Friday, May 3सही समय पर सच्ची खबर...

खतरनाक : बांदा में संकट मोचन मंदिर के पास हादसे की वजह बन सकता है यह टूटा एंगल

In Banda City broken angle could be reason for accident near Sankat Mochan Temple

समरनीति न्यूज, बांदा : शहर के संकट मोचन मंदिर के आगे तिराहे पर लगा लोहे का एंगल टूटकर लटक गया है। यह एंगल बड़े हादसे का कारण बन सकता है। यह बेहद खतरनाक ढंग से सड़क पर लटका हुआ है।

In Banda City broken angle could be reason for accident near Sankat Mochan Temple

रात में तोड़ देते हैं वाहन चालक

शहर के रहने वाले सम्मानित नागरिक जेपी गुप्ता ने इसकी फोटो ‘समरनीति न्यूज’ को भेजी है, ताकि प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित कराया जा सके। समस्या से निजात मिल जाए।

ये भी पढ़ें : बांदा के आयुक्त, जौनपुर-बागपत के Dm समेत 15 IAS अफसरों के तबादले

दरअसल, इस एंगल को शहर में बड़े वाहनों खासकर बालू लदे ओवरलोड ट्रक व ट्रैक्टरों की आवाजाही रोकने के लिए लगाया जाता है, लेकिन चंद ही घंटों बाद अवैध वाहनों की आवाजाही करने वाले बालू लदे ट्रैक्टर इसे तोड़कर गिरा देते हैं।

In Banda City broken angle could be reason for accident near Sankat Mochan Temple

इसके बाद कई-कई दिन तक इसी तरह एंगल लटके रहते हैं। यह शहर का मुख्य और व्यस्तम इलाका है। हजारों लोग दो पहिया और चार पहिया वाहनों से या साइकिल और पैदल गुजरते हैं जिनके लिए ये टूटे एंगल खतरनाक साबित हो सकते हैं। टूटा हुआ एंगल जानलेवा भी साबित हो सकता है।

ये भी पढ़ें : UP Wheather : सुबह-शाम टहलने से बचें, भीषण ठंड की चपेट में प्रदेश