Monday, September 7सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

बांदा में 12 दिन बाद मौत से हारी ‘रोशनी’, रेप में असफल रहने पर जिंदा जलाने का आरोप, दो युवकों के खिलाफ मुकदमा

बांदा में 12 दिन बाद मौत से हारी ‘रोशनी’, रेप में असफल रहने पर जिंदा जलाने का आरोप, दो युवकों के खिलाफ मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में 14 साल की एक लड़की से दुष्कर्म के प्रयास में असफल रहने से गुस्साए दो दरिंदों ने उसे तेल डालकर जिंदा जला दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, पुलिस ने मामले में शुरूआत में घोर लापरवाही दिखाते हुए कोई मामला दर्ज नहीं किया। जैसे ही लड़की की मौत की खबर मिली तो पुलिस ने तेजी दिखाते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ और गैरइरादतन हत्या जैसे संगीन धाराओं में मुकदमा दर्जकर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन की जा रही है। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। 12 दिन पहले हुई थी वारदात, मौत से लड़ रही थी रोशनी   बताया जाता है कि पैलानी थाना क्षेत्र के चंदवारा गांव निवासी रोशनी (14) पुत्री शंकर यादव की बेटी बीती 3 जून को संदिग्ध परिस्थितियों में बुरी तरह से झुलस गई थी। परिवार के लोगों ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्...
बांदा में जमीनी विवाद में दो पक्षों में चलीं लाठी और गोलियां, छह लोग हुए घायल

बांदा में जमीनी विवाद में दो पक्षों में चलीं लाठी और गोलियां, छह लोग हुए घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जमीन को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर गोलियां और लाठियां चलीं। इस दौरान छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज किया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने गोली चलने वाली बात को अफवाह बताया है। पुलिस ने गोली चलने की बात नकारी  बताते हैं कि देहात कोतवाली क्षेत्र के बरगहनी गांव निवासी शिवविजय (25) का जमीन पर कब्जे को लेकर अपने पड़ोसी देवेंद्र सिंह से विवाद चल रहा है। शुक्रवार रात शिवविजय घर के बाहर बैठा था। इसी दौरान उसका पड़ोसी से विवाद शुरू हो गया। बताते हैं कि दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठियां चलीं। चर्चा है कि इस दौरान गोलियां भी चलीं। इतना ही नहीं छर्रे लगने से कुछ लोग घायल हो गए। ये भी पढ़ेंः बांदा में दर्दनाक हादसाः गंगा ...
बांदा में अधिवक्ताओं ने आयोजित की शोकसभा, वरिष्ठ साथी को दी श्रद्धांजलि

बांदा में अधिवक्ताओं ने आयोजित की शोकसभा, वरिष्ठ साथी को दी श्रद्धांजलि

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिला अधिवक्ता संघ हाल में आज एक शोकसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान साथी के निधन पर अधिवक्ताओं ने एकत्रित होकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही श्रद्धांजलि भी अर्पित की। सुबह साढ़े 10 बजे हुई शोकसभा की अध्यक्षता बार संघ के जिलाध्यक्ष सुबीर सिंह गौर ने की। संचालन महासचिव जयकरण वर्मा ने किया। एक दिन पहले हादसे में हुई थी वरिष्ठ अधिवक्ता की मौत  बताते चलें कि बीते दिवस 14 जून को बांदा के वरिष्ठ अधिवक्ता सदाशिव त्रिपाठी (58) की देहात कोतवाली क्षेत्र में गुरेह गांव के पास सड़क हादसे में मौत हो गई थी जबकि उनका बेटा संदीप इस हादसे में बाल-बाल बच गया था। उनके निधन से अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई थी। इसी को लेकर बार संघ के पदाधिकारियों ने आज शोकसभा का आयोजन किया। ये भी पढ़ेंः बांदा में सड़क हादसा, बाइक सवार वरिष्ठ अधिवक्ता की मौत, बाल-बाल बचा बेटा, 15 को ...
चित्रकूट में महिला की बेरहमी से हत्या, अर्द्धनग्न हालत में मिले शव को देखकर दुष्कर्म की आशंका

चित्रकूट में महिला की बेरहमी से हत्या, अर्द्धनग्न हालत में मिले शव को देखकर दुष्कर्म की आशंका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः जिले में एक महिला की ईंटों से सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। महिला का शव अर्द्धनग्न हालात में पड़ा मिला है। इससे आशंका जताई जा रही है कि उसके साथ हत्या से पहले दुष्कर्म भी हुआ है। यह घटना जिल के बरगढ़ थाना क्षेत्र की है। मृतका की उम्र लगभग 35 साल  उधर, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास के लोग महिला को नहीं पहचान सके हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की उम्र लगभग 35 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। इस हालत में महिला का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। ये भी पढ़ेंः चित्रकूट में मुंबई से दरभंगा जा रही पवन एक्सप्रेस में लगी आग, ऐसे बचीं बाल-बाल हजारों जानें.....
बांदा में सड़क हादसा, बाइक सवार वरिष्ठ अधिवक्ता की मौत, बाल-बाल बचा बेटा, 15 को होगी शोकसभा

बांदा में सड़क हादसा, बाइक सवार वरिष्ठ अधिवक्ता की मौत, बाल-बाल बचा बेटा, 15 को होगी शोकसभा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में तेज रफ्तार दौड़ते बालू लदे ट्रक अब जानलेवा बन चुके हैं। शुक्रवार को एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए बांदा के वरिष्ठ अधिवक्ता की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उनका बेटा घायल हो गया। यह हादसा देहात कोतवाली क्षेत्र में गुरेह गांव के पास हुआ। वहीं साथी की मृत्यु के समाचार से अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। बांदा से कई अधिवक्ता मौके पर भी पहुंचे। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। समधी के पिता के अंतिम संस्कार से लौटते वक्त हादसा बताया जाता है कि शहर के कटरा मुहल्ले में रहने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता सदाशिव त्रिपाठी (58) आज बेटे संदीप के साथ अपने समधी के पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने सहेवा गांव गए थे। वहां से पिता-पुत्र दोनों बाइक से दोपहर करीब डेढ़ बजे लौटकर घर आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरेह गांव के पास पीछ...
जेल में तैयार हुई गैंगरेप की कहानी में 50 हजार के लिए नाबालिग बन बैठी 1 बच्चे की मां, खुलासे ने उड़ाए पुलिस के भी होश..

जेल में तैयार हुई गैंगरेप की कहानी में 50 हजार के लिए नाबालिग बन बैठी 1 बच्चे की मां, खुलासे ने उड़ाए पुलिस के भी होश..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, डेस्कः दुश्मनी निकालने के लिए बुलंदशहर जिले की जेल में एक ऐसा षड़यंत्र रचा गया, जिसे सुनकर अच्छे-अच्छे दांतों तले अंगुली दबा गए। पुरानी दुश्मनी का बदला लेने के लिए दो सजायाफ्ता बंदियों ने एक महिला के जरिये गैंगरेप की साजिश का तानाबाना बुना। फिर एक नए किरदार को शामिल किया गया जो नाबालिग लड़की बनकर गैंगरेप पीड़िता बनी। सबकुछ तय प्लान के अनुरूप हुआ, लेकिन एक छोटी सी गलती ने सारी पोल-पट्टी खोल  दी। फिर पीड़िता ने पुलिस की सख्ती के सामने सबकुछ सच-सच बता दिया। इसके बाद जो सच्चाई सामने आई, उसने पुलिस के भी होश उड़ा दिए। अब पुलिस इस साजिश में शामिल 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उनको जेल भेज रही है। जब पुलिस को दाल में काला आया नजर बताते चलें कि बुलंदशहर के खुर्जा में दो दिन पहले एक कथित नाबालिग लड़की स्कूटी समेत सड़क किनारे नशे में पड़ी मिली थी। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल ...
यूपी में छह आईपीएस के तबादले, पीवी रामा शास्त्री बने एडीजी लॅा एंड आर्डर, आनंद कुमार डीजी जेल..

यूपी में छह आईपीएस के तबादले, पीवी रामा शास्त्री बने एडीजी लॅा एंड आर्डर, आनंद कुमार डीजी जेल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः प्रदेश की कानून व्यवस्था को संभालने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में छह वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस दौरान एडीजी लॅा एंड आर्डर आनंद कुमार को हटा दिया गया है। उनके स्थान पर आईपीएस पीवी रामा शास्त्री को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं अबतक इसकी जिम्मेदारी संभाल रहे आनंद कुमार को डीजी जेल के पद पर नियुक्त किया गया है। वरिष्ठ आईपीएस को दिये गये नये पद एडीजी सतर्कता बृजभूषण को एडीजी वाराणसी जोन के पद पर नियुक्ति दी गई है। वहीं एडीजी पुलिस भर्ती बोर्ड दीपेश जुनेजा को अब एडीजी सुरक्षा बना दिया गया है जबकि एडीजी सुरक्षा विजय कुमार को एडीजी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के पद पर नियुक्ति दी गई है। इसी तरह एडीजी जेल चंद्र प्रकाश को एडीजी रूल एंड मैन्युल के पद पर नियुक्त किया गया है। ये भी पढें:22 जिलों के डीएम ...
विश्व रक्तदान दिवसः हर साल तेजी से घट रही रक्तदाताओं की संख्या

