Thursday, April 18सही समय पर सच्ची खबर...

Update-UP Big Breaking : जिला पंचायत के लिए नया आरक्षण जारी, पढ़िए पूरी सूची..

UP Big Breaking : New reservation for district panchayat released, read full list

समरनीति न्यूज, ब्यूरो : जिला पंचायत के लिए शासन ने नई आरक्षण सूची जारी कर दी है। नई सूची में प्रदेश के 6 जिलों को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है, जबकि अनुसूचित जाति के लिए 10 जिले आरक्षित किए गए हैं। इसी तरह ओबीसी महिला के लिए 7 जिले आरक्षित हुए हैं। वहीं ओबीसी के लिए 13 जिले आरक्षित किए गए हैं। इसी तरह 12 जिले महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं, जबकि 27 जिलों में कोई आरक्षण नहीं है। इसके साथ ही जिलों में पंचायत चुुनाव को सरगर्मियां बढ़ गई हैं। नए सिरे से उम्मीदवारों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

प्रदेशभर में जिलेवार आरक्षण व्यवस्था

अनुसूचित जाति महिला के लिए 6 जिले आरक्षित

शामली, बागपत, कौशांबी, लखनऊ, सीतापुर, हरदोई।

अनुसूचित जाति के लिए 10 जिले आरक्षित

कानपुर, औरैया, चित्रकूट, महोबा, झांसी, जालौन , बाराबंकी, खीरी, रायबरेली और मिर्जापुर।

ओबीसी महिला के लिए 7 जिले आरक्षित

बदायूं, संभल, एटा, कुशीनगर, बरेली, हापुड़, वाराणसी।

ओबीसी के लिए 13 जिले आरक्षित

आजमगढ़, बलिया, इटावा, फर्रुखाबाद, बांदा, ललितपुर, अंबेडकरनगर, पीलीभीत, बस्ती, संतकबीरनगर, चंदौली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर।

12 जिले महिलाओं के लिए आरक्षित

बहराइच, प्रतापगढ़, जौनपुर, सिद्धार्थनगर, गाजीपुर , आगरा, सुल्तानपुर, बुलंदशहर, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, बलरामपुर, अलीगढ़।

इन 27 जिलों में कोई आरक्षण नहीं 

गोरखपुर, गोंडा, प्रयागराज, बिजनौर, उन्नाव, मेरठ, रामपुर, फतेहपुर, मथुरा, अयोध्या, देवरिया, महाराजगंज, अमेठी, श्रावस्ती, कानपुर देहात, अमरोहा, हाथरस, भदोही, गाजियाबाद, कन्नौज, मऊ, कासगंज, मैनपुरी, फिरोजाबाद, सोनभद्र, हमीरपुर और नोएडा।

ये भी पढ़ें : Update Big News- बदलेगी आरक्षण सूची, यूपी पंचायत चुनाव पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला