Saturday, August 29सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

बांदा में आशा बहू समेत 4 और कोरोना पाॅजिटिव मिले, 300 पार हुई संख्या

बांदा में आशा बहू समेत 4 और कोरोना पाॅजिटिव मिले, 300 पार हुई संख्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः आज गुरुवार शाम आई एंटीजेन जांच रिपोर्ट में एक आशा बहू समेत 4 लोगों कोरोना पाजिटव पाए गए हैं। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 300 का आंकड़ा पार कर गई है। अब जिले में कोरोना पाजिटिव की संख्या 303 हो गई है। जानकारी देते हुए जिला मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संतोष कुमार ने बताया कि संक्रमित मिले लोगों को आइसोलेट करके इलाज किया जा रहा है। साथ ही इन लोगों के संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार की जा रही है, ताकि उनका भी टेस्ट कराया जा सके। कहा कि सभी लोगों का टेस्ट किया जाएगा। ताकि अगर कोई संक्रमण फैला है तो उसे रोका जा सके।  शाम को आई जांच रिपोर्ट बताया जाता है कि मटौंध क्षेत्र के गोयरा मुगली में 32 वर्षीय आशा बहू कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। शहर के विकास नगर में रहने वाले 54 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं। इससे इलाके में खलबली सी मच गई है। चिकित्सीय टीम ने उनक...
बांदा : शहर से गांवों तक शराब की ओवररेट बिक्री, ‘टारगेट की चादर’ में छिपे अधिकारी बने पैरोकार

बांदा : शहर से गांवों तक शराब की ओवररेट बिक्री, ‘टारगेट की चादर’ में छिपे अधिकारी बने पैरोकार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में कोरोना संकट काल में लगभग ज्यादातर प्रशासनिक अधिकारी इस वैश्विक महामारी से जनता को बचाने में लगे हैं। वहीं दूसरी ओर जिले के आबकारी विभाग में जबरदस्त ढंग से गड़बड़झाला चल रहा है। सूत्रों की माने तो विभाग के अधिकारियों के मौन समर्थन से जिलेभर में देशी और अंग्रेजी शराब की निर्धारित से अधिक कीमतें वसूली जा रही हैं। इतना ही नहीं कोरोना संक्रमण के बीच निर्धारित समय के बाद भी दुकानें खुल रही हैं। इसके लिए डबल चार्ज तक वसूल लिया जाता है। यानि अगर 9 बजे के बाद शराब दी तो उसके 10 से 20 रुपए 'रिश्क कवर' अलग से ग्राहक से वसूला जाता है। शराब दुकानदारों की मनमानी हावी वहीं दूसरी ओर आबकारी विभाग के अधिकारी राजस्व वसूली के टारगेट की चादर तले कहीं छिप से गए हैं। वहीं दुकानदारों का दबी जुबान कहना है कि बीते दिनों लाॅकडाउन में भारी नुकसान हुआ है। ऐसे में बांदा जिला मुख्यालय पर...
यूपी के कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक की पत्नी और कानपुर देहात एसपी को कोरोना, IG भी क्वारंटाइन

यूपी के कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक की पत्नी और कानपुर देहात एसपी को कोरोना, IG भी क्वारंटाइन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच यूपी से बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश के कानून व ग्रामीण अभियंत्रण (आरईएस) मंत्री ब्रजेश पाठक की पत्नी नम्रता पाठक भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गई हैं। हालांकि, खुद मंत्री और उनके बच्चों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं कानपुर देहात के पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स को भी कोरोना हो गया है। हाल ही में उनके साथ रहे कानपुर के आइजी मोहित अग्रवाल भी होम क्वांरटाइन हो गए हैं। बता दें कि इससे पहले भी योगी सरकार के कई मंत्री कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। वहीं पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी लगातार कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। आईजी मोहित अग्रवाल भी क्वारंटाइन हुए  योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक की पत्नी नम्रता पाठक की जांच रिपोर्ट में उनके कोरोना पाॅजिटिव होने की पुष्टि हुई है। उनको होम आईसोलेशन में रखा गया है। बताते हैं कि खुद...
COVID-19 : ‘झांसी की दादी का जलवा’, 95 की उम्र में कोरोना को ‘पटका’

COVID-19 : ‘झांसी की दादी का जलवा’, 95 की उम्र में कोरोना को ‘पटका’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बुंदेलखंड, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, झांसीः झांसी की रानी के बाद अब कोरोना संकट काल में 'झांसी की दादी' की खूब चर्चा हो रही है। इसकी वजह है कि 95 बरस की इस दादी ने कोरोना से न सिर्फ लड़ाई लड़ी, बल्कि उसे बुरी तरह पटकते हुए चारों खाने चित्त भी कर दिया। दादी ठीक होकर घर लौट आईं हैं। डाक्टरों के साथ-साथ हर कोई उनके हौंसले को सलाम कर रहा है। जी हां, भले ही लोग कोरोना को लेकर डरे-सहमे हों, लेकिन कुछ लोग अपने हौंसले से कोरोना को खूब हरा रहे हैं। दरअसल, झांसी की तालपुरा की रहने वाली बुजुर्ग महिला मान कुंवर 95 साल की हैं। हाल ही में उनकी कोरोना जांच हुई। हालांकि, उनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे, लेकिन जांच रिपोर्ट में उनको कोरोना पाॅजिटव पाया गया। 19 जुलाई को हुईं थीं भर्तीं, 25 को घर लौटीं फिर 19 जुलाई को बुजुर्ग महिला मान कुंवर को स्थानीय महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल अस्पताल के कोविड वार्ड में ले जाया गया। वाहं उनका...
Actor सुशांत सिंह के पिता ने Actress रिया चक्रवर्ती के खिलाफ लिखाई FIR

Actor सुशांत सिंह के पिता ने Actress रिया चक्रवर्ती के खिलाफ लिखाई FIR

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। उनके पिता कृष्ण कुमार सिंह ने बिहार के पटना के राजीवनगर थाने में सुशांत की गर्लफ्रेंड व अभिनेत्री रिया चत्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। रिया के साथ उसके माता-पिता और भाई के अलावा और भी लोग नामजद किए गए हैं। आरोप है कि रिया ने सुशांत के एकाउंट से पैसे भी ट्रांसफर किए हैं। बताते हैं कि मुकदमा संख्या 241/20 के तहत दर्ज मामले में अभिनेता सुशांत के पिता ने आरोप लगाया है कि अभिनेत्र रिया चक्रवर्ती ने उनके बेटे को अपने प्रेम जाल में फंसाकर बेटे के पैसे निकाले और उसे आत्महत्या के लिए उकसाया भी है। अब इस मामले की जांच को पटना पुलिस की चार सदस्यीय टीम मुंबई पहुंची है। बताया जाता है कि आईपीसी की धारा 340, 341, 342, 380, 406, 420, 306 के तहत यह मामला दर्ज हुआ है। इसमें सुशांत के पिता की ओ...
चित्रकूट : कर्वी कोतवाल समेत 8 पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमे के आदेश

चित्रकूट : कर्वी कोतवाल समेत 8 पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमे के आदेश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः बुंदेलखंड के चित्रकूट में एससी/एसटी कोर्ट ने कर्वी कोतवाली प्रभारी समेत 8 पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमे के आदेश दिए हैं। मामला में दो पक्षों के बीच विवाद से जुड़ा है। मामले में पुलिस पर आरोप है कि दबंगों से सांठगांठ करने के बाद पीड़ित युवक के घर से उसका ट्रैक्टर उठवा लिया। इसके बाद ट्रैक्टर छुड़वाने की मांग की गई। पीड़ित व्यक्ति का कहना है कि मामले में पुलिस अधिकारियों ने भी उसकी नहीं सुनी। तब उसने कोर्ट की शरण ली। इसके बाद कोर्ट ने आरोपी कोतवाली प्रभारी समेत अन्य के खिलाफ मुकदमे के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। वहीं मामला जनता के बीच भी सुर्खियों में है। पुलिस की दबंगों से साठगांठ को लेकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। यह है पूरा मामला  बताया जाता है कि शहर कोतवाली क्षेत्र के बनवारीपुर निवासी चंदन नाम के युवक का आरोप है कि ...
बिजनौर : कुत्ता खरीददारी को लेकर गोलियां चलीं, दो की मौत-एक रेफर

