पहले घर पर पी चाय, चौंकाने वाली खबर..

UP : जिस महिला को डाक्टर ने बताया मृत, उसने अंतिम संस्कार से पहले घर पर पी चाय, चौंकाने वाली खबर..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, फिरोजाबाद : कभी-कभी इंसान की जिंदगी में कुछ चमत्कार सभी चौंका जाते हैं। ऐसा ही एक मामला फिरोजाबाद जिले में सामने आया। एक महिला मौत के बाद भी जी उठीं। डाक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। रिश्ते-नातेदार उनके अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुट गए। परिवार के लोग महिला को मृत समझकर घर ला ही रहे थे कि रास्ते में महिला अचानक जाग उठीं और बातचीत करने लगीं। इसके बाद परिवार के लोगों ने उन्हें घर लाकर चाय पिलाई। हालांकि बुधवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। बाद में उनका अंतिम संस्कार किया गया। अगले दिन दम तोड़ा, फिर हुआ अंतिम संस्कार मामला फिरोजाबाद के थाना जसराना क्षेत्र के गांव विलासपुर से जुड़ा है। वहां रहने वाले सुघर सिंह की पत्नी हरिभेजी (81) की तबीयत खराब हो गई थी। परिजनों ने उन्हें 23 दिसंबर को फिरोजाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार को डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित करत...