विश्व रक्तदान दिवसः हर साल तेजी से घट रही रक्तदाताओं की संख्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, सेहत
समरनीति न्यूज, डेस्कः पूरी दुनिया आज रक्तदान दिवस मना रही है। इसका सीधा सा उद्देश्य है कि दुनियाभर में लोगों को रक्तदान के प्रति प्रोत्साहित करके खून की कमी से होने वाली मौतों को रोका जा सके। भारत समेत दुनिया के कई देश खून की कमी से जूझ रहे हैं। हांलाकि चिंता की बात यह है कि भारत समेत दुनियाभर में रक्तदाताओं की संख्या तेजी से घट रही है। ऐसे में रक्तादान के लिए लोगों को प्रोत्साहित करना और भी जरूरी हो जाता है। आखिर क्यों मनाते हैं रक्तदान दिवस सभी के दिमाग में यह सवाल उठना लाजमी है कि आज के दिन विश्व रक्तदान दिवस क्यों मनाया जाता है। इसका जवाब है कि आज के लिए मानव विज्ञान में नोबल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक कार्ल लैंडस्टाइन की याद में रक्तदान दिवस मनाया जाता है। ये भी पढें:बांदा में पतंजलि योग समिति के बैनर तले कृषि विश्वविद्यालय के दो प्रोफेसरों ने किया रक्तदान.. दरअसल, मानव रक्त का व...
जालौन में भीषण हादसा, दूल्हे और सगे भाई समेत चार की मौत, डंपर की टक्कर से वैन सवार 5 अन्य घायल

जालौन में भीषण हादसा, दूल्हे और सगे भाई समेत चार की मौत, डंपर की टक्कर से वैन सवार 5 अन्य घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, जालौनः शुक्रवार को जालौन में एक भीषण हादसा हो गया। हादसे में वैन में सवार एक दूल्हे समेत चार लोगों की दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब मारूति वैन में सवार दूल्हा-दूल्हन अन्य लोगों के साथ मंदिर पूजन को जा रहे थे। बताया जाता है कि जालौन के उरई में डकोर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुहम्मदाबाद गांव के पास ओवरलोडेड डंपर ने एक मारुति वैन को सामने से टक्कर मार दी। शादी के बाद पहली बार मंदिर जा रहे थे दूल्हा-दुल्हन   इससे वैन में सवार दूल्हे व उसके सगे भाई समेत चार लोगों की मौत हो गई। इस दौरान पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कालपी के मोहल्ला तरीबुल्दा निवासी भगवान यादव के 24 वर्षीय बेटे दीपू की 17 मई को शादी हुई थी। शादी के बाद पत्नी दूसरी बार ससुराल आई थी। इसके बाद आज शुक्रवार सुबह मारुति वैन किराए पर करके दूल्हा-दूल्हन परिवार के साथ मंदिर दर्शन को जा रहे ...
एयर फोर्स के विमान एएन-32 पर सवार 13 लोगों में किसी के बचने की उम्मीद नहीं, सभी को दी गई श्रद्धांजलि

एयर फोर्स के विमान एएन-32 पर सवार 13 लोगों में किसी के बचने की उम्मीद नहीं, सभी को दी गई श्रद्धांजलि

Breaking News, Feature, Today's Top four News, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः भारतीय वायु सेना ने आशंका जताई है कि लापता हुए एएन-32 विमान में सवार सभी 13 लोगों में से किसी के जिंदा बचने की उम्मीद नहीं है। इस मामले में वायुसेना की ओर से सभी मृतकों को श्रद्धांजलि दे दी गई है। वायु सेना के प्रवक्ता की ओर से गुरुवार को इस संबंध में कई ट्वीट किए गए। ट्वीट में दुर्घटनाग्रस्त एएन-32 विमान में सवार जवानों के नाम भी बताए गए। साथ ही बताया गया है कि आठ सदस्यों वाला बचाव दल दुर्घटना स्थल पर पहुंच चुका है। लगभग 12,000 फीट गहरी खाई में नजर आया था विमान का मलबा एक अन्य ट्वीट में कहा गया है कि वायु सेना इस हादसे में मारे गए सभी जवानों के परिजनों के साथ है। बताते चलें कि रूस निर्मित एएन-32 विमान ने 3 जून को असम के जोरहाट से उड़ान भरी थी। एएन-32 विमान चीन की सीमा के नजदीक स्थित अरुणाचल प्रदेश की अग्रिम हवाई पट्टी मेनचुका में उतरने वाला था, लेकिन पहले ही पहाड़ी...