बिजनौर : कुत्ता खरीददारी को लेकर गोलियां चलीं, दो की मौत-एक रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, बिजनौरः पश्चिमी यूपी के बिजनौर जिले में कुत्ते की खरीददारी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद गोलियां चल गईं। गोली लगने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना धामपुर कोतवाली क्षेत्र के पाडली मांडू गांव की है। उधर, पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। मामले में एसपी बिजनौर संजीव त्यागी ने मीडिया को बताया कि कुत्ते की खरीदारी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद दोनों को पाबंद भी किया गया। मरने वालों में राहगीर भी शामिल इसके बाद विवाद भड़का और अवैध असलहों से गोलियां चलाई गईं। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक राहगीर भी शामिल है। एक घायल को बिजनौर से मेरठ रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भे...
UP : क्वारंटाइन रहते डाक्टरों ने खाया 50 लाख का खाना, अफसर भी हैरान-पेमेंट रुका

UP : क्वारंटाइन रहते डाक्टरों ने खाया 50 लाख का खाना, अफसर भी हैरान-पेमेंट रुका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, डेस्कः यूपी के अलीगढ़ जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। जहां क्वारंटाइन रहते हुए डाक्टरों ने 50 लाख का खाना खा डाला। आम लोगों के बीच यह मामला अब काफी चर्चा में है। इतना ही नहीं मंगलवार को कमिश्ररी में मंडलीय समीक्षा में भी इसपर चर्चा हुई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इस समीक्षा बैठक में क्वारंटाइन 84 डाक्टरों के 28 दिन का खाने का बिल रखा। यह बिल 50 लाख रुपए था। इसपर अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा शिक्षा) डॉ रजनीश दुबे समेत बाकी अधिकारी भी हैरान हो गए। सूत्रों की माने तो अधिकारियों ने डाक्टरों के इस भारी-भरकम खाने के बिल का भुगतान करने से इंकार कर दिया है। 28 दिनों का 84 डाक्टरों का है बिल दरअसल, अपर मुख्य सचिव डा रजनीश दुबे ने शासनादेश का जिक्र करते हुए कहा कि 28 दिनों में 84 डाक्टरों के खाने का बिल 50 लाख रुपए नहीं दिया जा सकता। कहा कि 50 रुपए प्रति डाइट के हिसाब ...
UP : पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रद्द, पीएम मोदी के आगमन व त्यौहारों को लेकर अलर्ट

UP : पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रद्द, पीएम मोदी के आगमन व त्यौहारों को लेकर अलर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अयोध्या आगमन और रक्षा बंधन व बकरीद जैसे त्यौहारों को लेकर पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। ऐसा कोरोना संक्रमण काल में दूसरी बार हुआ है। खास परिस्थितियों को छोड़कर पुलिस विभाग में कर्मचारियों व अधिकारियों को छुट्टियां नहीं दी जाएंगी। साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर कुछ जगहों पर ड्रोन विमान से भी नजर रखी जाएगी। बताते चलें कि रामनगर अयोध्या में मंदिर पूजन की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदर के लिए भूमि पूजन करने अयोध्या पहुंच रहे हैं। ऐसे में सुरक्षा के लिए सभी कदम उठाए जा रहे हैं। तगड़े सुरक्षा बंदोवस्त पांच अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीराम मंदिर अयोध्या में मंदिर के लिए भूमि पूजन करेंगे। बता दें कि यह तारीख काफी संवेदनशील है। बीते वर्ष इसी तारीख को कश्मीर से धारा 370 ह...
बांदा में बाप-बेटी समेत कुल 16 कोरोना पाॅजिटिव और मिले

बांदा में बाप-बेटी समेत कुल 16 कोरोना पाॅजिटिव और मिले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। आज मंगलवार को कोरोना के 16 पाॅजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें से 6 मरीज सुबह की सूची में मिले थे। वहीं बाकी 10 शाम को आई सूची में प्रकाश में आए हैं। इनमें एक पिता और उनकी बेटी भी शामिल हैं। मुख्य जिला चिकित्साधिकारी डा. संतोष कुमार ने बताया कि सभी संक्रमित लोगों को आइसोलेट करके उनका इलाज शुरू कर दिया गया है। बताया जाता है कि बबेरू न्यायालय में कार्यरत एक लिपिक और सीएचसी बबेरू के एक चिकित्सक भी कोरोना पाॅजिटिव मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जरूरी प्रयास शुरू कर दिए हैं। संबंधित इलाकों को सील करके सेनेटाइजेशन का काम किया जा रहा है। अतर्रा में चार और कोरोना पाॅजिटिव मिले इसके अलावा अतर्रा में 4 और कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिले में अब कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 282 हो गई है। इनमें एक्टिव क...