Wednesday, May 1सही समय पर सच्ची खबर...

UP : नागिन की लाश पर नाग का पहरा, नेवले ने रात में मार डाला

UP : Nag's dead body was guarded by mongoose, killed in night in Badaun

समरनीति न्यूज, बदायूं : आपने फिल्मों में नाग और नागिन की कहानी तो सुनी होगी। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में भी कुछ ऐसा ही हुआ। एक नागिन को रात में नेवले ने मार डाला। अब उसका जोड़ीदार नाग, नागिन की लाश के पास बैठा पहरा दे रहा है। यह सब देखने के लिए लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। कुछ लोगों ने यह वाक्या कैमरे में भी कैद किया है। दरअसल, बदायूं जिले में यह जो कुछ हुआ वह किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है।

लोगों के बीच कौतूहल का विषय बना मामला

यह पूरा मामला जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के नगला डल्लू का है। लोगों का कहना है कि वहां एक नाग और नागिन का जोड़ा अक्सर देखा जाता था। बीता रात एक नेवले ने नागिन को मार डाला। इसके बाद से नाग फन फैलाकर वहां पहला दे रहा है। शायद उसे डर है कि कोई नागिन के मृत शरीर को नुकसान न पहुंचा दे। जिस जगह पर यह वाक्या हुआ है, वहां पास में एक देव स्थान है।

ये भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट से आजम को झटका, यूपी से बाहर केस ट्रांसफर की मांग खारिज..  

लोग यहां तक कहते हैं कि देव स्थान पर नाग-नागिन का जोड़ा अक्सर देखा जाता रहा है। पूरा मामला लोगों के बीच कौतूहल का विषय बना है। लोग काफी दूर-दूर क्षेत्र से देखने के लिए मौके पर पहुंच रहे हैं। सोशल मीडिया पर पूरा मामला छाया हुआ है। लोगों का कहना है कि इससे पहले उन्होंने फिल्मों में ही ऐसा कुछ देखा और सुना था। लोगों के बीच घटना को लेकर अलग-अलग तरह से चर्चा है।

ये भी पढ़ें : UP : जिस महिला को डाक्टर ने बताया मृत, उसने अंतिम संस्कार से पहले घर पर पी चाय, चौंकाने वाली खबर..