Saturday, April 20सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा के आयुक्त, जौनपुर-बागपत के Dm समेत 15 IAS अफसरों के तबादले

UP : Two IAS and 4 PCS officers transferred

समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी सरकार ने पंचायत चुनाव से पहले आज शनिवार रात चित्रकूटधाम मंडल यानी बांदा के कमिश्नर और जौनपुर व बागपत के जिलाधिकारियों समेत कुल 15 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादलों के इस क्रम में बांदा के कमिश्नर गौरव दयाल को अलीगढ़ का आयुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं जौनपुर के जिलाधिकारी रहे दिनेश कुमार सिंह को चित्रकूटधाम मंडल का आयुक्त बनाया गया है। इसी तरह पदोन्नति के बाद से प्रतीक्षा सूची में शामिल योगेश्वर राम को विंध्याचलधाम मंडल का आयुक्त किया गया है। इस दौरान प्रतीक्षा सूची में शामिल कई आईएएस अधिकारियों को जिलों और मंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

राजकमल यादव बागपत डीएम बने

वहीं मनीष वर्मा को जौनपुर का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह राजकमल यादव को बागपत का जिलाधिकारी बनाया गया है। बागपत की जिलाधिकारी रहीं शकुंतला गौतम को स्थानीय निकाय के निदेशक पद पर नियुक्ति दी गई है। विंध्याचलधाम मंडल की आयुक्त रहीं प्रीती शुक्ला को सचिव खाद्य विभाग बना दिया गया है।

ये भी पढ़ें : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ‘समरनीति न्यूज’ कार्यालय का किया उद्घाटन, विश्वसनीयता-निष्पक्षता को सराहा 

वहीं अलीगढ़ के कमिश्नर रहे गौरीशंकर प्रियदर्शी को चिकित्सा सचिव नियुक्त किया गया है। निदेशक स्थानीय निकाय रहीं डा. काजल को विशेष सचिव बेसिक शिक्षा के पद पर नियुक्ति दी गई है। वहीं प्रतीक्षारत सूची में शामिल संजय कुमार को सचिव वित्त बताया गया है। इसी क्रम में शिवाकांत द्विवेदी को विशेष सचिव अल्पसंख्यक कल्याण के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं वंदना वर्मा को निदेशक पिछड़ा वर्ग कल्याण के साथ पिछड़ा वर्ग विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार भी दे दिया गया है।

ये भी पढ़ें : 69 साल की Actress रजनी ने टार्न जींस में फोटोशूट कराया, फैंस से मिला प्यार, कुछ ने ट्रोल किया