Friday, April 26सही समय पर सच्ची खबर...

दरिंदा बना प्रेमी, झगड़े के बाद प्रेमिका की अंगुली और हाथ की नस काटकर हाईवे पर फेंका

UP: 2 including VDO charged with gangrape, FIR registered

समरनीति न्यूज, कानपुर : प्रेमिका से झगड़े के बाद एक प्रेमी दरिंदा बन बैठा। उसने प्रेमिका बुरी तरह पीटा। फिर उसके हाथ की अंगुली काटकर अलग कर दीं। फिर हाथ की नस काटकर हाइवे पर फेंककर वहां से फरार हो गया। घटना कानपुर के जाजमऊ की है। लोगों ने लड़की को वहां पड़े देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लहूलुहान लड़की को उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया है। वहां से उसे उर्सला रेफर कर दिया गया है। बताया जाता है कि जाजमऊ थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 24 साल की लड़की की कुछ साल पहले एक व्यक्ति से शादी हुई थी।

मिलने बुलाया, बाइक पर घुमाया, फिर नस व अंगुली काटकर फेंका

पति मुंबई में रहकर काम करता है। लड़की के दो बेटियां भी हैं। अब लड़की ससुराल से अलग कमरा लेकर रहती है। इसी बीच उसका एक युवक से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। बुधवार शाम को सोनू नाम के प्रेमी ने उसे मिलने के लिए बुलाया। वहां से दोनों बाइक से घूमने गए।

ये भी पढ़ें : Shradha Murder : दरिंदे आफताब ने प्रेमिका श्रद्धा की हत्या की, 35 टुकड़े कर जगह-जगह फेंका, पुलिस भी हैरान

बताते हैं कि जाजमऊ चेकपोस्ट के पास दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। तभी युवक इतना आक्रोशित हो गया कि वह दरिंदा बन बैठा। उसने धारदार हथियार से लड़की के हाथ की नस काट दी।

लड़की की मां ने पुलिस को दी तहरीर, दो बेटियों की मां है युवती

फिर उसके हाथ की अंगुली भी काट दीं। बाद में लड़की को हाइवे पर फेंककर भाग गया। राहगीरों ने लड़की को खून से लतपत हालत में पड़ा देखा तो पुलसि को सूचना दी। जाजमऊ थाना का फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। वहां से युवती को उर्सला रेफर कर दिया गया है। जाजमऊ थाना प्रभारी अशोक दुबे का कहना है कि पूछताछ में पता चला है कि महिला का पति मुंबई में काम करता है। महिला का किसी युवक से प्रेमप्रसंग चल रहा है। महिला को अभी होश नहीं है। जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें : Banda : प्यार में धोखा-शारीरिक संबंध बनाए, फिर बेचने की थी तैयारी, पुलिस..