Sunday, May 5सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुर में पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का ईनामी बदमाश घायल, दूसरा भाग निकला

पुुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश।

समरनीति न्यूज, कानपुरः टिकरा पांडु नदी पुल पर पुलिस और सर्विलांस टीम ने बाइक सवार 25 हजार के ईनामी बदमाश को रोकने का प्रयास किया तो वह पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। पुलिस ने उसका पीछा किया तो रास्ते में बदमाश की बाइक फिसल जाने से वह गिर गया। इसके बाद बदमाश ने पुलिस पर कई बार फायर झोंके। आत्मरक्षार्थ पुलिस ने दो फायर बदमाश पर झोंके, जिसमें से एक गोली उसके पैर में जा लगी। इसके बाद पुलिस ने बदमाश को धर दबोचा।

बदमाश पर था 25 हजार रुपए का ईनाम

सर्विलांस प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह के साथ थाना प्रभारी शनिवार को सुबह टिकरा पांडु नदी पुल पर अपराधियों की तलाश में खड़े थे। इसी बीच बाइक में सवार 25 हजार का इनामी बदमाश राजेश कुशवाहा (45) निवासी सेवाग्राम नई बस्ती गोविंद नगर वहां से गुजरा। पुलिस टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह चकमा देकर भाग निकला।

ये भी पढ़ेंः कानपुर क्षेत्र में चौराहों पर टाप-10 बदमाशों की लगेंगी होर्डिंग्स, थानेदार-सिपाही बाटेंगे वीजिटिंग कार्ड, नए आईजी का ऐलान

पुलिस ने बदमाश का पीछा किया तो आलमपुर मोड़ के पास उसकी बाइक फिसलकर गिर गई। इससे बदमाश चोटहिल हो गया। इसके बाद बदमाश ने पुलिस पार्टी पर फायर झोंके। जवाब में आत्मरक्षार्थ पुलिस ने दो फायर किए। एक गोली बदमाश के पैर में जा लगी। पुलिस ने बदमाश को दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त 2005 के एक मुकदमे में वांछित चल रहा था।